Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 19, 2024 / 8:14 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 phase 1 Highlights: पहले चरण का मतदान खत्म, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03% वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 phase 1 Highlights: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वहीं छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लांचर के गोले में दुर्घटनावश विस्फोट होने से CRPF के एक जवान की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि मतदान का आंकड़ा अभी केवल अनुमान आधारित है

Lok Sabha Chunav 2024 1st phase Live: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण (First Phase) में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर शाम सात बजे तक  60.03 मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं और छत्तीसगढ़ में एक IED विस्फोट की खबर मिलीं, जिसमें केंद्रीय रिजर्

Lok Sabha Chunav 2024 1st phase Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है।
Lok Sabha Chunav 2024 1st phase Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है।
APRIL 19, 2024 / 8:12 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 phase 1 Highlights: पहले चरण का मतदान खत्म, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03% वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 phase 1 Highlights: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वहीं छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लांचर के गोले में दुर्घटनावश विस्फोट होने से CRPF के एक जवान की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि मतदान का आंकड़ा अभी केवल अनुमान आधारित है और मतदान शांतिपूर्ण एवं निर्बाध तरीके से हुआ।

    APRIL 19, 2024 / 7:45 PM IST

    Lok sabha election 2024 LIVE: बिहार में पहले चरण में शाम 6 बजे तक 48.23 हुआ मतदान

    बिहार में पहले चरण में 4 निर्वाचन क्षेत्रों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान खत्म हो गया है। 7,903 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक, चार निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 48.23 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर 6 बजे के बाद भी मतदान जारी था। मतदान केंद्रों पर यह 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज मतदान प्रतिशत से 5 प्रतिशत कम है।

      APRIL 19, 2024 / 7:29 PM IST

      Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट के लिए मतदान खत्म

      लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार (19 अप्रैल) की शाम तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया। वैकल्पिक आंकड़ों के मुताबिक 63.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि धर्मपुरी लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 67.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दक्षिण चेन्नई सीट पर सबसे कम 57.04 प्रतिशत मतदान हुआ। कन्याकुमारी जिले के विल्वनकोड विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए मतदान के अंतिम आंकड़े अधिकारियों द्वारा शीघ्र अद्यतन किए जाने की उम्मीद है।

        APRIL 19, 2024 / 7:09 PM IST

        Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है: राजनाथ सिंह

        भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है और भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है, न कि महज सत्ता पाने के लिए। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के संबंध में सब कुछ अच्छा दिखाने का दबाव होता था।

          APRIL 19, 2024 / 6:53 PM IST

          Lok sabha election 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश के मालोगम में 100% मतदान

          चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में मालोगम मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसा इसलिए हुआ,क्योंकि वहां सिंगल महिला मतदाता ने आज अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग किया। जिले के एक अधिकारी के मुताबिक, 44 साल की सोकेला तायांग ने दोपहर करीब 1 बजे अपना वोट डाला। उनके मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए, मतदान अधिकारियों की एक टीम चुनौतीपूर्ण इलाके से होकर लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और अंततः सुदूर मतदान केंद्र में एक मतदान केंद्र स्थापित कर दिया।

            APRIL 19, 2024 / 6:35 PM IST

            Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: उत्तराखंड में पहले चरण का मतदान खत्म

            लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम का कहना है, ''उत्तराखंड में हमने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया...आज मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% रहा...मैदानी इलाके में गर्मी रही आज का मौसम, इसलिए, हमने उस समय मतदाताओं में कमी देखी।"

              APRIL 19, 2024 / 6:29 PM IST

              Lok sabha election 2024 LIVE: अंडमान निकोबार में खत्म हुआ मतदान

              अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहले चरण का लोकसभा मतदान खत्म हुआ। पीठासीन अधिकारी श्रीनिवासन ने बताया, "शांतिपूर्ण तरह से मतदान संपन्न हो गया है। यहां सुरक्षा की भी अच्छी व्यवस्था थी, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।"

                APRIL 19, 2024 / 6:12 PM IST

                Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: तमिलनाडु में औसत 63.20% वोटिंग

                तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, "शाम 5 बजे तक हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत 63.20% है। धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 67.52% और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04% हुआ है।"

                  APRIL 19, 2024 / 6:04 PM IST

                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: BJP फर्स्ट डे फर्स्ट शो फ्लॉप

                  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। पहले चरण की हवा और पश्चिमी की हवा बीजेपी का पूरे यूपी और देश में सफाया करेगी।"

                    APRIL 19, 2024 / 6:03 PM IST

                    Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: असम में शाम तीन बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान

                    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को असम की पांच सीट पर अपराह्न तीन बजे तक कुल 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जोरहाट में सबसे ज्यादा 64.84 प्रतिशत, जबकि सोनितपुर में 60.29, डिब्रूगढ़ में 60.83, लखीमपुर में 59.53 और काजीरंगा में 58.33 फीसदी मतदान हुआ। राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इन पांच सीट पर कुल 86,47,869 मतदाता 35 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

                      APRIL 19, 2024 / 5:49 PM IST

                      Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

                      अंडमान निकोबार में शाम 05 बजे तक 56.87% मतदान हुआ
                      अरुणाचल प्रदेश में शाम 05 बजे तक 63.57% मतदान हुआ
                      असम में शाम 05 बजे तक 70.77% मतदान हुआ
                      बिहार में शाम 05 बजे तक 46.32% मतदान हुआ
                      छत्तीसगढ़ में शाम 05 बजे तक 63.41% मतदान हुआ
                      जम्मू-कश्मीर में शाम 05 बजे तक 65.08% मतदान हुआ
                      लक्षदीप में शाम 05 बजे तक 59.02% मतदान हुआ
                      मध्य प्रदेश में शाम 05 बजे तक 63.25% मतदान हुआ
                      महाराष्ट्र में शाम 05 बजे तक 54.85% मतदान हुआ
                      मणिपुर में शाम 05 बजे तक 68.15% मतदान हुआ
                      मेघायलय में शाम 05 बजे तक 69.91% मतदान हुआ
                      मिजोरम में शाम 05 बजे तक 52.91% मतदान हुआ
                      नागालैंड में शाम 05 बजे तक 55.97% मतदान हुआ
                      पुडुचेरी में शाम 05 बजे तक 72.84% मतदान हुआ
                      राजस्थान में शाम 05 बजे तक 50.27% मतदान हुआ
                      सिक्किम में शाम 05 बजे तक 68.06% मतदान हुआ
                      तमिलनाडु में शाम 05 बजे तक 62.08% मतदान हुआ
                      त्रिपुरा में दोपहर 05 बजे तक 76.10% मतदान हुआ
                      उत्तर प्रदेश में दोपहर 05 बजे तक 57.54% मतदान हुआ
                      उत्तराखंड में शाम 05 बजे तक 53.56% मतदान हुआ
                      पश्चिम बंगाल में शाम 05 बजे तक 77.57% मतदान हुआ

                        APRIL 19, 2024 / 5:36 PM IST

                        Lok sabha election 2024 LIVE: त्रिपुरा पश्चिम में दोपहर 3 बजे तक 68% से ज्यादा मतदान

                        त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अनियमितताओं के आरोपों के बीच दोपहर तीन बजे तक 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ। विपक्षी कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने आरोप लगाया कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर "धांधली" हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि उसे कुछ शिकायतें मिली हैं और वो उन पर गौर कर रहा है।

                        रामनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

                        त्रिपुरा पश्चिम के निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार ने कहा, "मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है। मतदाताओं को बूथों पर जाने से रोकने, पोलिंग एजेंटों को बाहर निकालने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी की कुछ शिकायतें मिली हैं। हम सभी शिकायतों की जांच कर रहे हैं।"

                          APRIL 19, 2024 / 5:29 PM IST

                          Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: UP की 8 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.44% मतदान

                          लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक 47.44 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। आज जिन सीट पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं।

                          निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक सहारनपुर में 53.31 फीसदी, मुरादाबाद में 46.28 फीसदी, कैराना में 48.92 फीसदी, नगीना में 48.15 फीसदी, पीलीभीत में 49.06 फीसदी, बिजनौर में 45.70 फीसदी, रामपुर में 42.77 फीसदी और मुजफ्फरनगर में 45.18 फीसदी मतदान हुआ।

                            APRIL 19, 2024 / 5:16 PM IST

                            Lok sabha election 2024 LIVE: महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 44.7% मतदान

                            लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान दोपहर तीन बजे तक करीब 44.7 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। केडीके कॉलेज परिसर में एक बूथ पर सांप मिलने के बाद कुछ देर के लिए मतदान रुका हुआ है।

                            पहले चरण के तहत राज्य के नागपुर, रामटेक (आरक्षित), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान हो रहा है। इन सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कुल 97 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत वोट देने के लिए 95 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं।

                            एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

                            उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे तक चंद्रपुर में 43.48 प्रतिशत, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 प्रतिशत, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

                            उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक पांचों सीट पर औसत मतदान करीब 44.73 प्रतिशत रहा।

                              APRIL 19, 2024 / 5:10 PM IST

                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: राजस्थान में 3 बजे तक हुआ 41.51% मतदान हुआ

                              आम चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान में 12 लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चाक -चौबंद तैयारियों के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और पहले आठ घंटे में लगभग 41.51 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

                              राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीट हैं। इनमें से पहले चरण में 12 सीट-- चूरू, नागौर, गंगानगर, झुंझुनू, बीकानेर, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर और दौसा में मतदान हो रहा है। एक अधिकारी ने कहा, "12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।"

                                APRIL 19, 2024 / 5:07 PM IST

                                Lok sabha election 2024 LIVE: मणिपुर के इंफाल पूर्व में मतदान खत्म

                                मणिपुर में लोकसभा चुनाव के लिए इंफाल पूर्व में मतदान खत्म हो गया। EVM और VVPAT मशीनों को सील कर दिया गया है। मणिपुर में वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक था।

                                  APRIL 19, 2024 / 5:05 PM IST

                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: बुजुर्ग मतदाता ने गुस्से में तोड़ी EVM

                                  उत्तराखंड में शुक्रवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता ने ईवीएम मशीन को जमीन पर पटक कर तोड़ डाला जिससे मतदानकर्मियों समेत कतार में खड़े दूसरे मतदाता हैरान रह गए । पुलिस ने बताया कि यह घटना हरिद्वार शहर में स्थित ज्वालापुर इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 126 में हुई जहां रणधीर (70) नामक मतदाता ने ईवीएम मशीन को उठाकर नीचे पटक दिया। इस दौरान वह जोर-जोर से चिल्ला कर कह रहा था कि वो EVM मशीन का विरोध करता है और चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जायें।

                                    APRIL 19, 2024 / 4:35 PM IST

                                    Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: असम में बदली गईं 150 EVM

                                    असम की पांच लोकसभा सीट पर कुल 150 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) खराबी आने के कारण बदली गईं। इन सीट पर शुक्रवार को मतदान किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, अलग-अलग EVM की VVPAT और मतपत्र इकाइयों को भी खराबी के कारण बदला गया।

                                    निर्वाचन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि ज्यादातर गड़बड़ियां ‘मॉक पोलिंग’ के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले शुरू हुई थीं और इसके बाद उन मशीनों को बदल दिया गया था।

                                    उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद छह ईवीएम को बदला गया। इसके अलावा, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए।’’

                                      APRIL 19, 2024 / 4:27 PM IST

                                      Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: ओवैसी ने भरा नामंकन

                                      AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद सीट से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

                                        APRIL 19, 2024 / 4:23 PM IST

                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: अंडमान-निकोबार में तीन बजे तक 45.4% वोटिंग

                                        अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान केंद्रशाासित प्रदेश में कुल 3,15,148 मतदाताओं में से 45.48 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEC) बी एस जागलान ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

                                        उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा,‘‘मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। EVM संबंधी कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां थीं लेकिन उन्हें तुरंत ठीक कर लिया गया। इससे मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई।’’

                                        एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूह (पीवीटीजी) शोम्पेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

                                          APRIL 19, 2024 / 4:17 PM IST

                                          Lok sabha election 2024 LIVE: बिहार में चार लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक हुई 40.92% वोटिंग

                                          बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 40.92 प्रतिशत ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक मतदान किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत और गया में 39.35 प्रतिशत, नवादा में 37.77 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 44.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

                                          इन चार लोकसभा सीट पर 75 लाख से ज्यादा मतदाता तथा 38 उम्मीदवार हैं। औरंगाबाद में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं जहां नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नवादा में सबसे अधिक 20.06 लाख मतदाता हैं, जहां कुल आठ चुनावी उम्मीदवार मैदान में हैं। गया में 18.18 लाख मतदाता हैं और वहां सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार हैं। जमुई में 19.07 लाख मतदाता हैं और वहां सबसे कम सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

                                            APRIL 19, 2024 / 4:10 PM IST

                                            Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: विपक्ष में PM मोदी की टक्कर नहीं ले सकता कोई

                                            तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता से अनुरोध करूंगा कि वो पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अपना मतदान और आर्शीवाद दें। मुझे पूरा विश्वास है कि तेलंगाना में बीजेपी डबल डिजिट सीट से विजय हासिल करेगी।...विपक्ष में ऐसा कोई नहीं है जो पीएम मोदी के बराबर काम करने वाला हो और पीएम उम्मीदवार हो। पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे इसमें कोई संदेह नहीं है। वह जून में पीएम पद का शपथ ग्रहण करेंगे।"

                                              APRIL 19, 2024 / 4:03 PM IST

                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: दोपहर 1 बजे तक 'अच्छा खासा' मतदान हुआ- चुनाव आयोग

                                              लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दोपहर 1 बजे तक ‘अच्छा-खासा’ मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने यह बात कही। उसने कहा कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर शांति से और निर्बाध तरीके से मतदान चल रहा है।

                                              आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और उसके बाद धीरे-धीरे मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जैसे कुछ स्थानों पर बारिश के बाद भी लोग उत्सुकता से मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

                                                APRIL 19, 2024 / 4:00 PM IST

                                                Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

                                                अंडमान निकोबार में दोपहर 03 बजे तक 45.48% मतदान हुआ
                                                अरुणाचल प्रदेश में दोपहर 03 बजे तक 55.05% मतदान हुआ
                                                असम में दोपहर 03 बजे तक 60.70% मतदान हुआ
                                                बिहार में दोपहर 03 बजे तक 39.73% मतदान हुआ
                                                छत्तीसगढ़ में दोपहर 03 बजे तक 58.14% मतदान हुआ
                                                जम्मू-कश्मीर में दोपहर 03 बजे तक 57.09% मतदान हुआ
                                                लक्षदीप में दोपहप 03 बजे तक 43.98% मतदान हुआ
                                                मध्य प्रदेश में दोपहर 03 बजे तक 53.40% मतदान हुआ
                                                महाराष्ट्र में दोपहर 03 बजे तक 44.12% मतदान हुआ
                                                मणिपुर में दोपहर 03 बजे तक 63.03% मतदान हुआ
                                                मेघायलय में दोपहर 03 बजे तक 61.95% मतदान हुआ
                                                मिजोरम में दोपहर 03 बजे तक 49.7% मतदान हुआ
                                                नागालैंड में दोपहर 03 बजे तक 52.35% मतदान हुआ
                                                पुडुचेरी में दोपहर 03 बजे तक 58.86% मतदान हुआ
                                                राजस्थान में दोपहर 03 बजे तक 41.51% मतदान हुआ
                                                सिक्किम में दोपहर 03 बजे तक 52.72% मतदान हुआ
                                                तमिलनाडु में दोपहर 03 बजे तक 51.10% मतदान हुआ
                                                त्रिपुरा में दोपहर 03 बजे तक 68.35% मतदान हुआ
                                                उत्तर प्रदेश में दोपहर 03 बजे तक 47.44% मतदान हुआ
                                                उत्तराखंड में दोपहर 03 बजे तक 45.62% मतदान हुआ
                                                पश्चिम बंगाल में दोपहर 03 बजे तक 66.34% मतदान हुआ

                                                  APRIL 19, 2024 / 3:33 PM IST

                                                  Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: अमित शाह लोगों के दिन नहीं जीत पाए: उमर अब्दुल्ला

                                                  नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है कि यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब बीजेपी ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले, वे लोगों का दिल जीतेंगे और फिर चुनाव लड़ेंगे... इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत सके।"

                                                    APRIL 19, 2024 / 3:31 PM IST

                                                    Lok sabha election 2024 LIVE: शिवराज चौहान ने भरा नामांकन

                                                    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

                                                      APRIL 19, 2024 / 3:29 PM IST

                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: सहारनपुर की पोलिंग एजेंट ने दी अपनी सफाई

                                                      सहारनपुर, यूपी: पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आपको कोई ड्यूटी मिलती है, तो आपको समय का पाबंद होना चाहिए और यही कारण है कि मैंने समय पर अपनी ड्यूटी संभाली है। कामकाज को सुचारू रखने के लिए हर पुरुष और महिला को समय का पाबंद होना चाहिए।"

                                                      अपने वायरल हो रहे वीडियो के बारे उन्होंने कहा, "मैं यही कहूंगी कि लोगों को समय का पाबंद होना चाहिए और वे हैं, नहीं तो इतना बड़ा चुनाव कराना संभव नहीं होता। मुझे वीडियो में इसे (टिप्पणियां) देखने का समय नहीं मिला। यह चुनाव का समय है और समय पर आना मेरा कर्तव्य था इसलिए मैं व्यस्त थी। यह मेरी समय की पाबंदी और निष्ठा के कारण वायरल हो गया।''

                                                        APRIL 19, 2024 / 3:13 PM IST

                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मणिपुर के 5 बूथों पर 'हंगामे' के बाद मतदान रुका

                                                        मणिपुर में हंगामे के बाद करीब 5 पोलिंग बूथों पर मतदान रोक दिया गया है। चुनाव अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जिन पोलिंग बूथों पर मतदान रोका गया है उनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं।

                                                          APRIL 19, 2024 / 3:02 PM IST

                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: पहले चरण में 40% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशत, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

                                                          18वीं लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक राज्यों में लगभग 40% मतदान दर्ज किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर में सीटें, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है।

                                                            APRIL 19, 2024 / 2:57 PM IST

                                                            Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: तमिलनाडु में मतदान में आई तेजी

                                                            तमिलनाडु में आम चुनाव के लिए सभी 39 लोकसभा सीटों पर सुबह मतदान की धीमी शुरुआत होने के बाद धीरे-धीरे मतदान में तेजी आ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 40.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

                                                            चुनाव आयोग ने बताया कि धर्मापुरी में 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मध्य चेन्नई में सबसे कम 32.31 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सुबह 11 बजे तक 24.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

                                                              APRIL 19, 2024 / 2:48 PM IST

                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मणिपुर के इंफाल में रुकी वोटिंग

                                                              इंफाल पूर्वी डीसी ने बताया कि मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं की ओर से अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया। इससे पहले खबर आई थी कि राज्य के बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने EVM को तोड़ दिया।

                                                                APRIL 19, 2024 / 2:44 PM IST

                                                                Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: I.N.D.I.A. गठबंधन की लहर है

                                                                RJD नेता और पाटलिपुत्र से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, "I.N.D.I.A. गठबंधन की लहर है। हम जनता के पास गए और उन्हें बताया कि कैसे NDA ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। वे बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई कम करने की बात कर रहे थे, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।"

                                                                तेजस्वी यादव की रैली में चिराग पासवान की मां के लिए इस्तेमाल की जा रही अपमानजनक भाषा के कथित वायरल वीडियो पर वह कहती हैं, "यह निंदनीय है, किसी भी पार्टी की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन मैं चिराग पासवान से पूछना चाहती हूं कि वह चुप क्यों थे?" सम्राट चौधरी ने मेरी बहन और पिता के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की?..."

                                                                  APRIL 19, 2024 / 2:25 PM IST

                                                                  Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: बिहार की चार सीटों पर दोपहर एक बजे तक 32.26% मतदान

                                                                  बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से औसतन 32.26 प्रतिशत ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत और गया में 30.40 प्रतिशत, नवादा में 27.24 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 34.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

                                                                  मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इन चार सीटों पर 75 लाख से ज्यादा मतदाता 38 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

                                                                    APRIL 19, 2024 / 2:17 PM IST

                                                                    Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: शुरुआती घंटों में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं

                                                                    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान के शुरुआती घंटों में 16.33 प्रतिशत से 34.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं और छत्तीसगढ़ में एक आईईडी विस्फोट की खबर मिली है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक कमांडेंट घायल हो गया है।

                                                                    तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार तथा असम में कुछ बूथों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में मामूली तकनीकी खामी की भी रिपोर्टें मिलीं।

                                                                      APRIL 19, 2024 / 2:08 PM IST

                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: EVM पर उठाए सवाल

                                                                      तमिलनाडु में कांग्रेस के मौजूदा सांसद और शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, कार्ति पी. चिदंबरम ने शिवगंगा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी ने इस सीट से देवनाथन यादव को, AIADMK ने ए जेवियरदास को मैदान में उतारा है।

                                                                      अपना वोट डालने के बाद, कांग्रेस के मौजूदा सांसद और शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, कार्ति पी चिदंबरम ने कहा दूसरी मशीन को पहले रखा जाता है, और पहली मशीन को दूसरे नंबर पर रखा जाता है। यह क्रमबद्ध होना चाहिए. वहीं कुछ दूसरे बूथों पर भी ऐसा हुआ है. हमने यह बताया, और वे इसे ठीक करेंगे। हम तमिलनाडु और शिवगंगा में भी जीतेंगे।'

                                                                        APRIL 19, 2024 / 1:59 PM IST

                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मणिपुर में तोड़ी गई EVM

                                                                        लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच मणिपुर से बहुत बड़ी खबर आ रही है। हिंसा की मार झेल रहे उत्तर पूर्व राज्य में मतदान के दिन भी हिंसा हुई है और EVM तक तोड़ दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यहां बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने EVM को तोड़ दिया।

                                                                          APRIL 19, 2024 / 1:51 PM IST

                                                                          Lok sabha election 2024 LIVE: दोपहर 01 बजे तक राज्यों का वोट प्रतिशत

                                                                          लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 01 बजे तक के आकड़ों पर एक नजर डाली जाए, तो पहले चरण के मतदान का दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 53.04% और लक्षद्वीप में सबसे कम 29.91%% रहा

                                                                          अंडमान निकोबार में दोपहर 01 बजे तक 35.70% मतदान हुआ
                                                                          अरुणाचल प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 37.04% मतदान हुआ
                                                                          असम में दोपहर 01 बजे तक 45.12% मतदान हुआ
                                                                          बिहार में दोपहर 01 बजे तक 32.41% मतदान हुआ
                                                                          छत्तीसगढ़ में दोपहर 01 बजे तक 42.57% मतदान हुआ
                                                                          जम्मू-कश्मीर में दोपहर 01 बजे तक 42.11% मतदान हुआ
                                                                          लक्षदीप में दोपहप 01 बजे तक 29.91% मतदान हुआ
                                                                          मध्य प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 44.43% मतदान हुआ
                                                                          महाराष्ट्र में दोपहर 01 बजे तक 32.36% मतदान हुआ
                                                                          मणिपुर में दोपहर 01 बजे तक 46.92% मतदान हुआ
                                                                          मेघायलय में दोपहर 01 बजे तक 48.91% मतदान हुआ
                                                                          मिजोरम में दोपहर 01 बजे तक 39.09% मतदान हुआ
                                                                          नागालैंड में दोपहर 01 बजे तक 42.34% मतदान हुआ
                                                                          पुडुचेरी में दोपहर 01 बजे तक 44.95% मतदान हुआ
                                                                          राजस्थान में दोपहर 01 बजे तक 33.73% मतदान हुआ
                                                                          सिक्किम में दोपहर 01 बजे तक 36.82% मतदान हुआ
                                                                          तमिलनाडु में दोपहर 01 बजे तक 39.51% मतदान हुआ
                                                                          त्रिपुरा में दोपहर 01 बजे तक 53.04% मतदान हुआ
                                                                          उत्तर प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 36.96% मतदान हुआ
                                                                          उत्तराखंड में दोपहर 01 बजे तक 37.33% मतदान हुआ
                                                                          पश्चिम बंगाल में दोपहर 01 बजे तक 50.96% मतदान हुआ

                                                                            APRIL 19, 2024 / 1:37 PM IST

                                                                            Lok sabha election 2024 LIVE: एक-एक वोट डला कर BJP को दिलाएंगे प्रचंड बहुमत

                                                                            मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "पूरे देश में पहले चरण का चुनाव चल रहा है। लोकसभा के महायज्ञ में सभी मतदाता अपने-अपने तरीके से आहुति दे रहे हैं। मैं इस बात के लिए आनंदित हूं कि लगभग 1 करोड़ 9 लाख से ज्याजा मतदाता हमारे अपने प्रदेश में 6 सीटों पर मतदान कर रहे हैं...मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र पर एक-एक वोट डला कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे।"

                                                                              APRIL 19, 2024 / 1:34 PM IST

                                                                              Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: सपा की उम्मीदवार ने डाला वोट

                                                                              उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन ने कैराना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने श्रीपाल सिंह और बीजेपी ने प्रदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

                                                                                APRIL 19, 2024 / 1:26 PM IST

                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: अंडमान और निकोबार के राज्यपाल ने डाला वोट

                                                                                अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (रिटायर) ने आज पोर्ट ब्लेयर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                                                डी के जोशी (रिटायर) कहते हैं, "मैंने एक संदेश दिया है कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। मैं अंडमान और निकोबार के सभी योग्य मतदाताओं से भी अपील करना चाहूंगा कि वे मतदान करें। आज अपना कर्तव्य निभाओ।"

                                                                                  APRIL 19, 2024 / 1:17 PM IST

                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मध्य प्रदेश के इन आधा दर्जन गांवों में चुनाव बहिष्कार

                                                                                  मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के आधा दर्जन गांव में लोकतंत्र के महापर्व पर खामोशी देखी गई है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले असोड़, बमेरा, कसेरू, कुठूलिया के साथ ही अमिलिहा गांव में मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण मतदान करने नही पहुंच रहे।

                                                                                  इसके पीछे स्थानीय स्तर की समस्याओं को बड़ी वजह बताया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी समस्या दूर नही हुईं। यही वजह है कि ग्रामीणों ने मतदान से दूर रहकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

                                                                                  कहीं सड़क और पुल, तो कहीं बिजली और पानी की मूलभूत जरूरतों को लेकर ग्रामीण लामबंद हैं और वोट नहीं डालने पर अड़े हैं। 11 बजे तक इन गांवो में न के बराबर यानी कहीं एक तो कहीं दो ज्यादा से ज्यादा 10 वोट पड़े हैं। हालांकि, मतदान बहिष्कार की खबर मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है और जिम्मेदार अफसर गांव पहुंचकर लोगो को समझाने में जुटे हैं।

                                                                                    APRIL 19, 2024 / 1:07 PM IST

                                                                                    Lok sabha election 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को धमकाने की 80 शिकायतें

                                                                                    पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गईं।

                                                                                    TMC और BJP के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने की 80 शिकायतें और चुनाव एजेंटों पर हमलों 39 शिकायतें दर्ज कराई हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज कराई गई हैं।

                                                                                    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें कुछ शिकायतें मिली हैं लेकिन हमारे पास अभी तक हिंसा की कोई खबर नहीं है।’

                                                                                      APRIL 19, 2024 / 1:04 PM IST

                                                                                      Lok sabha election 2024 LIVE: TMC की आंखों में हारने का डर

                                                                                      लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "लोग बूथ तक न जा पाएं, इसकी कोशिश TMC कर रही है। TMC की आंखों में हारने का डर दिख रहा है। लोग TMC के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।"

                                                                                        APRIL 19, 2024 / 1:00 PM IST

                                                                                        Lok sabha election 2024 LIVE: नामांकन भरने के बाद क्या बोले अमित शाह

                                                                                        गुजरात में लोकसभा चुनाव का नामांकन भरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "आज मैंने गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी, अटल जी ने किया और ये वो सीट है, जहां से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं। मैं इस सीट से 30 साल तक विधायक, सांसद रहा हूं। इस क्षेत्र के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है।"

                                                                                          APRIL 19, 2024 / 12:56 PM IST

                                                                                          Lok sabha election 2024 LIVE: अमित शाह ने भरा नमांकन

                                                                                          गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है।

                                                                                            APRIL 19, 2024 / 12:48 PM IST

                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मणिपुर में मतदान केंद्र को पास फायरिंग

                                                                                            19 अप्रैल को जब देशभर में मतदान चल रहा है, तब हिंसा झेल रहे मणिपुर राज्य में एक मतदान केंद्र के पास कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने मोइरांग विधानसभा क्षेत्र में कई गोलियां चलाईं। The Hindu ने अपनी रिपोर्ट बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजी से दो गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोग छिपने के लिए भाग रहे हैं।

                                                                                              APRIL 19, 2024 / 12:39 PM IST

                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: बंगाल में हो रही हिंसा: कांग्रेस उम्मीदवार

                                                                                              पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से कांग्रेस उम्मीदवार पिया रॉय चौधरी ने अपना वोट डाला। बीजेपी ने कूचबिहार सीट से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को मैदान में उतारा है।

                                                                                              वोट डालने के बाद पिया चौधरी ने कहा, "हिंसा हो रही है...मैंने अपना वोट डाल दिया है। चुनाव आयोग सही तरीके से काम नहीं कर रहा...लोगों को वोट देने के लिए धमकाया जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी ऐसा कर रहे हैं, कांग्रेस एक शांतिपूर्ण पार्टी है; ये लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच चल रही है।"

                                                                                                APRIL 19, 2024 / 12:33 PM IST

                                                                                                Lok sabha election 2024 LIVE: पहले चरण की 102 सीटों पर 11 बजे तक 25.4% वोटिंग

                                                                                                लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं अगर आंकड़ों की बात करें, तो सुबह 11 बजे तक 102 लोकसभा सीटों पर 25.4 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो पिछले यानी 2019 के आम चुनाव के मुकाबले काफी ज्यादा है। इससे साफ होता है कि वोटिंग काफी तेज और ज्यादा हो रही है।

                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 12:17 PM IST

                                                                                                  Lok sabha election 2024 LIVE: तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया मतदान

                                                                                                  तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और उनकी पत्नी लक्ष्मी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, "यह लोकतंत्र का त्योहार है...मैं इसमें भाग लेकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह निशान (स्याही लगी उंगली) एक नागरिक का सबसे सुंदर प्रतीक चिन्ह है। मैं सभी नागरिकों, खासकर लोगों से आग्रह करूंगा पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को पूरे उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लेना चाहिए।"

                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 12:15 PM IST

                                                                                                    Lok sabha election 2024 LIVE: फडणवीस ने की सभी से वोट करने की अपील

                                                                                                    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, "यह लोकतंत्र का महोत्सव है और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी के लिए आवश्यक है और निश्चित रूप से लोग बड़े पैमाने पर मतदान करेंगे।"

                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 12:06 PM IST

                                                                                                      Lok sabha election 2024 LIVE: राम कोई चुनावी मुद्दा नहीं है- इमरान मसूद

                                                                                                      उत्तर प्रदेश के सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि कोई कड़वाहट नहीं है। सब कुछ प्यार से हो रहा है। हम चुनाव जीतेंगे... राम कोई चुनावी मुद्दा नहीं हैं... संविधान बचाने के लिए वोटिंग चल रही है।" बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद राघव लखनपाल को अपना उम्मीदवार बनाया है और बसपा से माजिद अली मैदान में हैं।

                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 12:03 PM IST

                                                                                                        Lok sabha election 2024 LIVE: पिछली बार 300 पार, इस बार 400 पार

                                                                                                        उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा, "हर जगह जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि '400 पार' का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल होने वाला है। पौढ़ी गढ़वाल एक बहुत बड़ा इलाका है, हम यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। पिछली बार हमने कहा था '300 पार' और हमने इसे पार कर लिया, इस बार हम कह रहे हैं '400 पार' और हम 400 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे।"

                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 12:01 PM IST

                                                                                                          Lok sabha election 2024 LIVE: PM मोदी का इंजन फेल- नाना पटोले

                                                                                                          महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भंडारा के एक पूलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला। नाना पटोले ने कहा, "चुनाव का पहला चरण शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए यहां जमा हुए हैं...पीएम मोदी का इंजन फेल हो गया है और लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं...मुझे पूरा भरोसा है यहां की 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और MVA के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं।"

                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 11:49 AM IST

                                                                                                            Lok sabha election 2024 LIVE: सुबह 11 बजे तक राज्यों का वोट प्रतिशत

                                                                                                            अंडमान निकोबार में सुबह 11 बजे तक 21.82% मतदान हुआ
                                                                                                            अरुणाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 20.13% मतदान हुआ
                                                                                                            असम में सुबह 11 बजे तक 27.22% मतदान हुआ
                                                                                                            बिहार में सुबह 11 बजे तक 20.42% मतदान हुआ
                                                                                                            छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.12% मतदान हुआ
                                                                                                            जम्मू-कश्मीर में सुबह 11 बजे तक 22.60% मतदान हुआ
                                                                                                            लक्षदीप में सुबह 11 बजे तक 16.33% मतदान हुआ
                                                                                                            मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 30.46% मतदान हुआ
                                                                                                            महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान हुआ
                                                                                                            मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 29.23% मतदान हुआ
                                                                                                            मेघायलय में सुबह 11 बजे तक 33.12% मतदान हुआ
                                                                                                            मिजोरम में सुबह 11 बजे तक 28.78% मतदान हुआ
                                                                                                            नागालैंड में सुबह 11 बजे तक 25.24% मतदान हुआ
                                                                                                            पुडुचेरी में सुबह 11 बजे तक 28.10% मतदान हुआ
                                                                                                            राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 22.59% मतदान हुआ
                                                                                                            सिक्किम में सुबह 11 बजे तक 21.20% मतदान हुआ
                                                                                                            तमिलनाडु में सुबह 11 बजे तक 23.87% मतदान हुआ
                                                                                                            त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 34.54% मतदान हुआ
                                                                                                            उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 25.20% मतदान हुआ
                                                                                                            उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 24.83% मतदान हुआ
                                                                                                            पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 33.56% मतदान हुआ

                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 11:43 AM IST

                                                                                                              Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

                                                                                                              लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत, लक्षद्वीप में सबसे कम रिकॉर्ड- 16.33%, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड - 33.28%

                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 11:31 AM IST

                                                                                                                Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: उदयनिधि ने डाला वोट

                                                                                                                तमिलनाडु के मंत्री और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उदयनिधि स्टालिन ने वोट डालने के बाद कहा "तमिलनाडु के मतदाताओं का मूड यह है कि DMK और I.N.D.I.A. गठबंधन चुनाव में जीत हासिल करेगा।"

                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 11:24 AM IST

                                                                                                                  Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने डाला वोट

                                                                                                                  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहते हैं, "लोकतंत्र का त्योहार शुरू हो गया है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें और लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।"

                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 11:22 AM IST

                                                                                                                    Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: कांग्रेस के शहजादे हमारी भक्ति को खारिज कर रहे हैं

                                                                                                                    अमरोहा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों साल की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने आप को यदुवंशी कहने वाले नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि आप भगवान श्रीकृष्ण और द्वारका का अपमान करने वालों के साथ कैसे समझौता कर सकते हो?"

                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                                                                      Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: मध्य प्रदेश के इस गांव में चुनाव बहिष्कार

                                                                                                                      सीधी लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल मेढ़रा गांव में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। उनकी शिकायत गांव में मोबाइल नेटवर्क और पानी की समस्या को लेकर हैं। सुबह 7 बजे से लेकर अभी तक यहां वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों के साथ सरपंच ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया।

                                                                                                                      सीधी जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर ये गांव है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या आज की नहीं, करीब 30 साल से ज्यादा पुराना समस्या है। इसके साथ ही पानी की भी समस्या यहां विकराल रूप धारण कर लेती है और गर्मी आते ही यहां और भी ज्यादा पानी की समस्या हो जाती है।

                                                                                                                      सरपंच के साथ ग्रामीणों ने कई बार जिला पंचायत प्रशासन और DM को आवेदन भी दिया, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों ने आज शुक्रवार के दिन ही मतदान के समय मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव वालों ने कहा हम ऐसे लोगों को क्यों चुने जो हमारी समस्या का समाधान कर ही नहीं पाते हैं।

                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 11:07 AM IST

                                                                                                                        Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: शिवराज ने की पूजा अर्चना

                                                                                                                        मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने घर पर पूजा-अर्चना की।

                                                                                                                        शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि बीजेपी, पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे एक बार फिर विदिशा की जनता की सेवा करने का मौका दिया है। मैंने बचपन से ही जनता की सेवा के लिए संघर्ष शुरू कर दिया और सांसद और मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्री जी, मैंने विदिशा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, जनता की सेवा करना मेरे लिए भगवान की पूजा है। मैं पूरी ताकत से जनता की सेवा करने, क्षेत्र का विकास करने और अपने देश के लिए काम करने का प्रयास करूंगा।"

                                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 11:02 AM IST

                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने भी डाला वोट

                                                                                                                          महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। महाराष्ट्र के नागपुर में अपना वोट डालने के बाद ज्योति ने लोगों से अपील की कि वोट डालना हमारा कर्तव्य है।

                                                                                                                          वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैंने आज अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। मैं हर एक मतदाता से अपील करना चाहती हूं कि मतदान करना हमारा कर्तव्य है।''

                                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 10:56 AM IST

                                                                                                                            Lok sabha election 2024 LIVE: UP के इस गांव में मतदान का बहिष्कार

                                                                                                                            उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। पोलिंग बूथ पर कोई भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों को मनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह पहुंचे हैं।

                                                                                                                            मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि 2019 के चुनाव में ग्रामीणों ने BJP के पक्ष में 95 प्रतिशत मतदान किया था, जिसके चलते ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमें दर्ज हुए। इसे पांच साल बीत गए, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है।

                                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 10:47 AM IST

                                                                                                                              Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: दूल्हा दुल्हन वोट डालने पहुंचे

                                                                                                                              जम्मू कश्मीर के उधमपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच शादी के बाद नवविवाहित जोड़े सीधे मतदान करने के लिए निकल पड़े और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

                                                                                                                              दुल्हन राधिका शर्मा कहती हैं, "कल हमारी शादी की रस्म हुई और आज विदाई की रस्मों के बाद मैंने अपने पति से कहा कि हमें वोट जरूर डालना चाहिए...मैं सभी को बता दूंगी कि उन्हें अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।"

                                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 10:45 AM IST

                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: अमरोहा से PM मोदी ने मतदाताओं से की अपील

                                                                                                                                उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। यह लोकतंत्र के त्योहार के लिए एक बड़ा दिन है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग करें और वोट डालें।"

                                                                                                                                नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "मुझे अभी-अभी एक और पहचान मिली है 'अमरोहा-ढोलक' और ढोलक की थाप दूर-दूर तक गूंजती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से बीजेपी सरकार ने 'अमरोहा के ढोलक' को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई, इसे GI टैग मिला है।"

                                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 10:36 AM IST

                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: केंद्रीय मंत्री के घर के पास मिला बम!

                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के पास बम मिला है। पुलिस ने बम को हटा दिया है।

                                                                                                                                  दूसरी तरफ कूच बिहार के चंदामारी में मतदान केंद्र के सामने पथराव की घटना सामने आई है। BJP ने आरोप लगाया है कि चंदामारी में वोटरों को रोकने के लिए TMC कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है, जिसमें बीजेपी का पोलिंग एजेंट घायल हो गया है।

                                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 10:33 AM IST

                                                                                                                                    Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: कमल हासन ने डाला वोट

                                                                                                                                    तमिलनाडु में अभिनेता और MNM प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई के कोयम्बेडु में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मक्कल निधि मय्यम (MNS) लोकसभी चुनाव नहीं लड़ रही है। हालांकि, पार्टी ने DMK का समर्थन किया और उसके लिए प्रचार भी किया।

                                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                                                                                      Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: देश का मूड विकास का है

                                                                                                                                      महाराष्ट्र के गोंदिया में NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, देश का मूड विकास का है। देश का मूड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के पक्ष में है। पिछले 10 सालों में उन्होंने जितनी भी योजनाओं का वादा किया, उन्हें पूरा किया। देश एक जीवंत राष्ट्र बन गया है। हमेशा समस्याएं रहेंगी। आप यह नहीं कह सकते कि सभी समस्याओं का समाधान हो गया है, लेकिन दिशा समस्याओं को हल करने और उन पर काबू पाने की है। यह एक बड़ा बदलाव है।"

                                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 10:23 AM IST

                                                                                                                                        Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: मुजफ्फरनगर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप

                                                                                                                                        लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से एक हॉट सीट है मुजफ्फरनगर, जहां समाजवादी पार्टी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरनगर से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि BJP प्रत्याशी संजीव बालियान के गांव कुटबा कुटबी में बीजेपी के एजेंट्स ने बूथ कैपचरिंग की है।

                                                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 10:15 AM IST

                                                                                                                                          Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: कहीं बूथ कैप्चरिंग, तो कहीं EVM खराब समाजवादी पार्टी का आरोप

                                                                                                                                          समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर कहीं EVM खराब, तो कहीं मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने का आरोप लगाया है। सपा ने X पर पोस्ट किया:

                                                                                                                                          - रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - कैराना लोकसभा के बूथ संख्या 94 पर मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे पीठासीन अधिकारी, किया जा रहा परेशान। संज्ञान ले चुनाव, आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - मुजफ्फरनगर लोकसभा के बुढ़ाना में बूथ संख्या 310 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - रामपुर लोकसभा में बूथ संख्या 129 पर वोटर लिस्ट में नहीं है कई मुस्लिम मतदाताओं का नाम। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - कैराना लोकसभा के बूथ संख्या 130 और 131 पर वोटर लिस्ट में नहीं है कई मतदाताओं के नाम। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - मुरादाबाद लोकसभा के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 847 पर कुछ असामाजिक तत्व मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे। चुनाव आयोग संज्ञान लें, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                          - रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 60 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को भ्रमित करके बिना मतदान कराए वापस भेज रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

                                                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 10:09 AM IST

                                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: हर व्यक्ति को मोदी जी पर भरोसा है- दिया कुमारी

                                                                                                                                            जयपुर में वोट डालने के बाद राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा, "हर व्यक्ति को मोदी जी पर भरोसा है, उनके काम पर भरोसा है, वे जो कहते हैं उस पर भरोसा है और उन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता की सेवा करते देखा है।"

                                                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 10:04 AM IST

                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: मैं 101% जीत रहा हूं- नितिन गडकरी

                                                                                                                                              केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा, "हम देश के सबसे बड़े त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं...नागपुर में, मैं खास तौर से मतदाताओं से अपील करूंगा कि यहां तापमान ज्यादा है, इसलिए उन्हें जल्दी आना चाहिए और मतदान करना चाहिए। पिछली बार 54 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार हमारा संकल्प मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत तक ले जाने का है, मैं निश्चित रूप 101% यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतूंगा।" महा विकास अघाड़ी (MVA) ने उनके खिलाफ कांग्रेस नेता विकास ठाकरे को उम्मीदवार बनाया है।

                                                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 9:56 AM IST

                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: सद्गुरु जग्गी वासुदेव और रामदेव ने डाला वोट

                                                                                                                                                तमिलनाडु में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कोयंबटूर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अपना वोट डाला। तो वहीं उत्तराखंड में योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                                                                                                  Lok sabha election 2024 LIVE: सुबह 9 बजे तक राज्यों का वोट प्रतिशत

                                                                                                                                                  अंडमान निकोबार में सुबह 9 बजे तक 8.64% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  अरुणाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.11% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  असम में सुबह 9 बजे तक 11.15% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.23% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक 12.02% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  जम्मू-कश्मीर में सुबह 9 बजे तक 10.43% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  लक्षदीप में सुबह 9 बजे तक 5.59% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14.12% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.98% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  मणिपुर में सुबह 9 बजे तक 8.80% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  मेघायलय में सुबह 9 बजे तक 13.30% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  मेजोरम में सुबह 9 बजे तक 10.27% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  नागालैंड में सुबह 9 बजे तक 8.61% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  पुडुचेरी में सुबह 9 बजे तक 8.52% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  सिक्किम में सुबह 9 बजे तक 7.9% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 8.21% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 14.15% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.66% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  उत्तराखंड में सुबह 9 बजे तक 10.54% मतदान हुआ
                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15.09% मतदान हुआ

                                                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                                                                                                    Lok sabha election 2024 LIVE: नव-विवाहित जोड़ो ने डाला वोट

                                                                                                                                                    मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह से शुरू है। मतदान केंद्रों में पहुंच रहे लोगों में मतदान को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। सिवनी में भी दो नव-विवाहित जोड़ो ने दांपत्य जीवन के पहले दिन की शुरुआत मतदान कर की है। वर और वधू ने शादी के जोड़े में ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया।

                                                                                                                                                    दरअसल दोनों जोड़ो की पिछली रात में ही शादी हुई थी। और विवाह स्थल से शादी विवाह कार्यक्रम संपन्न करने के बाद यह नव विवाहित जोड़े अपने घर जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। साथ ही इन नव-विवाहित जोड़ों ने दूसरे मतदाताओं से अपील कर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया।

                                                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 9:34 AM IST

                                                                                                                                                      Lok sabha election 2024 LIVE: मणिपुर के CM ने डाला वोट

                                                                                                                                                      मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना वोट डालने के बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, "मुझे आज खुशी है कि पहले चरण का चुनाव हो रहा है और मैं अपना वोट डाल सकता हूं। हमें पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।"

                                                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 9:30 AM IST

                                                                                                                                                        Lok sabha election 2024 LIVE: कनिमोझी ने चेन्नई में डाला वोट

                                                                                                                                                        DMK की मौजूदा सांसद और थूथुकुडी सीट से उम्मीदवार कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AIADMK ने आर शिवसामी वेलुमणि को मैदान में उतारा है और तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार), जो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है, ने SDR विजयसीलन को थूथुकुडी सीट से मैदान में उतारा है।

                                                                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 9:27 AM IST

                                                                                                                                                          Lok sabha election 2024 LIVE: देश के हर कोने में 'मोहब्बत की दुकान' खोल दें

                                                                                                                                                          कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही पार्टी के 'पांच न्याय' का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे नफरत को हराकर देश के हर कोने में 'मोहब्बत की दुकान' खोल दें।

                                                                                                                                                          लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं।

                                                                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                                                                                                            Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: 'पहले मतदान फिर जलपान'

                                                                                                                                                            उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां और पत्नी के साथ खटीमा के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।

                                                                                                                                                            सीएम पुष्कर सिंह धामी वोट डालने के बाद कहा, '''पहले मतदान फिर जलपान'...मैं सभी से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील करता हूं। हमें 5 साल में एक बार अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है। हमें ऐसी सरकार चुननी है, जो दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़े...हमें यह सुनिश्चित करना है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।"

                                                                                                                                                            वोट डालने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर में पूजा-अर्चना की। सभी पांच संसदीय सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

                                                                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: AIADMK के मेरे पास वापस आएगी

                                                                                                                                                              तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और रामनाथपुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार ओ पन्नीरसेल्वम ने थेनी में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। ओ. पन्नीरसेल्वम BJP के नेतृत्व वाले NDA के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर AIADMK से जयापेरुमल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से के नवस्कनी और नाम तमिलर काची से चंद्रप्रभा प्रमुख उम्मीदवार हैं।

                                                                                                                                                              तमिलनाडु के पूर्व CM और रामनाथपुरम लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार ओ पन्नीरसेल्वम कहते हैं, "BJP गठबंधन निश्चित रूप से जीतेगा। पूरे देश में भाजपा की लहर है। अन्नाद्रमुक मेरे पास वापस आएगी।"

                                                                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                                                                                                                Lok sabha election 2024 LIVE: दुल्हा दुल्हन ने डाला वोट

                                                                                                                                                                उत्तराखंड में एक नवविवाहित जोड़े ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। BJP ने इस सीट से अनिल बलूनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने यहां गणेश गोदियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

                                                                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिवार के साथ डाला वोट

                                                                                                                                                                  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से BJP उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून के एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला। कांग्रेस ने यहां उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है।

                                                                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Phase one LIVE: बाइक से वोट डालने पहुंचे CM

                                                                                                                                                                    मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुडुचेरी के मुख्य एन रंगासामी अपना वोट डालने के लिए पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। पुडुचेरी की एक ही लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो रहा है।

                                                                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                                                                                      Lok sabha election 2024 LIVE: कैराना में धीमा मतदान कराने का आरोप

                                                                                                                                                                      समाजवादी पार्टी ने वोटिंग शुरू होते है एक गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि कैराना में प्रशासन मतदान धीमा करा रहा है। इसने लिखा, "कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित।" साथ ही सपा ने इस पर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को भी कहा।

                                                                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                                                                                                        Lok sabha election 2024 LIVE: देश में लोकतंत्र बचाने के लिए डालें वोट

                                                                                                                                                                        असम के जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का कहना है, "मैं चाहता हूं कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना वोट डालना चाहिए..."

                                                                                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                                                                                          Lok sabha election 2024 LIVE: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने डाला वोट

                                                                                                                                                                          तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। सीएम स्टालिन ने कहा, "मुझे वोट डालने पर गर्व है। सभी मतदाताओं को वोट करना चाहिए।"

                                                                                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                                                            Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: सबकी आशा है देश विश्वगुरु बने

                                                                                                                                                                            राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद BJP नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "लोकतंत्र बनाने का यह चुनाव निश्चित तौर पर विश्व में हिंदुस्तान के प्रजातांत्रिक मूल्यों को स्थापित कर रहा है...हमारे मतदाता जागरूक हैं...सबके मन में एक ही आशा है कि देश विश्वगुरु बने और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में भारी मतदान हो रहा है..."

                                                                                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                                                                                              Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने डाला वोट

                                                                                                                                                                              राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में अपना वोट डाला। पोलिंग रूम से बाहर आकर उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

                                                                                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                                                                                                                                Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: वोट डालने पहुंची दुल्हन

                                                                                                                                                                                उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची। इस सीट से बीजेपी के संजीव बालियान और SP-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार हरेंद्र मलिक के बीच सीधी टक्कर है। पश्चिमी यूपी जिन सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ये सीट उनमें से सबस हाई प्रोफाइल है।

                                                                                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                                                                                                  Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: तमिलनाडु में क्लीन स्वीप करेगी BJP

                                                                                                                                                                                  तमिलनाडु BJP प्रमुख और कोयंबटूर संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने कहा, "तमिलनाडु की जनता पीएम मोदी के साथ है। हमें विश्वास है, हमारी पार्टी मजबूत है और लोग हमारे साथ हैं और 4 जून NDA के लिए एक ऐतिहासिक परिणाम होगा...कर्नाटक में, हम इस बार क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रहे हैं। तेलंगाना में BJP नंबर वन पार्टी होगी...तमिलनाडु में इस बार बहुत बड़ा शानदार परिणाम आएगा, वोट शेयर में बढ़ोतरी होगी...द्रविड़ राजनीति का समय खत्म हो गया है।"

                                                                                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                                                                                                                    Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: कांग्रेस अपनी हालत देखे

                                                                                                                                                                                    असम डिब्रूगढ़ असम: केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "लोग खुशी-खुशी इस मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे... कांग्रेस को अपनी हालत देखनी चाहिए, उन्हें पहले से कम सीटें मिलने वाली हैं।"

                                                                                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                                                                                                                      Lok sabha election 2024 LIVE: कमलनाथ ने बेटे नकुलनाथ के साथ डाला वोट

                                                                                                                                                                                      छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उनके बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

                                                                                                                                                                                      छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कहा, "छिंदवाड़ा की जनता सच का साथ देगी। हमने 44 साल तक छिंदवाड़ा की जनता के लिए काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी..."

                                                                                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                                                                                                                                        Lok Sabha election 2024 Phase 1 LIVE: राजाखेड़ा विधायक ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                        धौलपुर में राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने किया अपने मत का प्रयोग। बाड़ा हैदर शाह स्थित मतदान केंद्र पर किया मतदान। आमजन से भी अपने मत का अधिक का प्रयोग करने की अपील की। वोट डालने के बाद इलाके के दौरे पर निकले विधायक वोहरा

                                                                                                                                                                                          APRIL 19, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                                                                                                                          Lok sabha Election 2024 LIVE: विकसित भारत की नींव रखी जाएगी - अर्जुन राम मेघवाल

                                                                                                                                                                                          केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डालने से पहले कहा कि आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रथम चरण के 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। बीकानेर भी उसमें शामिल है। पहले चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।

                                                                                                                                                                                            APRIL 19, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                                                                                                                            Lok sabha Election 2024 LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से की यह अपील

                                                                                                                                                                                            केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है। देश भर में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इसकी वजह ये है कि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें। जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो। जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो। हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली और गैस जैसी सुविधाएं पहुंचाई हो। और भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो।

                                                                                                                                                                                              APRIL 19, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                                                                                                                                              Lok Sabha Election 2024 Phase 1 LIVE: मेघालय के सीएम पहुंचे मतदान स्थल

                                                                                                                                                                                              मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां 6:30 बजे पर आया तो मैंने देखा सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़ लगी हुई है। ये देख कर मुझे अच्छा लगा। मैंने अपने कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए भेज दिया है। मैं मतदान केंद्र तक खुद गाड़ी चला कर आया हूं।

                                                                                                                                                                                                APRIL 19, 2024 / 7:43 AM IST

                                                                                                                                                                                                Lok Sabha Election 2024 Phase 1 LIVE: BJP उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने किया मतदान

                                                                                                                                                                                                तमिलनाडु के दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने अपना वोट डाला। इस मौके पर सुंदरराजन ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि आएं और वोट करें। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मेरी अपील है कि यह आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा। इसलिए कृपया आएं और मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। बता दें कि सुंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और और पुडुचेरी के एलजी पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गईं थीं।

                                                                                                                                                                                                  APRIL 19, 2024 / 7:36 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Lok Sabha Election 2024 Phase 1 LIVE: तमिलनाडु के पूर्व सीएम ने किया मतदान
                                                                                                                                                                                                  तमिलनाडु के पूर्व सीएम और AIADMK के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (Edappadi K Palaniswami) ने अपना वोट डाला। पलानीस्वामी ने सलेम के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।

                                                                                                                                                                                                    APRIL 19, 2024 / 7:29 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Lok Sabha Election 2024 Phase 1 LIVE: बड़ी संख्या में करें मतदान – पीएम मोदी

                                                                                                                                                                                                    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पीएम मोदी ने इन सभी सीटों के मतदाताओं से अपील है कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। वहीं पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से भी अपील की है कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें।

                                                                                                                                                                                                      APRIL 19, 2024 / 7:23 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Lok sabha Election 2024 LIVE: पहले चरण में 1. 87 लाख मतदान केंद्र

                                                                                                                                                                                                      चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में देश भर में 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 18 लाख से ज्यादा मतदान अधिकारी ड्यूटी पर हैं। 16.63 करोड़ मतदाता है। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिला और 11,371 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

                                                                                                                                                                                                        APRIL 19, 2024 / 7:14 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Phase 1 LIVE: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने किया मतदान
                                                                                                                                                                                                        कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। चिदंबरम देश के केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वो केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्र में गृह मंत्री रह चुके हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है। कांग्रेस ने शिवगंगा से इस बार भी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को उम्मीदवार बनाया है। वोट डालने के बाद पी चिदंबरम ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगाी। यह चुनाव का पहला चरण है... आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।