Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को बिहार के गया और पुर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। PM ने कहा कि मोदी और बीजेपी तो क्या स्वयं बाबा साहेब आंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं, इसलिए विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे। इस बीच, चुनाव आयोग ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ कार्रवाई की है
Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को एक बार फिर बिहार पहुंचे। गया के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के पक्ष में पीएम ने रैली को संबोधित किया। गया में पहले चरण में वोटिंग होगी। गया की इस चुनावी रैली से पीएम मोदी ने मगध की चार लोकसभा सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के वोटरों को साधने की को
Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को एक बार फिर बिहार पहुंचे। गया के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के पक्ष में पीएम ने रैली को संबोधित किया। गया में पहले चरण में वोटिंग होगी। गया की इस चुनावी रैली से पीएम मोदी ने मगध की चार लोकसभा सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के वोटरों को साधने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि गया वो धरती है, जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है। जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है।
बता दें कि गया के बाद पीएम मोदी ने सीमांचल के पूर्णिया में भी रैली को संबोधित किया। पूर्णिया में दूसरे चरण की सीमांचल की 4 लोकसभा सीटों को एक साथ साधा। पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और भागलपुर में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान होंगे। सीमांचल की अररिया सीट पर तीसरे चरण में मतदान होंगे।
विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर अफवाहें फैलाकर देश के संविधान को राजनीतिक हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को विकसित भारत बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल सहित विपक्षी नेताओं पर संविधान के साथ राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
बिहार के गया जिले में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे मोदी ने कहा यह चुनाव 'घमंडिया' गठबंधन के नेताओं को सजा देगा। यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को 'विकसित भारत' बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।
PM मोदी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.DI.A.) को अक्सर 'घमंडिया' गठबंधन कहते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से NDA के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
'खुद बाबा साहेब भी संविधान को नहीं बदल सकते'
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। NDA संविधान का सम्मान करता है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी और BJP तो क्या स्वयं बाबा साहेब आंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं, इसलिए विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे।"
PM मोदी ने कहा कि वे (विपक्षी नेता) सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहते हैं। उन्होंने कहा, "वे तो एक भी सीट के हकदार नहीं हैं.. उन्हें सजा मिलनी चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि RJD भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतीक है।
PM मोदी ने कहा, "RJD ने बिहार को केवल दो चीजें दी हैं... जंगलराज और भ्रष्टाचार। बिहार में RJD शासन के दौरान भ्रष्टाचार एक उद्योग की तरह फला-फूला है।" उन्होंने कहा कि यह चुनाव 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक समृद्ध भारत बनाने का अवसर खो दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद सामाजिक न्याय के नाम पर केवल राजनीति करते हैं।