ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के IPO के लिए हो सकता है कि आपको और इंतजार करना पड़े। फ्लिपकार्ट का मालिकाना हक रखने वाली अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट से कहा है कि वह अभी अपने IPO लाने के प्लान को टाल दे। इसके बजाय वह वित्त वर्ष 2027 के खत्म होने से पहले EBITDA ब्रेकइवन (न नफा, न नुकसान) हासिल करने पर ध्यान दे। यह बात मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वालों से मिली है। EBITDA यानि कि अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन।
