Delhi Chunav Result 2024 LIVE: राजधानी में पिछले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर सभी सातों सीटों पर कमल खिलाया था। AAP दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी है। राजधानी में 7 मतगणना केंद्रों पर कुल 7,000 कर्मी तैनात हैं। राज्य की 4 सीटों पर चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं
Delhi Chunav Parinam 2024 Highlights: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर नतीजा सामने आ गया है। नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज जीत गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को हराया है। इस सीट पर बसपा के राज कुमार आनंद भी चुनाव मैदान में थे। वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद
Delhi Chunav Parinam 2024 Highlights: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर नतीजा सामने आ गया है। नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज जीत गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को हराया है। इस सीट पर बसपा के राज कुमार आनंद भी चुनाव मैदान में थे। वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान थे। बिधूड़ी ने लगभग 1.25 लाख मतों से जीत हासिल की है।
बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से जीत गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उदित राज थे। तीसरे नंबर पर बसपा के विजय बौद्ध रहे। चांदनी चौक सीट से BJP के प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल विजयी हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल थे। इस सीट से बसपा के अबुल कलाम आजाद भी चुनाव मैदान में थे। खंडेलवाल कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नेशनल सेक्रेटरी जनरल हैं।
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी की टॉप लीडरशिप और अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत रही है और दावा किया कि वे देश में भी सरकार बनाएंगे। तिवारी ने दावा किया कि एनडीए एकजुट है और देश के लोगों की सेवा में एक साथ आगे बढ़ेगा।
दिल्ली के चुनावी मैदान में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस-आप के गठबंधन में है। एक ओर जहां बीजेपी नेताओं को सभी 7 सीटों पर जीत के साथ हैट्रिक की उम्मीद है, वहीं आम आदमी पार्टी नेता रुझानों के बदलने का विश्वास जता रहे हैं। राजधानी में 89.21 लाख से अधिक मतों की गिनती हो रही है।
अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। अधिकारियों ने बताया कि सात मतगणना केंद्रों पर कुल 7,000 कर्मी तैनात किए जाएंगे। राजधानी में पिछले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर सभी सातों सीटों पर कमल खिलाया था।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने सोमवार को न्यूज एजेंसी PTI से कहा, “हमने कल सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं। जरूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम शामिल हैं। मतगणना कर्मचारी प्रशिक्षित और तैयार हैं।”
News18 मेगा एग्जिट पोल में इस बार भी राजधानी की सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी दिल्ली में लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रख सकती है। एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में भगवा पार्टी को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस 0-2 सीटों पर सिमट सकती है, जबकि I.N.D.I.A. ब्लॉक में उसकी साथी और आम आदमी पार्टी को कोई खाता नहीं खुलेगा।
AAP दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी है। इस बार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तीन, तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी गठबंधन के तहत केवल चार सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
चुनाव परिणामों का अपडेट जारी है...