सिर्फ 96,290 रुपये में घर लाएं iPhone 17 Pro Max! क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में मिल रही शानदार डील

क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में ग्राहक iPhone 17 Pro Max का 256GB वाला मॉडल 96,290 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। इस डील के तहत तय शर्तों के अनुसार खरीदारी करने पर ग्राहकों को बैंक की ओर से 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 5:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iPhone 17 Pro Max (256GB) को 96,290 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्रोमा अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल में ग्राहकों को Apple iPhone 17 Pro Max खरीदने का अच्छा मौका दे रहा है। बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ ग्राहक इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में ग्राहक iPhone 17 Pro Max का 256GB वाला मॉडल 96,290 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। इस डील के तहत तय शर्तों के अनुसार खरीदारी करने पर ग्राहकों को बैंक की ओर से 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

कैसे उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 17 Pro Max (256GB) को 96,290 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में ग्राहकों को बैंक से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, iPhone 14 (128GB) देने पर 24,000 रुपये तक की एक्सचेंज कीमत के साथ 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, वे इस फोन को हर महीने 11,143 रुपये की शुरुआती किस्त पर भी खरीद सकते हैं।


लेकिन 96,290 रुपये की कीमत तभी मिलेगी, जब ग्राहक बैंक और एक्सचेंज से जुड़ी सभी शर्तों को पूरा करेंगे। पुराने फोन की कीमत उसकी स्थिति और एक्सचेंज के लिए पात्रता के आधार पर तय होगी, इसलिए ग्राहकों को मिलने वाली अंतिम छूट और फोन की कीमत अलग-अलग हो सकती है। iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है।

कब से शुरू होगा सेल

क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल 26 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, घरेलू सामान और पर्सनल केयर से जुड़े उत्पादों पर कई तरह की छूट मिलेगी। iPhone 17 Pro Max पर दिया जा रहा खास ऑफर चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं, ग्राहक इस डील का लाभ स्टॉक की उपलब्धता और कंपनी की तय शर्तों के अनुसार ही उठा सकेंगे। बैंक कैशबैक और पुराने फोन को बदलने पर मिलने वाली छूट भी पात्रता पर निर्भर करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।