Get App

77 रुपये का शेयर, ₹186 पर हुआ लिस्ट, IPO निवेशकों को पहले ही दिन मिला 141% का बंपर मुनाफा

Thaai Casting IPO Listing: थाई कैस्टिंग लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में पैसा लगाने वाले निवेशक पहले दिन ही मालामाल हो गए हैं। कंपनी के शेयर करीब अपने इश्यू प्राइस से करीब 133.70 फीसदी के धांसू प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। थाई कैस्टिंग के शेयरों का इश्यू प्राइस 77 रुपये था, जबकि आज NSE पर शेयर 179.95 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए

Vikrant singhअपडेटेड Feb 23, 2024 पर 10:06 AM
77 रुपये का शेयर, ₹186 पर हुआ लिस्ट, IPO निवेशकों को पहले ही दिन मिला 141% का बंपर मुनाफा
Thaai Casting का IPO 15 से 20 फरवरी के बीच बोली लगाने के लिए खुला था

Thaai Casting IPO Listing: थाई कैस्टिंग लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में पैसा लगाने वाले निवेशक पहले दिन ही मालामाल हो गए हैं। कंपनी के शेयर करीब अपने इश्यू प्राइस से करीब 141.43 फीसदी के धांसू प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। थाई कैस्टिंग के शेयरों का इश्यू प्राइस 77 रुपये था, जबकि आज NSE पर शेयर 185.90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इस तरह IPO निवेशकों को पहले ही दिन करीब 141.43 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है। यह आईपीओ एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है।

थाई कैस्टिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर 15 से 20 फरवरी के बीच बोली लगाने के लिए खुला था। इस IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, जिन्होंने इसे करीब 375 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों को 355.66 गुना सब्सक्राइब किया था। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 729.72 गुना भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 144.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

कंपनी का आईपीओ साइज 47.20 करोड़ रुपये था और इसने अपना प्राइस बैंड 73 से 77 रुपये तय किया था। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से नए शेयरों का था। यानी आईपीओ से पूरी रकम कंपनी के खाते में जाएगी। इसके IPO डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, शेयर बाजार में इसकी समकक्ष लिस्टेड कंपनियां एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज और इलेक्ट्रो स्टील कास्टिंग हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें