Tolins Tyres IPO की लिस्टिंग ने निवेशकों को किया निराश, ₹227 के भाव पर सपाट लिस्ट हुआ शेयर

Tolins Tyres IPO Listing: टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार 16 सितंबर को अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को मायूस किया। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 227 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 226 रुपये के इश्यू प्राइस से महज 0.4 फीसदी अधिक है। यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से भी बिल्कुल उलट रही, जहां इसके शेयर आखिरी समय तक 13 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 10:15 AM
Tolins Tyres IPO Listings: यह आईपीओ आखिरी दिन कुल 25.03 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था

Tolins Tyres IPO Listing: टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार 16 सितंबर को अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को मायूस किया। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 227 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 226 रुपये के इश्यू प्राइस से महज 0.4 फीसदी अधिक है। यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से भी बिल्कुल उलट रही, जहां इसके शेयर आखिरी समय तक 13 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

बता दें कि टॉलिन्स टायर्स का IPO पिछले हफ्ते 9 से 11 सितंबर तक बोली के लिए खुला था। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 215-226 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इसके IPO का कुल साइज 230 करोड़ रुपये था। इसमें से 200 करोड़ रुपये नए शेयरों की बिक्री से जुटाए गए हैं। वहीं 30 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के प्रमोटरों की ओर से बिक्री के लिए रखा गया था।

टॉलिन्स टायर्स के IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रया मिली थी और यह आखिरी दिन कुल 25.03 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। कंपनी को सबसे अधिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कैटेगरी में मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को 28.80 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और रिटेल कैटेगरी में कंपनी को क्रमश: 26.72 गुना और 22.45 गुना अधिक बोली मिली।


कंपनी ने बताया कि वह IPO में नए शेयरों की बिक्री से जुटाए गए पैसों में से 70 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने में करेगी। वित्त वर्ष 2024 के अंत में इसकी कुल बकाया उधारी 101.33 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा यह करीब 75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। वहीं 46.3 करोड़ रुपये यह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी टॉलिन रबर्स में निवेश करेगी। इसके अलावा बाकी राशि का इस्तेमाल दूसरे इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

टॉलिन्स टायर्स के प्रमुख प्रोडक्ट्स में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, लाइट कमर्शियल व्हीकल और एग्रीकल्चरल टायर शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी प्रीक्योर्ड ट्रेड रबर और बॉन्डिंग गम, टायर फ्लैप और वल्केनाइजिंग सॉल्यूशन सहित अन्य एक्सेसरीज बनाती है। यह मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, जॉर्डन, केन्या और मिस्र सहित 40 देशों को प्रोडक्ट निर्यात करती है। टॉलिन्स टायर्स का मुकाबला इंडैग रबर, वामशी रबर, टीवीएस श्रीचक्र, जीआरपी और एल्गी रबर कंपनी जैसी लिस्टेड कंपनियों के साथ है।

Tolins Tyres की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26 करोड़ रुपये रहा। यह इसके पिछले वित्त वर्ष में रहे 4.99 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से पांच गुना अधिक है। पिछले साल के दौरान रेवेन्यू 227.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्तीय वर्ष 2023 में 118.2 करोड़ रुपये से 92.2 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का EBITDA करीब 4 गुना बढ़कर 46.4 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले साल यह 12.3 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में मार्जिन 10.4 फीसदी से करीब दोगुना होकर 20.4 फीसदी हो गया।

यह भी पढ़ें- Bajaj Housing Finance IPO Listing: रिकॉर्डतोड़ आईपीओ की शानदार लिस्टिंग, बजाज हाउसिंग फाइनेंस में पहले ही दिन पैसे डबल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।