Get App

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुलेगा अंबा ऑटो सेल्स का IPO, जानें प्राइस समेत बाकी डिटेल्स

Upcoming IPO: बेंगलुरु की ऑटो रिटेल कंपनी 'अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज (Amba Auto Sales & Services)' अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 27 अप्रैल को बोली के लिए खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए 130 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 6:37 PM
Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुलेगा अंबा ऑटो सेल्स का IPO, जानें प्राइस समेत बाकी डिटेल्स
Upcoming IPO: आईपीओ के लिए 130 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है

Upcoming IPO: बेंगलुरु की ऑटो रिटेल कंपनी 'अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज (Amba Auto Sales & Services)' अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 27 अप्रैल को बोली के लिए खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए 130 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

अंबा ऑटो सेल्स ने इस IPO के जरिए करीब 65.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह आईपीओ पूरी तरह से 48.24 लाख नए शेयरों यानी फ्रेश इश्यू का होगा। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

यह कंपनी बजाज ऑटो और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की अधिकृत डीलर है। कंपनी “Amba Bajaj” और “Amba LG Best Shop” ब्रांड के तहत बेंगलुरु में अपना कारोबार करती है। इसके अलावा, कंपनी ऑटोमोबाइल रिटेल वैल्यू चेन में काम करती है, जिसमें नए वाहनों की बिक्री, आफ्टर-सेल्स सर्विस और रिपेयर, साथ ही थर्ड-पार्टी फाइनेंस और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की सुविधा शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें