Croma Black Friday Sale: नया फोन या लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हो तो यह बिल्कुल सही समय है। Croma की Black Friday Sale शुरू हो गई है। इस सेल में iPhone 16 से लेकर iPhone 17 Pro Max, MacBook, Samsung फोन, TV और घर के सामान तक पर बड़ी छूट मिल रही है। सेल 26 नवंबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर 2026 तक चलेगी, यानी केवल कुछ ही दिन बचे हैं।
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार Croma ने सबसे ज्यादा फोकस Apple के प्रोडक्ट्स पर रखा है। iPhone 16 की प्रभावी कीमत ₹45,490 बताई जा रही है, जबकि iPhone 17 Pro Max भी एक लाख रुपये से नीचे आ गया है। हालांकि ये कीमतें बैंक कैशबैक और पुराने फोन के एक्सचेंज को मिलाकर बनती हैं, इसलिए बिना एक्सचेंज के असली कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
iPhone 16 मिलेगी आधी कीमत से भी कम दाम पर
iPhone 16 (128GB) अब सिर्फ ₹45,490 में मिल रहा है।
ध्यान रखें, यह कीमत एक्सचेंज के बाद की है। पुराना फोन अच्छा होगा तो ही पूरा फायदा मिलेगा।
iPhone 17 Pro Max भी लाख से नीचे
सबसे महंगा iPhone अब ₹96,290 में आ रहा है।
बिना एक्सचेंज के ये कीमत थोड़ी ज्यादा होगी।
MacBook Neo अब ₹42,714 में मिल रहा है।
पढ़ाई या ऑफिस के लिए ये डील काफी अच्छी है।
Samsung का 1.84 लाख वाला फोन ₹85,999 में!
इस सेल का सबसे बड़ा धमाका यही है। Samsung S26 Ultra की कीमत सीधे आधी से भी कम हो गई।
लैपटॉप और TV पर भी बंपर बचत
TV पर ₹26,000 तक कैशबैक भी मिल रहा है।
जल्दी करो, सेल 30 नवंबर तक ही है!
सेल Croma स्टोर और वेबसाइट दोनों पर चल रही है। खरीदने से पहले कीमत, बैंक ऑफर और स्टॉक जरूर चेक कर लो, क्योंकि ये ऑफर एक्सचेंज के साथ ही पूरे मिलते हैं।