इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर साल 2021 में जो दीवानगी लोगों में देखने को मिली, उसे 2022 में भी जारी रहने की उम्मीद है। रिटेल निवेशकों की आईपीओ में बढ़ी भागीदरी ने इसे और दिलचस्प बना दिया है, जिसके चलते कई कंपनियों को न सिर्फ भारी सब्सक्रिप्शन मिला बल्कि निवेशकों को लिस्टिंग पर अच्छा खासा मुनाफा भी हुआ। साल 2022 में भी IPO को लेकर इस ट्रेंड के जारी रहने की उम्मीद है। IPO पर नजर रखने वाले विभिन्न पोर्टल्स के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में कम से कम 8 कंपनियां अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर-
