Get App

Veegaland IPO: गिर रही GMP, आखिरी दिन बोली लगाने से पहले चेक करें डिटेल्स

Veegaland Developers IPO: वीगालैंड डेवलपर्स रियल एस्टेट डेवलपमेंट बिजनेस में हैं। अब इसके शेयरों के लिस्टिंग की तैयारी है जिसका आईपीओ ओवरसब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का रिस्पांस अभी तक फीका दिखा है तो ग्रे मार्केट में इसकी सेहत भी कमजोर हुई है। अभी यह इश्यू एक दिन और खुलेगा तो इसमें बोली लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 11:19 AM
Veegaland IPO: गिर रही GMP, आखिरी दिन बोली लगाने से पहले चेक करें डिटेल्स
Veegaland Developers IPO: वीगालैंड डेवलपर्स का ₹210 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10 सितंबर को खुला था और 15 सितंबर तक खुला रहेगा।

Veegaland Developers IPO: केरलम की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स का ₹210 करोड़ आईपीओ पूरा भर चुका है लेकिन दो दिनों में QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) का हिस्सा आधा भी नहीं पर पाया। हालांकि अभी इसमें पैसे लगाने का मौका एक दिन और यानी 15 सितंबर को खुलेगा। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसकी सेहत थोड़ी कमजोर हुई है। जब यह आईपीओ खुला था तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹25 यानी 17.86% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे जबकि अब यह यह महज ₹15 यानी 10.71% रह गया है। वहीं आईपीओ खुलने से पहले तो इसकी जीएमपी ₹33 यानी 23.57% पर थी। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी आईपीओ में निवेश से पहले ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

Veegaland Developers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

वीगालैंड डेवलपर्स का ₹210 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10 सितंबर को खुला था और 15 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹130-₹140 और लॉट साइज 107 शेयरों का है। इस आईपीओ को अब तक निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला और अब तक ओवरऑल यह 1.25 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब तक इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 0.49 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.01 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.78 गुना भरा है।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1.50 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹119.83 करोड़ मौजूदा और आने वाले समय में मिलने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़े खर्चों और बाकी पैसे जमीन की खरीदारी और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे। इस आईपाओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 16 सितंबर को फाइनल होगा और फिर बीएसई-एनएसई पर 18 सितंबर को एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें