Udayshivakumar Infra IPO : कल फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, लिस्टिंग पर हो सकता है तगड़ा मुनाफा, GMP समेत पूरी डिटेल

इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 30.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 66 करोड़ रुपये का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 से 23 मार्च तक खुला था। इसके लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 3:51 PM
सड़क बनाने वाली दिग्गज कंपनी Udayshivakmar Infra के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 28 मार्च 2023 को फाइनल हो सकता है।

Udayshivakumar Infra IPO : सड़क बनाने वाली दिग्गज कंपनी Udayshivakmar Infra के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 28 मार्च 2023 को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक इसका स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 30.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 66 करोड़ रुपये का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 से 23 मार्च तक खुला था। इसके लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।

निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा

इस आईपीओ को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिली, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को करीब 60.42 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए करीब 40.47 गुना बोली लगाई। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित कोटे में कंपनी को 14.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। असफल निवेशकों को उनका पैसा 29 मार्च तक रिफंड हो जाएगा। बता दें कि Udayshivakmar Infra के शेयरों की लिस्टिंग 3 अप्रैल को होने की उम्मीद है।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस समय यह इश्यू 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 50 रुपये के भाव पर होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लगभग 43 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

जिन निवेशकों ने इस IPO के लिए बोली लगाई है, वो BSE की या IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने अलॉटमेंट की स्थिति को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस नीचे बताए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

- इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम Udayshivakumar Infra चुनें।

- एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

- ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

- शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे देखें स्टेटस

- सबसे पहले https://www.masserv.com/opt.asp पर जाएं।

- यहां आपको दो विकल्प दिखेंगे। या तो DPID/Client ID या फिर PAN नंबर के विकल्प क्लिक करें और इसे भरें।

इसके बाद अपने अलॉटमेंट की स्थिति को जांचने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।