Get App

Unicommerce IPO: एंकर निवेशकों के लिए 5 अगस्त को खुलेगा आईपीओ, 13 अगस्त को होगी लिस्टिंग

Unicommerce IPO: स्नैपडील की योजना ऑफर फॉर सेल के हिस्से के रूप में 94.38 लाख शेयर बेचने की है, जबकि सॉफ्टबैंक 1.61 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी कर रही है। प्रमोटर और स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल से जुड़े निवेशक बी2 कैपिटल पार्टनर्स ने आईपीओ में 22.1 लाख शेयर बेचने की अपनी योजना रद्द कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 2:36 PM
Unicommerce IPO: एंकर निवेशकों के लिए 5 अगस्त को खुलेगा आईपीओ, 13 अगस्त को होगी लिस्टिंग
स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स का आईपीओ 6 अगस्त को खुलने वाला है।

Unicommerce IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स का आईपीओ 6 अगस्त को खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस इश्यू में 8 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की संभावित तारीख 13 अगस्त है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। कंपनी ने ऑफर फॉर सेल (OFS) का इश्यू साइज 2.98 करोड़ शेयरों से घटाकर 2.56 करोड़ शेयर कर दिया है। इस आईपीओ के तहत फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं होंगे, जिसका मतलब है कि कंपनी को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा।

Unicommerce IPO के OFS से जुड़ी डिटेल

स्नैपडील की योजना ऑफर फॉर सेल के हिस्से के रूप में 94.38 लाख शेयर बेचने की है, जबकि सॉफ्टबैंक 1.61 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी कर रही है। प्रमोटर और स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल से जुड़े निवेशक बी2 कैपिटल पार्टनर्स ने आईपीओ में 22.1 लाख शेयर बेचने की अपनी योजना रद्द कर दी है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार यूनीकॉमर्स का रेवेन्यू FY24 में 15.5 फीसदी की बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट दो गुना से अधिक बढ़कर 13 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने FY24 में 78.52 फीसदी का ग्रॉस मार्जिन दर्ज किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें