Jio के 2 नए धांसू प्लांस! अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ OTT सब्सक्रिप्शन और कैनवा प्रो भी फ्री
Jio Happy New Year 2.0 Offer Plans: जियो ने यूजर्स के लिए 'Happy New Year 2.0' ऑफर के तहत दो शानदार रिचार्ज प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। ₹399 और ₹3,999 प्रीपेड प्लान्स से डेली डाटा लिमिट हट गई और अब अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। दोनों प्लान्स में Canva Pro या Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है। जानें वैलिडिटी और फायदों की पूरी डिटेल
जियो ने ₹399 वाले रिचार्ज को अपने नए फ्लैगशिप मंथली प्लान के तौर पर पेश किया है
Jio Happy New Year Offer: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने Happy New Year 2.0 ऑफर के तहत ₹399 और ₹3,999 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को अपडेट करते हुए इनमें मिलने वाली डेली डाटा लिमिट को हटा दिया है।
पहले इन दोनों प्लान्स में रोजाना 2.5GB डाटा की सीमा मिलती थी, लेकिन अब यूजर्स को बिना किसी डेली कैप के अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि जिन इलाकों में अभी 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां के 4G यूजर्स भी बिना डाटा खत्म होने की चिंता किए इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही दोनों प्लान्स में फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और Canva Pro जैसे प्रीमियम डिजिटल फायदे भी जोड़े गए हैं।
Jio का ₹399 वाला प्लान: कम कीमत में बड़े फायदे
जियो ने ₹399 वाले रिचार्ज को अपने नए फ्लैगशिप मंथली प्लान के तौर पर पेश किया है। इसमें मिलने वाले प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
वैलिडिटी और कॉलिंग: इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं।
अनलिमिटेड डाटा: पूरे 28 दिनों तक बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा मिलेगा।
12 महीने का Canva Pro फ्री: इस प्लान के साथ पूरे 1 साल के लिए Canva Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹4,000 है। इसमें 14 करोड़ से ज्यादा प्रीमियम फोटो-वीडियो, 20 लाख से ज्यादा टेम्पलेट्स, बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक रिसाइज, 5 ब्रांड किट्स और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
OTT और एंटरटेनमेंट: यूजर्स को JioHotstar Mobile, हॉलीवुड कंटेंट और JioTV के जरिए FanCode का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
अन्य डिजिटल फायदे: प्लान में JioGames मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50GB JioAICloud स्टोरेज, JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी की सुविधा भी शामिल है।
Jio का ₹3,999 वाला एनुअल प्लान: साल भर की छुट्टी
जो यूजर्स बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए जियो का ₹3,999 वाला सालाना प्लान बेहतरीन विकल्प है। इसका रोजाना खर्च करीब ₹10.96 बैठता है:
वैलिडिटी और कॉलिंग: इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS फ्री हैं।
अनलिमिटेड डाटा: साल भर बिना किसी रोजाना सीमा के अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा का उपयोग किया जा सकता है।
12 महीने का Canva Pro Lite: सालाना प्लान के साथ कंपनी 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है, जिसकी वैल्यू ₹1,590 है। इसमें प्रीमियम टेम्पलेट्स, बैकग्राउंड रिमूवर, 3 ब्रांड किट्स और 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
OTT और क्लाउड स्टोरेज: इस पैक में भी JioHotstar Mobile, हॉलीवुड कंटेंट, JioTV के माध्यम से FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज मुफ्त दिया जा रहा है।
₹15, ₹25 और ₹50 के नए डाटा ऐड-ऑन पैक्स लॉन्च
मुख्य प्लान्स के अलावा जियो ने कम बजट में अतिरिक्त डाटा चाहने वाले यूजर्स के लिए तीन नए ऐड-ऑन वाउचर भी पेश किए हैं:
₹15 पैक: 1 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा।
₹25 पैक: 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा।
₹50 नाइट डाटा पैक: 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा, जो मेन प्लान के डाटा को प्रभावित नहीं करेगा।