Get App

टाटा एमएफ ने लॉन्च किया Tata Housing Opportunities Fund, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

टाटा का हाउसिंग फंड (Tata Housing Opportunities Fund) बिल्डिंग मेटेरियल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा निवेश करेगा। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 16 अगस्त को खुल गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 11:19 AM
टाटा एमएफ ने लॉन्च किया Tata Housing Opportunities Fund, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
टाटा का हाउसिंग फंड (Tata Housing Opportunities Fund) बिल्डिंग मेटेरियल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा निवेश करेगा।

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata MF) ने हाउसिंग फंड लॉन्च किया है। यह इस कैटेगरी का तीसरा फंड है। इस फंड का मकसद घरों की बढ़ती मांग का फायदा उठाना है। यह फंड हाई रिटर्न के लिए हाउसिंग सेक्टर से जुड़े कई बिजनेसेज में निवेश करेगा।

टाटा का हाउसिंग फंड (Tata Housing Opportunities Fund) बिल्डिंग मेटेरियल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा निवेश करेगा। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 16 अगस्त को खुल गया है।  निफ्टी हाउसिंग इंडेक्स इस फंड का बेंचमार्क होगा। निफ्टी हाउसिंग इंडेक्स में 50 कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इस फंड की नजरें घरों के लोअर प्राइसेज, लो होम लोन रेट, बढ़ते शहरीकरण, लो अनसोल्ड इनवेंट्री और नए प्रोजेक्ट लॉन्चेज पर है।

यह भी पढ़ें : Crude Oil Prices: डिमांड बढ़ने की उम्मीद से क्रूड ऑयल में उछाल, जानिए आज के प्राइसेज

टाटा हाउसिंग अपॉर्चुनिटीज फंड (Tata Housing Opportunities Fund) के मैनेजर तेजस गुटका ने कहा कि निफ्टी हाउसिंग इंडेक्स में इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा फोकस है। लेकिन, यह फंड हाउसिंग थीम से जुड़े कई तरह के सेक्टर में निवेश करेगा। उन्होंने कहा, "हम बिल्डिंग मेटेरियल सेक्टर पर ज्यादा फोकस करेंगे, जिसमें पोर्टफोलियो का 70 फीसदी तक निवेश किया जा सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें