Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 26, 2024 / 7:37 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Highlights: दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग, त्रिपुरा, मणिपुर और बंगाल ने चौंकाया

Lok Sabha Election 2024 phase 2 Highlights: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 77.53% वोटिंग हुई है। इसके अलावा असम में 70.66 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72.13 फीसदी, मणिपुर में 76.06 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी वोटिंग हुई है

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 संसदीय सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ चुका है। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्य

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Highlights: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Highlights: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म
APRIL 26, 2024 / 7:34 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम 70.66%
बिहार 53.03%
छत्तीसगढ़ 72.13%
जम्मू और कश्मीर 67.22%
कर्नाटक 63.90%
केरल 63.97%
मध्य प्रदेश 54.83%
महाराष्ट्र 53.51%
मणिपुर 76.06%
राजस्थान 59.19%
त्रिपुरा 77.53%
उत्तर प्रदेश 52.74%
पश्चिम बंगाल 71.84%

    APRIL 26, 2024 / 7:05 PM IST

    Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म

    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुका है। इन सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44, खजुराहो में 52.91, रीवा में 45.02, सतना में 57.18 और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

      APRIL 26, 2024 / 6:50 PM IST

      Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में दूसरे फेज का मतदान खत्म, अमरोहा में सबसे अधिक पड़े वोट

      लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की 8 सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 52.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान अमरोहा में सबसे ज्यादा वोटिंग 61.89 प्रतिश तो मथुरा में सबसे कम 46.96 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में जिन 8 सीटों पर मुख्य रूप से सत्तारूढ़ BJP, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. और BSP के बीच मुकाबला होने की संभावना है

        APRIL 26, 2024 / 6:31 PM IST

        Lok Sabha Chunav 2024 Live: बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग खत्म

        बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। पांच लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.03 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूर्णिया में सबसे अधिक 57.14 फीसदी और सबसे कम भागलपुर में 47.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि, किशनगंज में 56.12 फीसदी, कटिहार में 55.54 फीसदी और बांका में 49.50 फीसदी मतदान हुआ है।

          APRIL 26, 2024 / 6:17 PM IST

          Lok Sabha Chunav 2024 Live: दूसरे चरण का मतदान खत्म, अभी तक 60% से अधिक मतदान

          18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 77.53% वोटिंग हुई है। इसके अलावा असम में 70.66 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72.13 फीसदी, मणिपुर में 76.06 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी वोटिंग हुई है।

            APRIL 26, 2024 / 6:00 PM IST

            Lok Sabha Chunav 2024 Live: बिहार में 5 बजे तक 53.03% वोटिंग

            बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 53.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

              APRIL 26, 2024 / 5:55 PM IST

              Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में 5 बजे तक 54.83% मतदान

              आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगी।

                APRIL 26, 2024 / 5:45 PM IST

                Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में 5 बजे तक 52.74% मतदान

                लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

                  APRIL 26, 2024 / 5:38 PM IST

                  Lok sabha Chunav 2024 Live: दमोह में घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा दूल्हा

                  मध्य प्रदेश के दमोह में लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए अभी भी लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मतदाताओं में दूल्हे-दुल्हन भी पीछे नहीं है, जो वैवाहिक व्यस्तताओं के बीच मतदान करने पहुंच रहे हैं। जबेरा एरिया के माड़नखेड़ा मतदान केंद्र पर उस वक्त अनोखा नजारा देखने मिला जंहा एक दूल्हा घोड़ी चढ़कर पोलिंग बूथ पहुंचा। दूल्हा नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह ने मतदान किया उसके बाद दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ।

                    APRIL 26, 2024 / 5:34 PM IST

                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: सुलतानगंज में मतदान का बहिष्कार

                    बिहार के सुलतानगंज में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वोट बहिष्कार की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उन्हें समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 5 सीटों भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में शुक्रवार (26 अप्रैल) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

                      APRIL 26, 2024 / 5:30 PM IST

                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: 'गारंटी से कुछ नहीं होता...'

                      बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 400 या 500 पार बोले। गारंटी से कुछ नहीं होता। अगर जमीन पर काम नहीं किया है तो वह 400 क्या 250 पार भी नहीं कर पाएंगे। इस बार उन्हें जमीन पर उतर कर लोगों से पूछना चाहिए कि वो किसको वोट देना चाहते हैं। तो आपकी सचाई पता चल जाएगी।

                        APRIL 26, 2024 / 5:15 PM IST

                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: डीजीपी बोले- 'यूपी में शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान'

                        उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी के 9 जनपदों में 8 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है...हमारे फील्ड के अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। हमने चुनाव आयोग के मानकों के अनुसार व्यवस्था की है। 239 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां लगाई गई हैं। 8,900 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ती की गई है।

                          APRIL 26, 2024 / 5:10 PM IST

                          Lok sabha Chunav Live: अभिनेता आशुतोष राणा ने डाला वोट

                          मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। उन्होंने कहा कि यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।

                            APRIL 26, 2024 / 5:00 PM IST

                            Lok sabha Chunav 2024 Live: दोपहर 3 बजे तक कुल 50.25% दर्ज किया गया मतदान

                            चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक कुल 50.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देखें किस राज्य में कितना हुआ मतदान:-

                            असम 60.32%

                            बिहार 44.24%

                            छत्तीसगढ़ 63.32%

                            जम्मू और कश्मीर 57.76%

                            कर्नाटक 50.93%

                            केरल 51.64%

                            मध्य प्रदेश 46.50%

                            महाराष्ट्र 43.01%

                            मणिपुर 68.48%

                            राजस्थान 50.27%

                            त्रिपुरा 68.92%

                            उत्तर प्रदेश 44.13%

                            पश्चिम बंगाल 60.60%

                              APRIL 26, 2024 / 4:42 PM IST

                              Lok sabha Chunav 2024 Live: महाराष्ट्र में 43.01% वोटिंग

                              लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को महाराष्ट्र की आठ सीट पर दोपहर तीन बजे तक 43.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

                              अधिकारियों ने बताया कि विदर्भ इलाके में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम और मध्य मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली, नांदेड और परभणी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                              चुनाव अधिकारियों के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक परभणी में 44.49 प्रतिशत मतदान, नांदेड में 42.42 प्रतिशत, वर्धा में 45.95 प्रतिशत, अकोला में 42.69 प्रतिशत, यवतमाल-वाशिम में 42.55 प्रतिशत, अमरावती में 43.76 प्रतिशत, हिंगोली में 40.50 प्रतिशत और बुलढाणा में 41.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                APRIL 26, 2024 / 4:34 PM IST

                                Lok sabha Chunav Live: केरल में 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                केरल की सभी 20 लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 3:20 बजे तक 52.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उत्तरी केरल के कन्नूर में दोपहर 3:20 बजे तक सबसे अधिक मतदान 54.96 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद अलाप्पुझा 54.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान होने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने की छिटपुट खबरों के अलावा केरल की सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

                                  APRIL 26, 2024 / 4:30 PM IST

                                  Lok sabha Chunav Live: MP में 46.50 प्रतिशत मतदान

                                  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह सीट पर तीन बजे तक लगभग 46.50 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने PTI को बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

                                  अधिकारी ने बताया कि तीन बजे तक दमोह में 45.69 प्रतिशत, होशंगाबाद में 55.79, खजुराहो में 43.89, रीवा में 37.55, सतना में 47.68 और टीकमगढ़ में 48.76 प्रतिशत हो चुका है।

                                    APRIL 26, 2024 / 4:17 PM IST

                                    Lok sabha Chunav Live: पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग

                                    पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                    उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा 61.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि रायगंज और बालुरघाट में क्रमश: 60.20 प्रतिशत और 59.536 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                    अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण है और संसदीय क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।’’उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजकर 15 मिनट तक निर्वाचन आयोग को तीन संसदीय क्षेत्रों से 411 शिकायतें मिलीं।

                                      APRIL 26, 2024 / 4:14 PM IST

                                      Lok sabha Chunav Live: कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी

                                      बिहार के मुंगेर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

                                        APRIL 26, 2024 / 3:45 PM IST

                                        Lok sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत:-

                                        असम- 60.32%
                                        बिहार- 44.24%
                                        छत्तीसगढ़- 63.92%
                                        जम्मू कश्मीर- 57.76%
                                        कर्नाटक- 50.93%
                                        केरल- 51.64%
                                        मध्य प्रदेश- 46.50%
                                        महाराष्ट्र- 43.01%
                                        मणिपुर- 68.48%
                                        राजस्थान- 50.27%
                                        त्रिपुरा- 68.92%
                                        उत्तर प्रदेश- 44.13%
                                        पश्चिम बंगाल- 60.60%

                                          APRIL 26, 2024 / 3:36 PM IST

                                          Lok sabha Election 2024 Live: महाराष्ट्र में 1 बजे तक 31.77% मतदान

                                          लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत महाराष्ट्र की आठ सीट पर दोपहर एक बजे तक 31.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम तथा मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड और परभणी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                          निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दोपहर एक बजे तक परभणी में 33.88 प्रतिशत मतदान, नांदेड में 32.93 प्रतिशत, वर्धा में 32.32 प्रतिशत, अकोला में 32.25 प्रतिशत, यवतमाल-वाशिम में 31.47 प्रतिशत, अमरावती में 31.40 प्रतिशत, हिंगोली में 30.46 प्रतिशत और बुलढाणा में 29.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                            APRIL 26, 2024 / 3:28 PM IST
                                            दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशन
                                            राज्य वोटिंग %
                                            असम 46.31%
                                            बिहार 33.80%
                                            छत्तीसगढ़ 53.09%
                                            जम्मू कश्मीर 42.88%
                                            कर्नाटक 38.23%
                                            केरल 39.26%
                                            मध्य प्रदेश 38.96%
                                            महाराष्ट्र 31.77%
                                            मणिपुर 54.26%
                                            राजस्थान 40.39%
                                            त्रिपुरा 54.47%
                                            उत्तर प्रदेश 35.73%
                                            पश्चिम बंगाल 47.29%
                                              APRIL 26, 2024 / 2:56 PM IST

                                              Lok sabha Chunav 2024 Live: छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 53 फीसदी से ज्यादा मतदान

                                              छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

                                              अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर एक बजे तक 53.09 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है। उन्होंने बताया कि कांकेर में 60.15 फीसदी, महासमुंद में 52.06 फीसदी और राजनांदगांव में 47.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

                                                APRIL 26, 2024 / 2:39 PM IST

                                                Lok sabha Election 2024 Live: लंगूर लेकर वोट करने पहुंचा वोटर

                                                महाराष्ट्र के वर्धा के रहने वाले विनोद क्षीरसागर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए अपने पालतू लंगूर 'बजरंग' के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे।

                                                विनोद क्षीरसागर ने कहा, "यह (लंगूर) पिछले 3 महीनों से मेरे साथ है। आवारा कुत्तों ने इस पर हमला किया था और इसे 3 टांके आए थे। यह किसी और के पास नहीं जाता है, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं मेरे साथ ही रहता है...तो, इसने मतदान में भी मेरा साथ दिया...यह मेरे बच्चे की तरह है, इसने किसी को परेशान नहीं किया।''

                                                  APRIL 26, 2024 / 2:29 PM IST

                                                  Lok sabha Election 2024 Live: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने डाला वोट

                                                  मध्य प्रदेश के खजुराहो में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह हर किसी का अधिकार है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। हर एक भारतीय नागरिक को इस त्योहार में अपना वोट डालना चाहिए। 'पहले मतदान फिर जलपान'... राष्ट्रहित के लिए अपने देश को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर मतदान करें। हम लोकतंत्र और राष्ट्रीय हित को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं।"

                                                    APRIL 26, 2024 / 2:16 PM IST

                                                    Lok sabha Election 2024 Live: MP में दोपहर एक बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान

                                                    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 38.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने PTI को बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और सभी छह लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

                                                    अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक दमोह में 37.57 प्रतिशत, होशंगाबाद में 45.71, खजुराहो में 37.89, रीवा में 31.85, सतना में 40.83 और टीकमगढ़ में 40.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                    पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी के साथ टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान किया। कुमार ने टीकमगढ़ सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है और चौथे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से है।

                                                      APRIL 26, 2024 / 2:09 PM IST

                                                      Lok sabha Election 2024 Live: नोएडा में दोपहर एक बजे तक 36.46 प्रतिशत मतदान

                                                      नोएडा, 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक जारी है और इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभा सीटों- नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद पर सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक 36.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

                                                      लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                      गौतमबुद्धनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ और दोपहर एक बजे नोएडा विधानसभा सीट पर 32.36 फ़ीसदी, दादरी विधानसभा सीट पर 36.43 प्रतिशत, जेवर विधानसभा सीट पर 37.22 प्रतिशत, सिकंदराबाद सीट पर 39.71 प्रतिशत तथा खुर्जा विधानसभा सीट पर 37.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि एक बजे तक कुल 36.46 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                        APRIL 26, 2024 / 2:07 PM IST

                                                        Lok sabha Chunav Live: UP की 8 सीटों पर एक बजे तक 35.73% से ज्यादा मतदान

                                                        लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक 35.73 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                        सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। दोपहर तक लोग छाता लेकर धूप से बचने के लिए कतार में लगते नजर आए।

                                                        निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक अलीगढ़ में 35.55 फीसदी, अमरोहा में 40.67 फीसदी, बागपत में 34.17 फीसदी, बुलंदशहर में 35.35 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 36.05 फीसदी, गाजियाबाद में 33.99 फीसदी, मथुरा में 32.70 फीसदी और मेरठ में 38.33 फीसदी मतदान हुआ।

                                                          APRIL 26, 2024 / 2:05 PM IST

                                                          Lok sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत:-

                                                          असम- 46.31%
                                                          बिहार- 33.80%
                                                          छत्तीसगढ़- 53.09%
                                                          जम्मू कश्मीर- 42.88%
                                                          कर्नाटक- 38.23%
                                                          केरल- 39.26%
                                                          मध्य प्रदेश- 38.96%
                                                          महाराष्ट्र- 31.77%
                                                          मणिपुर- 54.26%
                                                          राजस्थान- 40.39%
                                                          त्रिपुरा- 54.47%
                                                          उत्तर प्रदेश- 35.73%
                                                          पश्चिम बंगाल- 47.29%

                                                            APRIL 26, 2024 / 1:59 PM IST

                                                            Lok sabha Chunav Live: कांग्रेस को सांप सूंघ गया

                                                            बिहार के अररिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इन्होंने (कांग्रेस) यहां तक झूठ फैलाया कि कभी डॉ. मनमोहन सिंह ने ऐसा कहा ही नहीं था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, लेकिन आज डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने के बाद कांग्रेस और उनके पूरे इकोसिस्टम को जैसे सांप सूंघ गया है।"

                                                              APRIL 26, 2024 / 1:31 PM IST

                                                              Lok sabha Chunav Live: Mercedes कार में वोट डालने पहुंचे दुल्हन

                                                              उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नवविवाहित दुल्हन दीप्ति शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। खास बात ये रही कि दुल्हन सजी-धजी गाड़ी mercedes कार से वोट डालने पहुंची। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी हैं। सुबह 11 बजे तक यूपी में 24.31% मतदान हुआ, जबकि बुलंदशहर में 23.43 वोटिंग हुई।

                                                                APRIL 26, 2024 / 1:10 PM IST

                                                                Lok sabha Chunav 2024 Live: छत्तीसगढ़ में जवान ने की आत्महत्या

                                                                छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

                                                                पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे।

                                                                उन्होंने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि पवार रिजर्व टीम में थे और उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि पवार मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 34 वीं बटालियन में थे।

                                                                अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

                                                                  APRIL 26, 2024 / 12:54 PM IST

                                                                  Lok sabha Election 2024 Live: चुनाव ड्यूटी पर जवान ने की आत्महत्या

                                                                  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षाबल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में राज्य की तीन सीट- कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 35.47% वोटिंग हुई है।

                                                                    APRIL 26, 2024 / 12:45 PM IST

                                                                    Lok sabha Election 2024 Live: मालदा में विपक्ष पर मोदी का वार

                                                                    पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "इंडी गठबंधन वाले महिलाओं, आदिवासियों और गरीबों के खिलाफ एक खतरनाक कानून लाना चाहते हैं। जब बीजेपी सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए 3 तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया।"

                                                                    मोदी ने आगे कहा, मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए जो पैसा भेजता हूं वो टीएमसी के नेता,मंत्री, टोलाबाज मिलकर खा जाते हैं। रैली में जो धूप में तप रहे हैं आपकी यह तपस्या मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।

                                                                    उन्होंने कहा "पहले लेफ्ट फिर टीएमसी ने बंगाल की इस महानता उसके सम्मान को चोट पहुंचाई। विकास पर रोक लगा दी है। TMC के राज में स्कैम चलता है।"

                                                                      APRIL 26, 2024 / 12:43 PM IST

                                                                      Lok sabha Chunav 2024 Live: मरीज को वोटिंग के लिए भेजी एंबुलेंस

                                                                      नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 साल की मरीज मतदान के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पर एंबुलेंस में पहुंचीं। अलग-अलग बूथों पर मतदान स्वयंसेवकों की ओर से वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को व्हीलचेयर की सहायता दी जा रही है।

                                                                        APRIL 26, 2024 / 12:32 PM IST

                                                                        Lok sabha Chunav Live: ISRO चीफ ने किया मतदान

                                                                        केरल के तिरुवनंतपुरम में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया। वोटिंग के बाद ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने कहा, "मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिनलोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।"

                                                                          APRIL 26, 2024 / 12:16 PM IST

                                                                          Lok sabha Chunav Live: बुलंदशहर के गांव में चुनाव बहिष्कार

                                                                          UP के बुलंदशहर में शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में लोगों ने आज लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र संख्या 199 पर मतदान का बहिष्कार किया। SDM और CO शिकारपुर के मनाने के बाद मतदान शुरू हुआ।

                                                                          SDM शिकारपुर प्रियंका गोयल का कहना है, "ग्रामीणों का कहना है कि एक खास रास्ता नहीं बनाया गया है और गांव में पानी भरा हुआ है। वोट बहिष्कार के पीछे यही कारण है। हमें आज से पहले इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी।"

                                                                            APRIL 26, 2024 / 12:07 PM IST

                                                                            Lok sabha Chunav Live: क्या देश सरिया कानून पर चलेगा

                                                                            मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज पूरे देश भर में दूसरे चरण का मतदान जारी है। लोग भारी संख्या में वोट दे रहे हैं। मैं मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि सुरक्षित देश के लिए, समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनिए जो अपने वादों पर खरी उतरे... देश भर में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत उत्साह है... मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे, तो क्या ये देश सरिया कानून के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का पंथ निरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हैं? ... भाजपा ने अपने घोषणापत्र में स्पष्टता के साथ कहा है कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाएंगे..."

                                                                              APRIL 26, 2024 / 11:44 AM IST

                                                                              Lok sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे में सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत:-

                                                                              असम- 27.43%
                                                                              बिहार- 21.68%
                                                                              छत्तीसगढ़- 35.47%
                                                                              जम्मू कश्मीर- 26.61%
                                                                              कर्नाटक- 22.34%
                                                                              केरल- 25.61%
                                                                              मध्य प्रदेश- 28.15%
                                                                              महाराष्ट्र- 18.83%
                                                                              मणिपुर- 33.22%
                                                                              राजस्थान- 26.84%
                                                                              त्रिपुरा- 36.42%
                                                                              उत्तर प्रदेश- 24.31%
                                                                              पश्चिम बंगाल- 31.25%

                                                                                APRIL 26, 2024 / 11:23 AM IST

                                                                                Lok sabha Chunav 2024 Live: लोग भूपेश बघेल के खिलाफ वोट करेंगे

                                                                                छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, "मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपना वोट जरूर डालें...लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आपको वोट जरूर करना चाहिए।"

                                                                                शर्मा ने कहा, “भूपेश बघेल राजनांदगांव से उम्मीदवार हैं। उनके साथ बहुत सारे मुद्दे जुड़े हुए हैं. उनके शासन काल में पूरे छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गयी थी। यह साफ है कि घोटाले कैसे हुए, 70% मतदान दर्ज किया जाएगा। पीएम मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सरकार पर वोट पड़ेंगे. लोग भूपेश बघेल और उनके कामों के खिलाफ वोट करेंगे।”

                                                                                  APRIL 26, 2024 / 11:19 AM IST

                                                                                  Lok sabha Chunav 2024 Live: बीजेपी साफ और हाफ

                                                                                  कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कहा, "आज दूसरे चरण का चुनाव है...पहले चरण के बाद ही मैंने कहा था कि दक्षिण भारत में बीजेपी साफ और उत्तर और मध्य भारत में बीजेपी हाफ...आज यह साफ हो गया। 2024 के चुनाव में भाजपा को जनादेश मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है..."

                                                                                    APRIL 26, 2024 / 11:17 AM IST

                                                                                    Lok sabha Election 2024 Live: मणिपुर में 9 बजे तक 15.49% वोटिंग

                                                                                    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 15.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था।

                                                                                    अधिकारियों ने बताया कि ‘आउटर मणिपुर’ के तहत आने वाले 13 विधानसभा सीटों के 857 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।

                                                                                    उन्होंने बताया कि शुरआती पहले दो घंटे में हुए मतदान में फिरजावल जिले के टिपाईमुख विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 19.80 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिरीबाम विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 8.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                      APRIL 26, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                                      Lok sabha Election 2024 Live: महबूबा मुफ्ती का चुनाव आयोग पर आरोप

                                                                                      पुंछ में PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "चुनाव आयोग का एक पत्र हमने देखा, जिसमें यहां से फीडबैक लिया जा रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि यहां के कई लोगों ने, कई पार्टियों ने चुनाव स्थगित करने के लिए कहा है। मैं चुनाव आयोग से जानना चाहती हूं कि मुगल रोड 8 अप्रैल से खुल चुका है, अब क्या समस्या है? चुनाव आयोग ने लॉजिस्टिक्स के कारण आज तक चुनाव स्थगित नहीं किया है...मेरी चुनाव आयोग और भाजपा से गुजारिश है कि आप ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से सब कुछ तो छीन लिया, अब उनसे ये हक भी छीनना चाहते हैं कि वे किसको चुनना चाहते हैं, किसको संसद में भेजना चाहते हैं। ये साजिश आप सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि महबूबा मुफ्ती को संसद से बाहर रखना है।"

                                                                                        APRIL 26, 2024 / 11:11 AM IST

                                                                                        Lok sabha Election 2024 Live: वोटिंग को लेकर क्या बोले CM योगी

                                                                                        उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दूसरे चरण के चुनाव में आज 13 राज्यों में मतदान हो रहा है। देश में PM मोदी के 10 साल के कार्यों को लेकर उत्साह, सकारात्मक उमंग है, इसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कामों को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी, देश कामों को देखना चाहता है और PM मोदी ने 10 सालों में देश को एक नई दिशा दी है। इन 10 सालों में देश ने कुछ नया करके दिखाया है... इसका लाभ भाजपा को मिलेगा, मेरा यह मानना है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार बनेगी।"

                                                                                          APRIL 26, 2024 / 11:09 AM IST

                                                                                          Lok sabha Election 2024 Live: आइए और मतदान कीजिए, यही संदेश है

                                                                                          गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, "आइए और मतदान कीजिए, यही संदेश है। निसंदेह BJP पूरे देश में जीत हासिल करने जा रही है। पीएम मोदी ने लक्ष्य दिया हुआ है, मुजे विश्वास है कि हम उस लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे।"

                                                                                            APRIL 26, 2024 / 11:05 AM IST

                                                                                            Lok sabha Election 2024 Live: कर्नाटक में सुबह 9 बजे तक 9.21 प्रतिशत मतदान

                                                                                            कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर पहले दौर के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है और शुरुआती दो घंटों में अनुमानित 9.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक और सुबह की सैर करने वाले लोग मतदान करने के लिए आ रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक लगभग 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                            कर्नाटक की इन 14 लोकसभा सीटों में से सबसे अधिक 14.33 प्रतिशत मतदान दक्षिण कन्नड़ में हुआ, इसके बाद उडुपी-चिकमंगलूर में 12.82 प्रतिशत और चामराजनगर और मांड्या में सबसे कम 7.70 प्रतिशत मतदान हुआ। बेंगलुरु शहर के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में बेंगलुरु दक्षिण में 9.08 प्रतिशत, बेंगलुरु उत्तर में 8.64 प्रतिशत और बेंगलुरु दक्षिण में 8.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                              APRIL 26, 2024 / 10:52 AM IST

                                                                                              lok sabha chunav 2024 live: असम में 9 बजे तक 9.15% वोटिंग

                                                                                              लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और नौ बजे तक कुल 77,26,668 मतदाताओं में से अनुमानित 9.15 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

                                                                                              उन्होंने बताया कि दीफू (अजजा) सीट पर सबसे ज्यादा 14.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद करीमगंज में 9.61 प्रतिशत, दरांग-उदलगुरी में 9.16 प्रतिशत, नगांव में 9.07 प्रतिशत और सिलचर में सबसे कम 5.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 61 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

                                                                                              असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में कहा, "असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। मैं प्रत्येक नागरिक से मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका मत कीमती है और यह आने वाले सालों में भारत की दिशा तय करेगा।"

                                                                                                APRIL 26, 2024 / 10:41 AM IST

                                                                                                lok sabha chunav live: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

                                                                                                सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उसने दो निर्देश दिए हैं - एक निर्देश यह है कि सिंबल लोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) को सील कर दिया जाना चाहिए और उन्हें कम से कम 45 दिनों के लिए स्टोर किया जाना चाहिए।

                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 10:33 AM IST

                                                                                                  lok sabha chunav live: मणिपुर में ड्रोन से निगरानी

                                                                                                  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आउटर मणिपुर में मतदान हो रहा है। इस दौरान कई मतदान केंद्रों के ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बाहरी मणिपुर सीट के तहत 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।

                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 10:25 AM IST

                                                                                                    lok sabha chunav live: UP में सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                                                                                    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                                                                    सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी।

                                                                                                    चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक अलीगढ़ में 12.20 फीसदी, अमरोहा में 14.32 फीसदी, बागपत में 11.00 फीसदी, बुलंदशहर में 11.99 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 11.57 फीसदी, गाजियाबाद में 10.67 फीसदी, मथुरा में 10.09 फीसदी और मेरठ में 12.28 मतदान हुआ।

                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                                                      lok sabha chunav live: कतार में लग कर शशि थरूर ने डाला वोट

                                                                                                      केरल में कांग्रेस सांसद और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इससे पहले उन्हें वोटिंग के लिए लोगों के बीच लाइन में लगे हुए देखा गया। यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से है।

                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 10:15 AM IST

                                                                                                        lok sabha chunav live: राजस्थान सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

                                                                                                        राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 11.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कोटा सीट पर सबसे ज्यादा 13.32 प्रतिशत और जोधपुर सीट पर सबसे कम 10.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

                                                                                                        राज्य में शुक्रवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 10:13 AM IST

                                                                                                          lok sabha chunav 2024 live: मेरे अंदर भी PM मोदी की तरह सकारात्मकता

                                                                                                          महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, "आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह... जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है।"

                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 10:06 AM IST

                                                                                                            lok sabha chunav 2024 live: ओम बिरला ने की ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील

                                                                                                            अपना वोट डालने के बाद, कोटा से BJP उम्मीदवार ओम बिरला ने कहा, "मैं कोटा-भुंडी निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों से एक मजबूत नेता और निर्णायक सरकार के लिए वोट करने की अपील करना चाहता हूं... मैं उनसे आशीर्वाद मांगना चाहता हूं। बेटे और एक भाई के रूप में मैं अपने मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें।"

                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 10:00 AM IST

                                                                                                              lok sabha chunav 2024 live: पश्चिम बंगाल में भिड़े BJP प्रदेश अध्यक्ष और TMC कार्यकर्ता

                                                                                                              पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प। मजूमदार का आरोप है कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता मौजूद हैं। मजूमदार की ओर इशारा करते हुए "वापस जाओ" के नारे भी सुने गए।

                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 9:55 AM IST

                                                                                                                lok sabha chunav 2024 live: महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

                                                                                                                दूसरे चरण के मतदान के लिए सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 7.45% के साथ सबसे कम वोटिंग रिकॉर्ड की गई है, तो वहीं त्रिपुरा में 16.65% के साथ सबसे ज्यादा वोटिंग हई। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है।

                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 9:52 AM IST

                                                                                                                  lok sabha chunav 2024 live: पप्पू यादव को खत्म करने के लिए पटना-दिल्ली एक साथ आए!

                                                                                                                  बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने वोट डालने के बाद कहा, 'पूर्णिया इतिहास लिखेगा, नफरत का जवाब भी देगा...पप्पू यादव को खत्म करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता एक साथ आए, लेकिन पप्पू के लिए मतदाता एक साथ आए हैं। दिल्ली और पटना एकजुट हो गए हैं। मुझे खत्म करने की कोशिशें हुईं।"

                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                                                                    lok sabha chunav live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत:-

                                                                                                                    असम- 9.71%
                                                                                                                    बिहार- 9.65%
                                                                                                                    छत्तीसगढ़- 15.42%
                                                                                                                    जम्मू कश्मीर- 10.39%
                                                                                                                    कर्नाटक- 9.21%
                                                                                                                    केरल- 11.90%
                                                                                                                    मध्य प्रदेश- 13.82%
                                                                                                                    महाराष्ट्र- 7.45%
                                                                                                                    मणिपुर- 15.49%
                                                                                                                    राजस्थान- 11.77%
                                                                                                                    त्रिपुरा- 16.56%
                                                                                                                    उत्तर प्रदेश- 11.67%
                                                                                                                    पश्चिम बंगाल- 15.68%

                                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 9:26 AM IST

                                                                                                                      lok sabha chunav live: गाजे-बाजे के साथ वोटर्स का स्वागत

                                                                                                                      जम्मू-कश्मीर के रियासी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं का अनोखा स्वागत किया गया। यहां पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ कलाकर डांस कर के वोटर्स का स्वागत कर रहे हैं। दूसरे चरण में जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।

                                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                                                                        lok sabha chunav live: नोएडा में कई जगहों पर EVM खराब

                                                                                                                        लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट पर भी मतदान हो रहा है। इस बीच खबर आ रही हैं कि नोएडा में कई जगहों पर EVM खराब होने की शिकायत मिल रही है। नोएडा के सेक्टर 12 में प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 93 में EVM खराब हुई है। नोएडा सेक्टर 150 जे पी सोसाइटी के पोलिंग बूथ नंबर 726 में EVM खराब होने की खबर है। वहीं नोएडा के ममूरा के पोलिंग बूथ नंबर 161 में भी ईवीएम खराब होने की खबर है।

                                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 9:17 AM IST

                                                                                                                          lok sabha chunav 2024 live: वोट डालने से पहले तेजस्वी सूर्या ने की पूजा

                                                                                                                          कर्नाटक के बेंगलुरु में BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले अपने घर पर पूजा की। बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, "आज कर्नाटक में जश्न का दिन है। यह लोकतंत्र का त्योहार है... मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें... अगर आप मतदान नहीं करते हैं, तो हम अपना वोट नहीं दे रहे हैं... पिछले 10 सालों में देश में जबरदस्त विकास हुआ है।"

                                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                                                            Lok sabha election 2024 live: मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

                                                                                                                            लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘आउटर मणिपुर’ में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के झा ने बताया कि 857 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। पहले चरण के दौरान 19 अप्रैल को ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट में पड़ने वाले 15 विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ ‘इनर मणिपुर’ संसदीय सीट के तहत आने वाले 32 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था।

                                                                                                                            इस चरण के लिए नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के टिमोथी जिमिक, कांग्रेस के अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर और निर्दलीय उम्मीदवार एस खो जॉन एवं एलिसन अबोनमई चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और वह अपने सहयोगी एनपीएफ का समर्थन कर रही है।

                                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                                                                              Lok sabha election 2024 live: वोट डालने के बाद क्यों बोलीं वित्त मंत्री?

                                                                                                                              केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डालने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि विपक्ष के पास अपना कोई मुद्दा नहीं है... उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है इसलिए वे लगातार प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं, वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं और इससे भी बुरी बात यह है कि वे ऐसी चीजें ला रहे हैं, जिन्हें वे खुद लागू नहीं कर सकते।"

                                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                                                                lok sabha chunav live: ये संविधान बचाने के लिए चुनाव हैं

                                                                                                                                राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उनके बेटे वैभव गहलोत जालोर लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

                                                                                                                                गहलोत ने वोट डालने के बाद कहा, "हमें लगता है कि कांग्रेस राजस्थान में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी, हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए...वोट का बहुत महत्व है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम बड़ी संख्या में मतदान करें...ये चुनाव महज नहीं हैं चुनाव, ये संविधान बचाने के लिए चुनाव है..."

                                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                                                                  lok sabha chunav 2024 live: वोट डालने पहुंचे दूल्हे राजा

                                                                                                                                  महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दूल्हा अमरावती में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचा। राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 8 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 9:01 AM IST

                                                                                                                                    Lok sabha election 2024 live: SC,ST के अधिकार मुसलमानों को देगी कांग्रेस

                                                                                                                                    BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "कांग्रेस और INDI गठबंधन का छुपा हुआ एजेंडा है कि SC, ST और OBC के अधिकारों को छीनना और मुसलमानों को देना है। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है... मनमोहन सिंह ने यह बयान गलती से नहीं दिया था। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया क्योंकि अप्रैल 2009 में एक सवाल का जवाब देते हुए - मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान - वह अपने बयान पर कायम रहे और कहा कि अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और देश के संसाधनों पर पहला अधिकार उनका होना चाहिए। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के जरिए गलत बयानबाजी की गई और कहा गया कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर है। इसका मतलब है कि कांग्रेस पहले से ही मुसलमानों को SC घोषित करने और उन्हें SC आरक्षण की सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक आधार तैयार कर रही थी...कांग्रेस को SC, ST और OBC से नफरत है क्योंकि देश में ज्यादातर आबादी उनमें शामिल है और यह कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र है।"

                                                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                                                                      lok sabha chunav live: नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे

                                                                                                                                      राजस्थान के झालावाड़ में वोट डालन के बाद बीजेपी नेता वसुंधर राजे ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार जिस तरह की वोटिंग हम देख रहे हैं, उससे बीजेपी फिर से जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। अच्छा समर्थन है और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।”

                                                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                                                        lok sabha chunav 2024 live: UP में 91 प्रत्याशियों की किस्मत लगी दांव पर

                                                                                                                                        लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी।

                                                                                                                                        उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने बताया कि दूसरे चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं।

                                                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                          Lok sabha election 2024 live: बागपत में EVM मशीन खराब- सपा का आरोप

                                                                                                                                          समाजवादी पार्टी ने कई लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग के दौरान EVM मशीन खराब होने की शिकायत। सपा ने X पर पोस्ट कर कहा, "बागपत लोकसभा के छपरौली विधानसभा में असारा गांव में बूथ नंबर 119 पर काफी देर से EVM मशीन खराब होने की सूचना है।"

                                                                                                                                          एक दूसरे पोस्ट में सपा ने लिखा, "बागपत लोकसभा के खेकड़ा में जैन इंटर कॉलेज, बूथ संख्या 222 पर 1 घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना, मतदाता हो रहे परेशान। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।"

                                                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                                                                                            lok sabha chunav live: राजस्थान में वसुंधरा राजे ने डाला वोट

                                                                                                                                            झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भी दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी आज झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र पर अपने पौते विनायक प्रताप सिंह के साथ पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि दुष्यंत सिंह ने झालावाड़ में मतदान नहीं किया क्योंकि उनका नाम धौलपुर की वोटर लिस्ट में दर्ज है, ऐसे में वो मतदान केंद्र के बाहर ही मौजूद रहे ।

                                                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                                                                                              Lok Sabha Election 2024 Live: वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में डाला वोट

                                                                                                                                              राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

                                                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                                                                Lok Sabha Election 2024 Live: FM निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

                                                                                                                                                केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं इससे पहले सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाला। कर्नाटक में 14 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, मांड्या और मैसूर सीटों पर वोटिंग जारी है।

                                                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                                                                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: केरल के सीएम ने डाला वोट

                                                                                                                                                  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केरल में दूसरे चरण में 20 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस चरण में राहुल गांधी, शशि थरूर जैसे कई दिग्गज नेताओं की किस्तम शाम को EVM में कैद हो जाएगी।

                                                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: अभिनेता प्रकाश राज ने किया मतदान

                                                                                                                                                    अभिनेता प्रकाश राज ने दूसरे चरण में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मेरा वोट उस उम्मीदवार के लिए है, जिस पर मुझे भरोसा है। दूसरा पार्टियों के घोषणापत्र के मुद्दों पर है। मैंने नफरत और देश को बांटने वाले लोगों के खिलाफ वोट किया है। मैंने अच्छे प्रतिनिधि को वोट किया है।

                                                                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                                                                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: मतदान करने पर इन जगहों पर मिल रही है छूट

                                                                                                                                                      देश में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। जिन क्षेत्रों में मतदान है। उनमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भी शामिल है। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट और हॉस्पिटल्स ने छूट का सहारा लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                                                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: नोएडा में पहली बार हाई राइज सोसाइटीज़ के भीतर बनाए गए हैं पोलिंग बूथ

                                                                                                                                                        नोएडा में पहली बार हाई राइज़ सोसाइटीज़ के भीतर पोलिंग बनाए गए हैं। शहरी वोटरों को मतदान केंद्रों तक लाने की कोशिश में प्रशासन ने यह कदम उठाया है। दरअसल, इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है।

                                                                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: देश की तकदीर का होगा फैसला – राहुल गांधी

                                                                                                                                                          राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे प्यारे देशवासियों! देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या ‘140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की। ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और ‘संविधान का सिपाही’ बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे।

                                                                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: छत्तीसगढ़ के सीएम ने मतदाताओं से की यह अपील

                                                                                                                                                            रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लोगों से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करें। राजनांदगांव से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल मैदान में हैं। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।

                                                                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: राजस्थान में सभी सीटों पर खिलेगा कमल – सीपी जोशी

                                                                                                                                                              राजस्थान में कुछ सीटों पर दूसरे चरण के मतदान जारी हैं। राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। इस धरती ने कभी मुगल आक्रांताओं को स्वीकार नहीं किया है। इस धरती पर कांग्रेस के शासन में कहीं न कहीं तुष्टीकरण की राजनीति पनप रही है। राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 के 25 पर कमल खिलेगा। जोशी ने चित्तौड़गढ़ के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

                                                                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: हर वोट से भारत की नींव होगी मजबूत – जेपी नड्डा

                                                                                                                                                                BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने X पर पोस्ट में कहा है कि आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। नड्डा ने कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र को और अधिक परिपक्व बनाता है। सेवा, सुशासन और विकास की सरकार चुनकर राष्ट्र को तेज प्रगति और प्रतिष्ठा की दिशा में आगे बढ़ाएं। ‘विकसित भारत निर्माण’ में सभी की भागीदारी होना जरूरी है। आइए, इसके सभी 4 स्तंभ युवा, महिला, किसान और गरीब के सशक्तिकरण का संकल्प लें और सभी के सुरक्षित भविष्य और उत्कर्ष के लिए मतदान करें।

                                                                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 7:49 AM IST

                                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बलों की 299 कंपनियां तैनात

                                                                                                                                                                  उत्तर प्रदेश में मतदान में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की 299 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 46831 निरीक्षक, उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। मथुरा, अलीगढ़, बागपत, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद की अंतरराज्जीय सीमाओं पर 79 नाके लगाए गए हैं।

                                                                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 7:41 AM IST

                                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील

                                                                                                                                                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारी शक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है।

                                                                                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 LIVE: पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में वोटरों में जोश

                                                                                                                                                                      पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में सुबह 7 बजे से ही वोटरों में जोश नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 5 संसदीय क्षेत्र हैं। इनमें से एक सीट पर आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। राज्य की 42 संसदीय सीटों में से तीन संसदीय सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं।

                                                                                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 7:27 AM IST

                                                                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 LIVE: सभी को मतदान करना चाहिए – नारायण मूर्ति

                                                                                                                                                                        इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि हर पांच साल में एक बार हमें अपने संविधान की ओर से दिए गए मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। आज वह दिन है जब हम सभी को अपनी वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित होना चाहिए। वहीं लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं सभी से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर टिप्पणी न करें। कृपया बाहर आएं और अपना नेता चुनें... कृपया आएं और मतदान करें...।

                                                                                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 7:21 AM IST

                                                                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 LIVE: पहले मतदान, फिर जलपान- सीएम योगी

                                                                                                                                                                          दूसरे चरण से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पहले मतदान करने अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 के आज दूसरे चरण के मतदान में सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि 'सुरक्षित और विकसित भारत' के लिए मतदान जरूर करें। आपका एक-एक वोट देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में निर्णायक है। पहले मतदान, फिर जलपान!

                                                                                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                                                                                                                            Lok Sabha Election 2024 Live: पहले चरण में लगभग 65% वोटिंग

                                                                                                                                                                            कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में लगभग 65.5 फीसदी मतदान हुआ था। आज शुक्रवार को दूसरे चरण के बाद केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। वहीं 19 अप्रैल को पहले चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (पांच), अरुणाचल प्रदेश (दो), मेघालय (दो), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (एक), मिजोरम (एक), नगालैंड (एक), पुडुचेरी (एक), सिक्किम (एक) और लक्षद्वीप (एक) में चुनाव हो चुके हैं।

                                                                                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 7:01 AM IST

                                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू

                                                                                                                                                                              लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज (26 अप्रैल 2024) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। कई जगह मतदान से पहले मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में सुबह 7 बजे के पहले से ही लोग कतार में खड़े होने लगे। बंगाल में 42 संसदीय सीटों में से तीन संसदीय सीटों पर आत वोटिंग हो रही है।

                                                                                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 6:51 AM IST

                                                                                                                                                                                Lok Sabha Election 2024 Live: मतदान से पहले चुनाव आयोग का बयान

                                                                                                                                                                                CEC राजीव कुमार ने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।

                                                                                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 6:46 AM IST

                                                                                                                                                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: बिहार में आज जिन सीटों पर हो रहा है मतदान

                                                                                                                                                                                  बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। जिन पर 86 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मतादन हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर एनडीए के साथ गठबंधन में शामिल जद (यू) के उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के तीन और राजद के दो उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि दो सीटों पर कांग्रेस और जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि एक सीट पर जेडीयू का मुकाबला राजद से होगा।

                                                                                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 6:36 AM IST

                                                                                                                                                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: कर्नाटक की इन प्रमुख सीटों पर वोटिंग आज

                                                                                                                                                                                    कर्नाटक में 28 लोकसभा की सीटें हैं। जिसमें बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सकी सहयोगी JDS तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, मांड्या और मैसूर सीटों पर वोटिंग होगी। भाजपा ने साल 2019 में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

                                                                                                                                                                                      APRIL 26, 2024 / 6:26 AM IST

                                                                                                                                                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: ये दिग्गज हैं चुनावी मैदान में

                                                                                                                                                                                      दूसरे चरण में भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था।

                                                                                                                                                                                        APRIL 26, 2024 / 6:20 AM IST

                                                                                                                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: केरल के वायनाड और तिरुवनंतपुरम में त्रिकोणीय मुकाबला

                                                                                                                                                                                        दक्षिण के केरल की वायनाड लोकसभा सीट सुर्खियों में हैं। यहां से कांग्रेस के राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाकपा ने एनी राजा और बीजेपी ने के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही एनी राजा के समर्थन में भी पार्टी ने पूरी ताकत से जुटी हुई है। इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। ऐसे ही केरल की एक और सीट तिरुवनंतपुरम है। इस सीट पर बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस के शशि थरूर और भाकपा के पन्नियन रवींद्रन मैदान में हैं।

                                                                                                                                                                                          APRIL 26, 2024 / 6:11 AM IST

                                                                                                                                                                                          Loksabha Chunav 2024 Live: यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग

                                                                                                                                                                                          लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

                                                                                                                                                                                            APRIL 26, 2024 / 6:01 AM IST

                                                                                                                                                                                            Loksabha Chunav 2024 Live: दूसरे चरण में 16 करोड़ मतदाता देंगे वोट

                                                                                                                                                                                            दूसरे चरण में कुल 16 करोड़ मतदाता है जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष वोटर हैं और कुल 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं। जबकि कुल 5969 थर्ड जेंडर वोटर हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 14.28 लाख बुजुर्ग वोटर है जिनकी उम्र 85 साल के ऊपर है। 42 ,226 वोटर ऐसे है जिनके उम्र 100 साल है। जबकि 14.7 लाख दिव्यांग वोटर हैं।

                                                                                                                                                                                              APRIL 26, 2024 / 6:00 AM IST

                                                                                                                                                                                              Loksabha elections 2024 Live: 1206 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

                                                                                                                                                                                              देश के 88 सीटों पर कुल 1206 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनय से राजनीति में आये अरुण गोविल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के भाई डीके सुरेश (कांग्रेस), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (जनता दल-सेक्युलर) प्रमुख उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। वहीं भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से लगातार तीसरी जीत की उम्मीद लगाये हुए हैं।

                                                                                                                                                                                                APRIL 26, 2024 / 5:59 AM IST

                                                                                                                                                                                                Poll 2024 Live: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान

                                                                                                                                                                                                लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम व बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान होगा।

                                                                                                                                                                                                  APRIL 26, 2024 / 5:57 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Loksabha Chunav 2024 Live: मतदाताओं पर दिख सकती है गरमी की मार

                                                                                                                                                                                                  लोकसभा के दूसरे चरण की आज वोटिंग हो रही है। आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन जबरदस्त गरमी की वजह से आशंका जताई जा रही है कि आज मतदाता घर से बाहर कम निकलेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि ज्यादा नमी से त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और गोवा में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

                                                                                                                                                                                                    APRIL 26, 2024 / 5:57 AM IST

                                                                                                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव से जुड़ी-जुड़ी पल-पल अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...