Q4 Results: टाटा की कंपनी का 74.5% घटा शुद्ध मुनाफा, फिर भी हर शेयर पर मिलेगा ₹17.5 का डिविडेंड

Tata Communications Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने बुधवार 22 अप्रैल को अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन के मोर्च पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। इसके अलावा टाटा कम्युनिकेशंस ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
Tata Communications Q4 Results: कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में मार्च तिमाही के दौरान मजबूती देखने को मिली

Tata Communications Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने बुधवार 22 अप्रैल को अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन के मोर्च पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। इसके अलावा टाटा कम्युनिकेशंस ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

शुद्ध मुनाफे में 74% से ज्यादा की गिरावट

कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 74.7% घटकर ₹263.25 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,040.5 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह बड़ी गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय रही।

रेवेन्यू और EBITDA में मजबूत बढ़त


हालांकि, कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में मजबूती देखने को मिली। रेवेन्यू 9.4% बढ़कर 6,554.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी (EBITDA) 14.4% बढ़कर 1,283.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्जिन में भी सुधार हुआ है और यह 18.73% से बढ़कर 19.59% हो गया, जो कंपनी की बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी को दिखाता है।

डिजिटल पोर्टफोलियो बना ग्रोथ का इंजन

कंपनी की ग्रोथ में डिजिटल पोर्टफोलियो का बड़ा योगदान रहा। डिजिटल रेवेन्यू 19.2% बढ़ा और पहली बार यह कंपनी के कुल डेटा पोर्टफोलियो का 50% से ज्यादा हिस्सा बन गया। वहीं डेटा रेवेन्यू में भी 11.5% की बढ़त दर्ज की गई और पूरे वित्त वर्ष में यह ₹21,000 करोड़ के पार पहुंच गया।

₹17.50 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 17.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है। हालांकि, इसे लागू होने के लिए आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

मैनेजमेंट की क्या है राय

कंपनी के MD और CEO-डेजिग्नेट गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि मार्च तिमाही में नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन, मल्टी-क्लाउड कनेक्टिविटी और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस जैसे क्षेत्रों में अच्छी डील्स मिली हैं, जो नेक्स्ट-जनरेशन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को दिखाता है।

शेयर का प्रदर्शन

नतीजों से पहले टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर NSE पर 0.90% की बढ़त के साथ 1,527 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- AI बूम से पावर सेक्टर की मौज, इन 7 कंपनियों को मिल सकता है सबसे ज्यादा फायदा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।