Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनावी दौरा जारी है। इस बीच PM मोदी ने गुरुवार (11 अप्रैल) को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश और राजस्थान के करौली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को अब घर में घुसकर मारा जाता है। साथ ही कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया
Lok Sabha Election 2024 Highlights: देश भर में लोकसभा चुनाव प्रचार की धूम मची हुई है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। देश के सभी बड़े नेता रैली करने में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (11 अप्रैल) को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत
Lok Sabha Election 2024 Highlights: देश भर में लोकसभा चुनाव प्रचार की धूम मची हुई है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। देश के सभी बड़े नेता रैली करने में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (11 अप्रैल) को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। उन्होंने कहा कि 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।
इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में यह दूसरी जनसभा है। इससे पहले दो अप्रैल को उन्होंने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया था। अब गढ़वाल मंडल की तीनों संसदीय सीटों हरिद्वार, गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के केंद्र में स्थित ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की इस चुनावी रैली में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के तहत बड़े पैमाने पर तैयारी हो रही है।
वैसे भी सत्ता को बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी शक्ति को साधने में जुटी हुई है। पीएम मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में आधी आबादी को ही रखा गया है। पीएम मोदी की रैलियों को महिलाओं को खास तवज्जो दी जा रही है। साल 2014 में जब पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। तब अबकी बार मोदी सरकार नारा दिया गया था। इस बार साल 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई रणनीति के तहत मैदान में उतरती है।
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा तिहाड़ जेल से अपने वकीलों के जरिए पार्टी विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई है। उनकी मुलाकात रोकने की धमकी दी गई है। सिंह के हवाले से ‘आप’ के एक बयान में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार दिल्लीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी मुफ्त मुहैया कराने की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए केजरीवाल को दंडित कर रही है। वे तिहाड़ को हिटलर के गैस चैंबर में बदलना चाहते हैं, जहां सीएम सार्वजनिक सेवा के लिए एक संदेश भी नहीं भेज सकते हैं।