Simca Advertising की खराब शुरुआत, शेयर 15% घाटे में लिस्ट

Simca Advertising IPO Listing: सिम्का एडवर्टाइजिंग लिमिटेड, मुंबई और महाराष्ट्र में 'आउट-ऑफ-होम' मीडिया पर खास ध्यान देते हुए एडवर्टाइजिंग सर्विसेज देती है। पब्लिक इश्यू 80.88 गुना भरा था। यह 8 मई को खुला था और 11 मई को बंद हुआ

अपडेटेड May 15, 2026 पर 4:09 PM
Simca Advertising IPO के लिए इश्यू प्राइस 183 रुपये प्रति शेयर था।

SME कंपनी सिम्का एडवर्टाइजिंग की 15 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग निराशाजनक रही। NSE SME पर शेयर लगभग 15 प्रतिशत गिरावट के साथ 156 रुपये पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस 183 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत चढ़ा और 163.80 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी का 58.04 करोड़ रुपये का IPO 8 मई को खुला था और 11 मई को बंद हुआ। यह 80.88 गुना भरा था। पब्लिक इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 101.08 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 81.54 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 70.90 गुना सब्सक्राइब हुआ।

सिम्का एडवर्टाइजिंग लिमिटेड, मुंबई और महाराष्ट्र में 'आउट-ऑफ-होम' (OOH) मीडिया पर खास ध्यान देते हुए एडवर्टाइजिंग सर्विसेज देती है। यह कंपनी OOH विज्ञापन के कई विकल्प देती है- जिनमें होर्डिंग्स, गैंट्री, बस पैनल, शेल्टर, कियोस्क, यूटिलिटी और विनाइल साइनेज शामिल हैं। यह कंपनी कई अलग-अलग क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवाएं देती है, जिनमें विज्ञापन एजेंसियां, एंटरटेनमेंट, रियल एस्टेट, फैशन और लाइफस्टाइल, बीमा और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं।

Simca Advertising की वित्तीय सेहत


सिम्का एडवर्टाइजिंग की अप्रैल-दिसंबर 2025 अवधि में कुल इनकम 78.16 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 10.68 करोड़ रुपये रहा। इस बीच EBITDA 14.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 75.09 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 9.98 करोड़ रुपये और 13.49 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market Rise: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 471 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹1.88 लाख करोड़ बढ़ी

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सिम्का एडवर्टाइजिंग के पब्लिक इश्यू में 58.04 करोड़ रुपये के 32 लाख नए शेयर जारी हुए। इन शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 12.72 करोड़ रुपये का इस्तेमाल LED स्क्रीन्स की खरीद और इंस्टॉलेशन के लिए किया जाएगा। कंपनी कैपिटल वर्ल्ड मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 20 LED डिजिटल एडवर्टाइजिंग स्क्रीन्स के मॉनेटाइजेशन के लिए स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन करना चाहती है। इस कोलैबोरेशन के लिए फंडिंग को लेकर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए 23.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।