OpenAI IPO: पहले सेफ्टी, फिर आईपीओ; इस साल नहीं लिस्ट होगी ChatGPT, खुद Sam Altman ने किया ऐलान

OpenAI IPO: चैटजीपीटी (ChatGPT) की पैरेंट कंपनी ओपनएआई के लिस्टिंग का इंतजार और लंबा हो सकता है। हालांकि इसकी वजह मार्केट का माहौल या कंपनी की सेहत नहीं बल्कि एआई के चलते इंसानों के अस्तित्व से जुड़ा बड़ा खतरा है। कंपनी के सीईओ सैम आल्टमैन ने खुद कहा कि इस साल लिस्टिंग नहीं होगी। जानिए ये पूरा मामला क्या है

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OpenAI के सीईओ सैम आल्टमैन का कहना है कि इस दशक के आखिरी तक सभी के मारे जाने का लगभग 10% रिस्क उठाना स्वीकार्य नहीं है। (File Photo- Pexels)

OpenAI IPO: चैटजीपीटी (ChatGPT) की पैरेंट कंपनी ओपनएआई का आईपीओ इस साल 2026 में भी नहीं आने वाला है। ये बातें खुद कंपनी के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) ने कही है। फॉर्च्यून के साथ एक इंटरव्यू में सैम आल्टमैन ने कहा कि फिलहाल कंपनी का ध्यान एआई तकनीक से जुड़ी सुरक्षा से मसलों को सुलझाने पर है और ऐसे में इस साल कंपनी की शेयर मार्केट में लिस्ट होने की कोई योजना नहीं है। शनिवार को सामने आए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आईपीओ लाने के लिए यह गलत समय होगा और अगले साल से पहले यह होने वाला नहीं हैं।

OpenAI के सीईओ Sam Altman किस खतरे से कर रहे सेफ्टी की बात?

ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन का कहना है कि इस दशक के आखिरी तक सभी के मारे जाने का लगभग 10% रिस्क उठाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया एक नए दौर में एंट्री कर रही है और जैसा कि अब तक होता आया है, उसी तरह से इस दौर में भी अलग तरह से काम करना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पूरी मानवता को फायदा पहुंचाने वाला ऐसा काम किया जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि कोई भी इसके करीब का भी रिस्क न उठाए।


बता दें कि एआई से इंसानों के अस्तित्व के खत्म होने की चर्चा अब चर्चा का मुख्य विषय बन चुकी है। अभी हाल ही में एंथ्रॉपिक के एक रिसर्चर ने इससे जुड़ी चिंता जताते हुए इस्तीफा दिया तो और खलबली मच गई। रिसर्चर ने चिंता जताई कि एंथ्रॉपिक एआई को लेकर गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रही थी और यह दशक के आखिरी तक सभी इंसानों को खत्म कर सकता है। एंथ्रॉपिक के एक मौजूदा एंप्लॉयी ने भी X (पूर्व नाम Twitter) पर एक पोस्ट में कहा कि अगले दशक तक इस तरह की स्थिति बनने की आशंका 10% से अधिक हो सकती है। ऐसे में इसे लेकर सैम आल्टमैन का कहना है कि इस बात को लेकर सभी को एक राय होना चाहिए कि ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना है जिससे एआई के हाथों इंसानों को अपना कंट्रोल देने का रिस्क हो जाए।

जून में दाखिल किया था का IPO का एप्लीकेशन

ओपएनएआई ने जून महीने में आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से एप्लीकेशन फाइल किया था। अब सामने आ रहा है कि कंपनी इस साल आईपीओ नहीं लाने वाली है लेकिन यह नहीं बताया कि यह शेयर मार्केट में कब लिस्ट होगी। वैसे एआई सेक्टर की एक और कंपनी एंथ्रॉपिक भी आईपीओ की तैयारी कर रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्पेसएक्स (SpaceX) के रिकॉर्ड आईपीओ से भी बड़ा हो सकता है। स्पेसएक्स का $86 अरब का आईपीओ इस साल आया था।

AI का खतरा आया सामने, डरे Elon Musk, इस काम के लिए Dario Amodei की कॉल पर Sam Altman भी हुए राजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।