Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसके साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बीच चुनाव आयुक्तों के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को बताया कि पंजाब के सुखबीर सिंह संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर गुरुवार (14 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। पिछले साल फरवरी महीने में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। पटियाला से सांसद परनीत कौर ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद ताव
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर गुरुवार (14 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। पिछले साल फरवरी महीने में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। पटियाला से सांसद परनीत कौर ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, अरुण सिंह, पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि परनीत कौर जैसे जनप्रतिनिधि के भाजपा में आने से पंजाब में बीजेपी मजबूत होगी। परनीत कौर ने बीजेपी में शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से प्रभावित हुई हैं।
परनीत कौर, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में विदेश राज्य मंत्री थीं। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया था और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का गठन किया था। परनीत कौर ने विधानसभा चुनाव में अपने पति के लिए प्रचार भी किया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
चुनाव में कुछ खास सफलता न मिलने के बाद अमरिंदर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का भाजपा में विलय भी कर दिया था।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कई दांव खेले हैं। 10 राज्यों की 72 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन खास बात है कि पार्टी ने इस लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी है। वहीं दो पूर्व सीएम का पत्ता भी कट गया है। कई राज्यों में कुछ नए चेहरों को भी तरजीह मिली है तो कहीं पर पुराने नामों पर ही भरोसा जताया गया है। दूसरी लिस्ट में सबसे बड़ा नाम नितिन गडकरी का है, जिन्हें टिकट दिया गया है।
दूसरा सबसे बड़ा नाम पीयूष गोयल का है। गोयल राज्यसभा से आते हैं। उन्हें मुंबई उत्तर से उतारा गया है। इस सीट से गोपाल शेट्टी का टिकट कट गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। साल 2007 से ठाकुर लगातार हमीरपुर से जीत रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल सीट से टिकट दिया गया है। इसका मतलब ये है कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का टिकट कट गया है। बलूनी 26 साल की उम्र से सक्रिय राजनीति में हैं।
चुनाव आयोग कर सकता है तारीखों का ऐलान
वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग आज या कल तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दलों को कई तरह की पाबंदियों का पालन करना होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।
साल 2019 के लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे। चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराए गए थे। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे। पिछले लोकसभा के चुनाव में बीजेप को 303 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के गठबंधन ने 353 सीटों पर जीत हासिल की थी।