Elon Musk's SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, एक और पड़ाव पार

Elon Musk's SpaceX IPO: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क अब दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स का ड्राफ्ट फाइल हो चुका है। जानिए यह इश्यू कितना बड़ा होगा और अभी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड किस कंपनी के नाम पर है और स्पेसएक्स इसे कितने अंतर से पीछे छोड़ने वाली है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
SpaceX IPO: दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी स्पेसएक्स ने $2 ट्रिलियन यानी $2 लाख करोड़ (₹193.47 लाख करोड़) के वैल्यूएशन पर $7500 करोड़ (₹7.25 लाख करोड़) जुटाने की कोशिश में है।

Elon Musk's SpaceX IPO: स्पेसएक्स ने अपने आईपीओ के लिए पब्लिक तौर पर आवेदन कर दिया है। इससे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क की रॉकेट, सैटेलाइट और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने के रास्ते में एक कदम और आगे बढ़ गई है। औपचारिक रूप से स्पेसएक्स एक्स्प्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प (Space Exploration Technologies Corp) के नाम वाली कंपनी ने बुधवार को अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) में दाखिल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार यह नास्डाक (Nasdaq) पर “SPCX” सिंबल के तहत लिस्ट होगी। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की अप्रैल में आई रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स ने इससे पहले लिस्टिंग के लिए गोपनीय तौर पर लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था।

SpaceX IPO: कितना बड़ा होगा आईपीओ?

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी स्पेसएक्स ने $2 ट्रिलियन यानी $2 लाख करोड़ (₹193.47 लाख करोड़) के वैल्यूएशन पर $7500 करोड़ (₹7.25 लाख करोड़) जुटाने की कोशिश में है। ऐसा होता है तो यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है जिसका रिकॉर्ड अभी सऊदी अरामको के नाम पर है जिसने साल 2019 में $2940 करोड़ (₹2.84 लाख करोड़) का आईपीओ लाया था।


स्पेसएक्स के बारे में

स्पेस ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री में स्पेसएक्स का दबदबा है। यह नासा और पेंटागन, दोनों को रॉकेट-लॉन्च सर्विस देने वाली अहम कंपनी है। साथ ही इसे स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस से भी अरबों डॉलर का रेवेन्यू हासिल होता है। यह लंबे समय से निवेशकों की चहेती कंपनी रही है और इसका वैल्यूएशन रॉकेट की स्पीड से बढ़ा है। इस साल एलॉन मस्क के एआई स्टार्टअप xAI के अधिग्रहण के बाद यह $1.25 ट्रिलियन तक पहुंच गया। इस अधिग्रहण में सोशल मीडिया नेटवर्क X (पूर्व नाम Twitter) भी शामिल है, जिसे एलॉन मस्क ने वर्ष 2022 में $4400 करोड़ के सौदे में खरीदा था, जिसमें $3350 करोड़ इक्विटी के रूप में थे।

$2 ट्रिलियन यानी कि जिस वैल्यूएशन पर स्पेसएक्स आईपीओ लाने की कोशिश में है, वह एसएंडपी 500 इंडेक्स में शामिल कुछ ही कंपनियों को छोड़कर बाकी सभी से अधिक होगा। मस्क की ही कंपनी टेस्ला (Tesla) इससे पिछड़े जाएगी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मस्क की दौलत आईपीओ की सफलता के बाद तेजी से बढ़ सकती है जोकि अभी $68 हजार करोड़ है। इस आईपीओ को लेकर अधिक डिटेल्स 4 जून से अधिक सामने आना शुरू हो सकते हैं जिसके बाद 11 जून तक इसका भाव सामने आ सकता है।

(कंवर्जन रेश्यो: $1 डॉलर=₹96.73)

ChatGPT मेकर OpenAI भी लाएगी IPO, जल्द जमा होगा ड्राफ्ट: इसी साल लिस्ट होने की तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।