Lok Sabha Chunav 2024 5th Phase Highlights: आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण में सोमवार (29 मई) को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग को अलग-अलग राजनीतिक दलों से 1,036 शिकायतें मिली हैं, जिनमें EVM में खराबी और कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों में घुसने से रोकने का आरोप लगाया गया था
Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और उत्तर प्रदेश के एक गांव में चुनाव के बहिष्कार की खबरों के बीच 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार (20 मई) शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में खराबी की भी जानकारी मिली है। महाराष्ट्र में
Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और उत्तर प्रदेश के एक गांव में चुनाव के बहिष्कार की खबरों के बीच 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार (20 मई) शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में खराबी की भी जानकारी मिली है। महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक सबसे कम 48.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बिहार में 52.35 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 54.21 प्रतिशत, झारखंड में 61.90 प्रतिशत, ओडिशा में 60.55 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.80 प्रतिशत और लद्दाख में 67.15 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जैसे कई प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर वोटर समेत 8.95 करोड़ से ज्यादा लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।
जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें 13 महाराष्ट्र की, 14 उत्तर प्रदेश की, सात पश्चिम बंगाल की, पांच बिहार की, तीन झारखंड की, पांच ओडिशा की, एक जम्मू-कश्मीर की और एकमात्र सीट लद्दाख की है। यह दौर सात चरण के चुनावों में सबसे कम 49 सीटों पर होगा।
पांचवें चरण में 40 से ज्यादा सीट BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास थी। पिछले चार चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।
लद्दाख में कांग्रेस उम्मीदवार सेरिंग नामग्याल, भाजपा के ताशी ग्यालसन और निर्दलीय उम्मीदवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बागी नेता हाजी हनीफा जान के बीच कड़ा मुकाबला है।