Udayshivakumar Infra IPO : कमजोर बाजार में भी पहले दिन 58% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए पूरी डिटेल

ग्रे मार्कट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से आईपीओ की लिस्टिंग 48 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 37 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 5:32 PM
सड़क बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है।

Udayshivakumar Infra IPO : सड़क बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। बाजार में बिकवाली के दबाव के बावजूद यह आईपीओ पहले दिन ही 58 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने पहले दिन 2 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई है। 66 करोड़ रुपये के इस इश्यू में निवेशक 23 मार्च तक पैसे लगा सकते हैं। इसके लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 97 फीसदी


नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स - 73 फीसदी

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स - 44 फीसदी

टोटल - 58 फीसदी

(BSE, 20 मार्च 2023, 5:00:00 PM तक)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्कट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से आईपीओ की लिस्टिंग 48 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 37 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा। बता दें कि इसके लिए प्राइस बैंड 33-35 रुपये रखा गया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

यह आईपीओ 20 मार्च से 23 मार्च तक खुला रहेगा। निलेशक 428 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इसका 10 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 30 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 60 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

इस इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 28 मार्च को फाइनल होगा। शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 3 अप्रैल 2023 को लिस्टिंग होगी। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार MAS Services Limited है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

सड़कें बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा का कारोबार मुख्य रूप से कर्नाटक में फैला हुआ है। यह सड़कों के अलावा नहरों, पुलों और बिल्डिंग्स बनाने के प्रोजेक्ट्स लेती है। कंपनी के ग्रोथ की बात करें तो इसकी वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक शुरू यानी वित्त वर्ष 1995-1996 में 10 लाख रुपये के टर्नओवर से अब वित्त वर्ष 2020-21 में यह 224.93 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर पहुंच चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।