Vinir Engineering भी IPO के लिए कतार में, SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर

Vinir Engineering IPO: पैंटोमैथ कैपिटल एडवायजर्स को इस पब्लिक इश्यू को संभालने के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। विनीर इंजीनियरिंग ने वित्त वर्ष 2024 में 29 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो इससे पहले के वित्त वर्ष की तुलना में 8.8 प्रतिशत अधिक है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO से हासिल होने वाला पूरा पैसा शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर को जाएगा।

Vinir Engineering IPO: प्रिसीजन-फोर्ज्ड और मशींड कंपोनेंट्स बनाने वाली विनीर इंजीनियरिंग, IPO के जरिए पैसे जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। IPO में 5.33 करोड़ इक्विटी शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा, जिसमें प्रमोटर नितेश गुप्ता बिक्री करेंगे। नए शेयर जारी नहीं होंगे। इसका मतलब है कि IPO से हासिल होने वाला पूरा पैसा शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर को जाएगा।

कर्नाटक स्थित इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी एनर्जी, डिफेंस, एयरोस्पेस, रेलवे, एनर्जी टर्बाइन, हाइड्रोलिक्स, अर्थमूविंग और हाई-एंड इंजीनियरिंग सहित कई इंडस्ट्रीज और एप्लीकेशंस के लिए स्पेशलाइज्ड, क्रिटिकल और हैवी प्रिसीजन-फोर्ज्ड और मशींड कंपोनेंट्स बनाती है। पैंटोमैथ कैपिटल एडवायजर्स को इस पब्लिक इश्यू को संभालने के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में 3 प्लांट


विनीर इंजीनियरिंग की कर्नाटक और तमिलनाडु में 38,000 MTPA की कुल स्थापित क्षमता के साथ 3 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। इसके शेयर बाजार में लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में आजाद इंजीनियरिंग, MTAR टेक्नोलोजिज और बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं।

IPOs This Week: 20 जनवरी से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 5 नए IPO, शेयर बाजार में 7 कंपनियां होंगी लिस्ट

वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा 9 प्रतिशत बढ़ा

पिछले वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 से अधिक ग्राहकों को कंपोनेंट्स की सप्लाई की। विनीर इंजीनियरिंग ने वित्त वर्ष 2024 में 29 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो इससे पहले के वित्त वर्ष की तुलना में 8.8 प्रतिशत अधिक है। रेवेन्यू 229.5 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 1.1 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा अप्रैल-सितंबर 2024 को खत्म 6 महीनों की अवधि के लिए मुनाफा 20.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 103.4 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।