Udayshivakumar Infra IPO : अंतिम दिन टूट पड़े निवेशक, 30.63 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट से भी मजबूत संकेत

Udayshivakumar Infra के IPO को सभी कैटेगरी में निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसे कुल मिलाकर 61.26 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2 करोड़ शेयर थे। आइए जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी में यह इश्यू कितना सब्सक्राइब हुआ है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 7:17 PM
सड़क बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज 23 मार्च को अंतिम दिन था।

Udayshivakumar Infra IPO : सड़क बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज 23 मार्च को अंतिम दिन था। आज निवेशकों ने इस इश्यू पर जमकर दांव लगाया है। यह आईपीओ 30.63 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी में निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इश्यू को कुल मिलाकर 61.26 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2 करोड़ शेयर थे। 66 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था। आइए जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी में यह इश्यू कितना सब्सक्राइब हुआ है।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 40.47 गुना


नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स - 60.42 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स - 14.10 गुना

टोटल - 30.63 गुना

(BSE, 23 मार्च 2023, 7:00:00 PM तक)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्कट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से आईपीओ की लिस्टिंग 45 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लगभग 28 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा। बता दें कि इसके लिए प्राइस बैंड 33-35 रुपये रखा गया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

यह आईपीओ 20 मार्च से 23 मार्च तक खुला रहेगा। निलेशक 428 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इसका 10 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 30 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 60 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

इस इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 28 मार्च को फाइनल होगा। शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 3 अप्रैल 2023 को लिस्टिंग होगी। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार MAS Services Limited है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

सड़कें बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा का कारोबार मुख्य रूप से कर्नाटक में फैला हुआ है। यह सड़कों के अलावा नहरों, पुलों और बिल्डिंग्स बनाने के प्रोजेक्ट्स लेती है। कंपनी के ग्रोथ की बात करें तो इसकी वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक शुरू यानी वित्त वर्ष 1995-1996 में 10 लाख रुपये के टर्नओवर से अब वित्त वर्ष 2020-21 में यह 224.93 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर पहुंच चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।