Get App

Veritas Finance IPO को SEBI से ग्रीन सिग्नल, रहेंगे ₹900 करोड़ के नए शेयर

Veritas Finance IPO: 2015 में शुरू हुई वेरिटास फाइनेंस MSMEs और स्वरोजगार करने वाले लोगों को छोटे कारोबारी ऋण उपलब्ध कराती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 330.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 9:14 AM
Veritas Finance IPO को SEBI से ग्रीन सिग्नल, रहेंगे ₹900 करोड़ के नए शेयर
Veritas Finance का कामकाज मार्च 2026 तक 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैला हुआ था।

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) ‘वेरिटास फाइनेंस लिमिटेड’ को अपना IPO लाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। ड्राफ्ट रेट हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, IPO के तहत 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1.28 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी अपने IPO में नए शेयर जारी करके हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने और भविष्य की कारोबारी जरूरतों, विशेष रूप से आगे कर्ज देने के लिए करेगी।

2015 में शुरू हुई वेरिटास फाइनेंस सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSMEs) और स्वरोजगार करने वाले लोगों को छोटे कारोबारी ऋण उपलब्ध कराती है। कंपनी ने अब होम लोन, यूज्ड कमर्शियल व्हीकल्स के लिए लोन और वर्किंग कैपिटल लोन के क्षेत्र में भी विस्तार किया है।

Veritas Finance का कामकाज मार्च 2026 तक 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैला हुआ था। इस दौरान कंपनी की 444 शाखाएं (सर्विस सेंटर्स को छोड़कर) थीं, और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में इसकी मजबूत उपस्थिति थी।

प्री-IPO प्लेसमेंट से जुटा सकती है 180 करोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें