Turtlemint IPO: लगातार घाटे में चल रही कंपनी, ₹883 करोड़ के आईपीओ मे निवेश से पहले चेक करें डिटेल्स, प्राइस बैंड फिक्स

Turtlemint IPO: नेक्सस वेंचर पार्टनर्स के निवेश वाली इंश्योरटेक स्टार्टअप टर्टलमेंट ने अब लिस्टिंग की तैयारी शुरू की है। इसके ₹883 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। चेक करें आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार से जुड़ी पूरी जानकारी और फिर लें निवेश से जुड़ा फैसला

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:55 AM
Turtlemint IPO के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी।

Turtlemint IPO: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 19 जून को टर्टलमिंट के आईपीओ में पैसे लगाने का मौका मिलेगा। इस इंश्योरटेक स्टार्टअप ने अपने ₹883 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। इश्यू के तहत नया शेयर जारी होगा और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत प्रमोटर्स के साथ-साथ कुछ निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। हालांकि कंपनी ऐसे समय में यह आईपीओ ला रही है, जब यह लगातार घाटे में चल रही है। यह आईपीओ 19 जून को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और एंकर निवेशकों के लिए एक दिन पहले यानी 18 जून को खुलेगा। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Turtlemint IPO: डिटेल्स

टर्टलमेंट ने ₹882.67 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जून को खुलेगा और 23 जून तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹144-₹152 फिक्स किया गया है और निवेशक 98 शेयरों के लॉट में इसमें पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और बाकी 10% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।


इस इश्यू के तहत ₹660.72 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे तो ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक 1.46 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर्स प्रमोटर्स आनंद प्रभुदेसाई और धीरेंद्र मह्यावंशी के साथ-साथ मौजूदा निवेशक- पीक XV पार्टनर्स, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, जंगल वेंचर्स, ब्लूम वेंचर्स और इंडिविजुअल इंवेस्टर कुणाल शाह शेयर बेचेंगे।

Turtlemint के बारे में

टर्टलमिंट एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म चलाती है जो ग्राहकों, इंश्योरेंस कंपनियों और डिजिटल पार्टनर्स को जोड़ती है। 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के 6 लाख से अधिक डिजिटल पार्टनर्स थे, जिनमें 4.85 लाख 'पॉइंट ऑफ सेल्स पर्सन्स' (PoSPs) शामिल थे। साथ ही इसने अप्रैल 2022 से सितंबर 2025 के बीच 1.97 करोड़ इंश्योरेंस पॉलिसी के डिस्ट्रीब्यूशन में मदद की।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹288.18 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹193.35 करोड़ रह गया लेकिन फिर वित्त वर्ष 2025 में हल्का सुधार दिखा और यह ₹194.11 करोड़ के घाटे में रही। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में भी उठा-पटक दिखी। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की टोटल इनकम ₹460.11 करोड़, वित्त वर्ष 2024 में ₹119.12 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹693.21 करोड़ थी। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹125.15 करोड़ का शुद्ध घाटा और ₹469.37 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था।

NSE IPO: नए सप्ताह में मिलेगी गुड न्यूज! 15 या 16 जून को जमा हो सकता है ड्राफ्ट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।