Upcoming IPO: मान्यवर ब्रांड की मालिक वेदांत फैशन का 4 फरवरी को खुलेगा आईपीओ, जानिए बाकी डिटेल

Vedant Fashions IPO: कंपनी की योजना 16 फरवरी को शेयर बाजारों पर लिस्ट होने की है

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
Vedant Fashions का IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल होगा

Vedant Fashions IPO: एथनिक वियर ब्रांड 'मान्यवर (Manyavar)' की मालिक वेंदात फैशन लिमिटेड (Vedant Fashions Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 4 फरवरी को खुलेगा और इसके लिए 8 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक वेदांत फैशन लिमिटेड को SEBI ने 18 जनवरी को आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद अब कंपनी अपना IPO लाने जा रही है।

वेदांत फैशन की योजना 16 फरवरी को शेयर बाजारों पर लिस्ट होने की है। कंपनी शेयरों की कीमत यानी प्राइस बैंड का ऐलान अगले कुछ दिनों में करेगी। वेदांत फैशन ने सितंबर 2021 में SEBI के पास आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।

वेदांत फैशन के आईपीओ के तहत कोई फ्रेश शेयर नहीं जारी किया जाएगा और यह पूरी तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। इसको तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर और शेयरहोल्डर अपने करीब 3.636 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।


ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में 1.746 करोड़ शेयर राइन होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से, करीब 7,23,000 शेयर केदारा कैपिटल अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड की तरफ से और 1.818 करोड़ शेयर रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट की तरफ से बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Yes Bank Share Price: Sensex 1200 अंक टूटा लेकिन Yes Bank के शेयरों में आई 3% की तेजी

फिलहाल, वेदांत फैशन की 7.2% हिस्सेदारी राइन होल्डिंग्स के पास, 0.3% हिस्सेदारी केदारा AIF के पास, जबकि 74.67% हिस्सेदारी रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट के पास है।

एक्सिस कैपिटल, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

बता दें कि वेदांत फैशन, पुरुषों के एथनिक वियर सेगमेंट में कारोबार करती है। इसके प्रमुख ब्रांड 'मान्यवर' की देश भर में उपस्थिति है और यह इंडियन वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर सेगमेंट में मार्केट लीडर है। इसके अलावा वेंदात फैशन के पास, त्वमेव (Twamev), मंथन (Manthan), मोहे (Mohey) और मेबाज (Mebaz) जैसे ब्रांड भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।