Get App

Tata Tech IPO: सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा शेयर, नहीं छोड़ना चाहिए मौका! जानें 5 कारण

Tata Technologies IPO: लंबे इंतजार के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO आज 22 नवंबर से निवेश के लिए खुल गया। इसका क्रेज इतना है कि बस एक घंटे के अंदर ही यह IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन इसे कुल 6.5 गुना अधिक बोली मिली। कुल मिलाकर टाटा ग्रुप का 20 सालों बाद आया यह आईपीओ अपने पहले दिन सुपरहिट रहा। आखिर वो कौन से 5 बड़े कारण हैं, जो टाटा टेक के IPO को निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं, आइए जानते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2023 पर 10:06 PM
Tata Tech IPO: सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा शेयर, नहीं छोड़ना चाहिए मौका! जानें 5 कारण
Tata Tech IPO का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2023 की आय के 32.5 गुना पीई पर हुआ है

Tata Technologies IPO: लंबे इंतजार के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO आज 22 नवंबर से निवेश के लिए खुल गया। इसका क्रेज इतना है कि बस एक घंटे के अंदर ही यह IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन इसे कुल 6.5 गुना अधिक बोली मिली। कुल मिलाकर टाटा ग्रुप का 20 सालों बाद आया यह आईपीओ अपने पहले दिन सुपरहिट रहा। आखिर वो कौन से 5 बड़े कारण हैं, जो टाटा टेक के IPO को निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं, आइए जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि टाटा टेक की खासियत क्या है और अधिकतर एनालिस्ट्स इसमें क्यों निवेश की सलाह दे रहे हैं।

Tata Technologies का असल बिजनेस क्या है?

यह कंपनी मुख्य रूप से ऑटमोबाइल कंपनियों को टर्नकी सेवाएं देती है। टर्नकी सेवाओं का मतलब है कि ये कंपनी एंड-टू-एंड यानी शुरुआत से लेकर अंत तक सभी तरह की सेवाएं मुहैया कराती है। इसमें कार का कॉन्सेप्ट सोचने, उसके बारे में रिसर्च (R&D) करने से लेकर उसके उत्पादन तक, सभी सेवाएं शामिल होती हैं। यहां तक कि कार में जो डिजिटल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होते हैं, वो भी यह कंपनी बनाती है।

कुल मिलाकर यह कंपनी प्रोडक्ट डेवलप करती है और उससे जुड़े डिजिटल सॉल्यूशंस बनाती है। कंपनी के पास ऑटोमोबाइल सेगमेंट में प्रोडेक्ट डेवलप करने की महारत हासिल है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसने ऑटोमोबाइल से जुड़े दूसरे सेक्टर्स में भी अपना विस्तार किया है। इसमें एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्टेशन, हैवी व्हीकल सेगमेंट आदि शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें