Tata Tech Shares: टाटा टेक की लिस्टिंग ने आज धमाल मचा दिया। पहले ही दिन करीब 168 फीसदी मुनाफा। जिन लोगों को इसके शेयर मिले थे, उनके तो वारे न्यारे हो गए। जिन्हें नही मिला था, वो बस मायूसी से आज इसका शेयर प्राइस देखते रहे। सुबह टाटा टेक का शेयर 140% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ और दिन के अंत तक यह 168% बढ़कर 1,334 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही टाटा टेक अब देश का सातवां सबसे सफल IPO बन गया है। यानी लिस्टिंग के दिन यह सांतवीं सबसे अधिक मुनाफा देने वाली कंपनी बन गई है। टाटा टेक से अच्छा मुनाफा अब तक सिर्फ 6 IPO ने दिए हैं। ये कौन से IPO थे और इनका आज की तारीख में क्या प्रदर्शन है और टाटा टेक का शेयर क्या अब खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं-