Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 15, 2024 / 7:22 PM IST

Lok Sabha Elections 2024 Highlights: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी ने शुरू किया दक्षिण दौरा

Lok Sabha Elections 2024 Highlights: ओपिनियन पोल के नतीजों के हिसाब से NDA बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश इन राज्यों में बीजेपी क्लीन स्वीप कर रही है। वहीं दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में बीजेपी खाता ही नहीं बल्कि 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। यूपी में एक बार फिर पूरी तरह बीजेपी का जादू चलता दिख रहा है

Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले न्यूज18 ने जनता का सियासी मिजाज जानने की कोशिश की। इसके लिए अब तक का सबसे बड़ा ओप‍िन‍ियन पोल क‍िया गया है। न्यूज18 के मेगा ओपिनियन पोल की मानें तो एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल में भविष्यवाणी की गई है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए केंद्र में लगातार तीसरी बार ऐतिहासि

MARCH 15, 2024 / 4:20 PM IST

केरल लोकसभा चुनाव: लूट का खेल को रोकने के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं

सार्वजनिक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं। एलडीएफ की पहचान सोना लूटने से है, यूडीएफ की पहचान सौर ऊर्जा लूट से है। इस लूट के खेल को रोकने के लिए मैं आज आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।"

    MARCH 15, 2024 / 4:12 PM IST

    Bihar lok sabha elections: पशुपति पारस कर रहे RLJP की बैठक

    बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के सामने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और RLJP के अध्यक्ष पशुपति पारस के आवास पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है।

      MARCH 15, 2024 / 3:27 PM IST

      Loksabha Polls 2024: केरल में कमल खिलने जा रहा है- PM मोदी

      केरल के पथनमथिट्टा में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पथनमथिट्टा का माहौल बात रहा है कि इस बार केरल में कमल खिलने जा रहा है। बीजेपी यहां की युवा ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसलिए केरल के लोग कह रहे है कि अबकी बार 400 पार।"

        MARCH 15, 2024 / 3:26 PM IST

        BRS MLC के कविता के घर ED की रेड

        दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को BRS प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी और MLC के कविता पर छापा मारा।

          MARCH 15, 2024 / 3:21 PM IST

          लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 45 पार का माहौल: CM एकनाथ शिंदे

          लोकसभा चुनाव 2024 पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "लोगों ने लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की गारंटी ली हुई है और महाराष्ट्र में 45 पार का माहौल है, महाराष्ट्र की जनता ने पूरा मन बना लिया है और जीत पीएम मोदी की है क्योंकि देश में उन्होंने बड़ा परिवर्तन लाया है।"

            MARCH 15, 2024 / 3:16 PM IST

            दिल्ली में एक दूसरे को गले लगाते है LDF-UDF: PM मोदी

            पीएम मोदी ने केरल में कहा, "जिन राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना है, वे कभी भी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकते। LDF और UDF यहां एक-दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं, लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने केरल को लूटा है। केरल के लोग इस बात को समझ चुके हैं।”

              MARCH 15, 2024 / 1:33 PM IST

              Lok Sabha Elections: असम में बिगड़ी AAP और कांग्रेस की बात

              लोकसभा चुनाव से पहले एक बार I.N.D.I.A. गुट में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। AAP ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया साथ ही उसने कांग्रेस से भी असम के सोनितपुर और डिब्रूगढ़ से अपने उम्मीदवार वापस लेने की मांग की।

                MARCH 15, 2024 / 1:29 PM IST

                Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में BRS और BSP का गठबंधन

                तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए BRS और BSP ने गठबंधन किया। बीआरएस प्रमुख केसीआर ने घोषणा की कि नगरकुर्नूल और हैदराबाद लोकसभा सीटें बसपा को दी जाएंगी।

                  MARCH 15, 2024 / 1:22 PM IST

                  इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

                  इलेक्टोरल बॉन्ड मुद्दे पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कहना है, ''हम सभी संविधान से बंधे हैं। सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च संस्था है। सुप्रीम कोर्ट की पांच बेंच का फैसला आ गया है। कांग्रेस पार्टी ऐसा करती है, इसमें शामिल नहीं होना चाहता और न ही इस पर कोई टिप्पणी करना चाहता हूं। अदालत ने जो भी फैसला लिया है, मुझे उम्मीद है कि संस्थाएं इसे लागू करेंगी।"

                    MARCH 15, 2024 / 12:34 PM IST

                    Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल 3 बजे होगा
                    चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

                      MARCH 15, 2024 / 12:10 PM IST

                      Lok Sabha Election 2024 LIVE: PM मोदी ने कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित किया
                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी में आयोजित एक रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा, "आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है...मैं 1991 में एकता यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इसबार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को नकार दिया है। अब तमिलनाडू के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं। मैं तमिलनाडू की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं। तमिलनाडू में भाजपा का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा।"

                        MARCH 15, 2024 / 11:54 AM IST

                        Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: अमित शाह गांधीनगर में रैली को करेंगे संबोधित
                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर है। वह आज गांधीनगर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

                          MARCH 15, 2024 / 11:38 AM IST

                          Lok Sabha Election 2024 LIVE: महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन ने VBA को 4 सीटों का दिया ऑफर
                          शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, " आज की बैठक (एमवीए की) में एनसीपी-कांग्रेस के बीच बातचीत होगी। सीट-बंटवारा लगभग पूरा हो गया है। ...प्रकाश अंबेडकर महा विकास अघाड़ी के सदस्य हैं। उन्होंने पहली बैठक में हिस्सा लिया। हमने वंचित बहुजन अघाड़ी को 4 सीटों का प्रस्ताव दिया है।

                            MARCH 15, 2024 / 11:38 AM IST

                            Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: पंजाब कांग्रेस के विधायक ने दिया इस्तीफा
                            पंजाब कांग्रेस के विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

                            Image

                              MARCH 15, 2024 / 11:33 AM IST

                              Lok Sabha Election 2024 LIVE: डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट को लेकर की बैठक
                              कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने सुबह पार्टी नेताओं के साथ नाश्ता किया। बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के पार्टी विधायकों और कांग्रेस नेताओं के साथ आज उनकी बैठक है।

                              Image

                                MARCH 15, 2024 / 10:57 AM IST

                                Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI"
                                इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में शुक्रवार 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट ने इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को बॉन्ड नंबर का खुलासा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा वह इस डेटा को चुनाव आयोग को देगी, जो इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। अब मामले में अगली सुनवाई सोमवार 18 मार्च को होगी।

                                  MARCH 15, 2024 / 10:32 AM IST

                                  Lok Sabha Election 2024 LIVE: AAP आज गुजरात में शुरू करेगी चुनावी अभियान
                                  आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी अभियान शुरू करने वाले हैं।

                                    MARCH 15, 2024 / 10:17 AM IST

                                    Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: पीएम मोदी हैदराबाद में रोड शो करेंगे
                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हैदराबाद में एक रोड शो करने वाले हैं। फिर 16 मार्च और 18 मार्च को वो एक बार फिर तेलंगाना जाएंगे, जहां वे लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे।

                                      MARCH 15, 2024 / 10:15 AM IST

                                      Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Updates:: केरल में बीजेपी को मजबूती देंगे PM मोदी
                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए शुक्रवार को साउथ केरल पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे मोदी केरल के पथानामथिट्टा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एक लाख लोग मौजूद रहेंगे। केरल बीजेपी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन, पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राज्य महासचिव जॉर्ज कुरियन और पथानामथिट्टा जिला अध्यक्ष वीए सूरज प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। सूत्रों ने कहा कि बैठक में एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार वी मुरलीधरन (अट्टिंगल), अनिल के एंटनी (पठानमथिट्टा), शोभा सुरेंद्रन (अलाप्पुझा), और बैजू कलासाला (मावेलिककारा) शामिल होंगे।

                                        MARCH 15, 2024 / 10:12 AM IST

                                        Lok Sabha Election 2024 LIVE: पीएम मोदी इस सप्ताह से तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे
                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह तेलंगाना में बीजेपी के लिए चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और एक रोड शो करेंगे। 15 मार्च को मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र में रोड शो होगा, इसके बाद 16 मार्च को नगरकुर्नूल में एक पब्लिक रैली होगी। तीसरी रैली 18 मार्च को जगित्याल में होगी। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है।

                                          MARCH 15, 2024 / 9:59 AM IST

                                          Lok Sabha Elections 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ के सीएम चुनावी अभियान पर उतरे

                                          लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियों पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी जमीनी स्तर पर चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने रायपुर के आसपास के इलाकों का दौरा किया। स दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। जिन लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिला है। उन लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

                                            MARCH 15, 2024 / 9:47 AM IST

                                            Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates: नए चुनाव आयुक्तों ने आज से ग्रहण किया पदभार

                                            ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू आज से चुनाव आयुक्त के रूप में अपना पद संभाल चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन पैनल ने कल (14 मार्च 2024) को उनकी नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया था।

                                              MARCH 15, 2024 / 9:32 AM IST

                                              Lok Sabha Elections 2024 LIVE: CM ममता बनर्जी की अस्पताल से छुट्टी

                                              पश्चिम बंगाल की सीएम ममत बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां सिर पर कुछ टांके लगाए गए। इसके बाद अस्पताल से उनको छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें घर ले जाया गया है।

                                                MARCH 15, 2024 / 9:19 AM IST

                                                Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates: ममता बनर्जी गंभीर रूप से हुई घायल

                                                तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि उनकी पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पार्टी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक फोटो भी जारी की गई, जिसमें उनके सिर से खून बह रहा है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 69 साल की ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के बालीगंज जिले में एक कार्यक्रम से लौटने के तुरंत बाद फिसल गईं और उनका सिर अपने घर के फर्नीचर से टकरा गया था।

                                                  MARCH 15, 2024 / 9:11 AM IST

                                                  Lok Sabha Elections 2024 LIVE: पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर हुए कम

                                                  लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि नई दरें 15 मार्च सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। इससे आम आदमी को बड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

                                                    MARCH 15, 2024 / 8:51 AM IST

                                                    Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates: चुनाव आयोग जल्द ही कर सकता है तारीखों का ऐलान

                                                    भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India -ECI) ने अभी तक आम चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही 2024 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर देगा। पोल पैनल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की है।

                                                      MARCH 15, 2024 / 8:47 AM IST

                                                      Lok Sabha Elections 2024 LIVE: TMC ने असम के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

                                                      तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress -TMC) ने असम में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ममता की पार्टी ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित कोकराझार सीट से गौरी शंकर सरानिया, बारपेटा सीट से अब्दुल कलाम आज़ाद, लखीमपुर सीट से घाना कांता चुटिया (Ghana Kanta Chutia) और सिलचर (एससी) सीट से राधाश्याम विश्वास को मैदान में उतारा है।

                                                        MARCH 15, 2024 / 8:43 AM IST

                                                        Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates: इन राज्यों में चल सकती हैं BJP की सुनामी

                                                        उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 80 में से 77 सीटें इस ओपिनियन पोल में मिलती हुई दिख रही है। वहीं इंडिया ब्लॉक को 2 सीटें मिलती नजर आ रही है। एक सीट मायावती की बहुजन समाज पार्टी को मिल सकती है। वहीं बिहार की बात करें तो एनडीए गठबंधन को 38 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में सिर्फ 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। दिल्ली में, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सभी सात सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है। इस बीच, News18 के मेगा ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में AAP को सिर्फ एक सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को सात और एनडीए को तीन सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। हरियाणा में, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 62 फीसदी वोट शेयर के साथ सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान है। सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 28 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक सिर्फ क सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

                                                          MARCH 15, 2024 / 8:33 AM IST

                                                          Lok Sabha Elections 2024 LIVE: ओपीनियन पोल में NDA 400 के पार

                                                          नेटवर्क18 के मेगा ओपिनियन पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। NDA को ऐतिहासिक जीत मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में NDA को 543 में से 411 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जबकि अकेले बीजेपी 350 सीटें हासिल कर सकती है। 21 बड़े राज्यों में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि प्रमुख क्षेत्रों में एनडीए का दबदबा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी INDIA bloc को काफी कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

                                                            MARCH 15, 2024 / 8:28 AM IST

                                                            नमस्कार

                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।