Urban Enviro Waste Management IPO : 12 जून को खुलेगा एक और आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

इस IPO के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 9,20,000 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जो कुल मिलाकर 9.2 करोड़ रुपये के बराबर है। सेलिंग शेयरहोल्डर विकास शर्मा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 222,400 इक्विटी शेयर बेचेंगे, जिनका कुल मूल्य 2.224 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 5:46 PM
शेयर बाजार में निवेशकों को एक बार फिर से पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।

Urban Enviro Waste Management IPO : शेयर बाजार निवेशकों को एक बार फिर से पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह आईपीओ 12 जून यानी सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 14 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 11.42 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी के शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी अपने शेयरों को 100 रुपये प्रति शेयर पर ऑफर कर रही है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 9,20,000 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। जो कुल मिलाकर 9.2 करोड़ रुपये के बराबर है। सेलिंग शेयरहोल्डर विकास शर्मा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 222,400 इक्विटी शेयर बेचेंगे, जिनका कुल मूल्य 2.224 करोड़ रुपये है।


कंपनी ने मार्केट मेकर रिजर्वेशन पोर्शन के रूप में 57.6 लाख रुपये के कुल 57,600 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। नेट ऑफर का 50 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा, शेष 50 फीसदी हिस्सा कॉर्पोरेट बॉडी या इंस्टीट्यूशन सहित अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व होंगे।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्च के भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का उपयोग किया जाएगा। इश्यू के लीड मैनेजर पैंटोमथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

कंपनी का बयान

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रमोटर और होल टाइम डायरेक्टर सुरेश शर्मा ने कहा, "हम अपने इंडस्ट्री में लीडिंग कंपनी बनने का इरादा रखते हैं। वर्तमान में हमारे प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से टियर- II या टियर- III शहरों में हैं और अब हम विस्तार की योजना बना रहे हैं। हम मौजूदा चार राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़) के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। आईपीओ हमें बड़े शहरों के लिए टेंडर देने में सक्षम करेगा।"

कंपनी के बारे में

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन और मुंसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइड करती है। यह पिछले 12 वर्षों से रेसिडेंशियल एरिया, इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूट, पावर स्टेशनों, सरकारी और अर्ध सरकारी अस्पतालों और छावनी बोर्डों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इसके साथ ही यह इंडियन लोकल बॉडीज की जरूरतों को पूरा करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।