Lok Sabha Election 2024 Live: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी दौरों में व्यस्त हैं। एक दिन में कई रैलियां कर रहे हैं। इस बीच आज (24 मई 2024) पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड जामताड़ा के मेझिया गांव में एक अहम चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
Lok Sabha Chunav 2024 Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तालाबाज सरकार है जिसने राज्य के कर्मचारी चयन आयोग पर ही ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए न तो नाहन नया है और न ही सिरमौर लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है क्योंकि मैंने नाहन में
Lok Sabha Chunav 2024 Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तालाबाज सरकार है जिसने राज्य के कर्मचारी चयन आयोग पर ही ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए न तो नाहन नया है और न ही सिरमौर लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है क्योंकि मैंने नाहन में ऐसी ऐतिहासिक रैली नहीं देखी।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 जून) हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में दो रैलियां करेंगे। शिमला (Shimla) और मंडी संसदीय क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी कंगना रनौत और सुरेश कश्यप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मंडी के पड्डल मैदान में पीएम मोदी (PM Modi) की जनसभा होगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पड्डल मैदान में पंडाल लगाया गया है। रैली में लाखों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण में 1 जून को लोकसभा चुनाव (Himachal Lok Sabha Chunav 2024) के लिए वोटिंग होगी।
वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को नाहन और 29 मई को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडी में चुनावी जनसभाएं करेंगी। इन दोनों चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री की ओर से शुक्रवार को उठाए जाने वाले मुद्दों और आरोपों पर कांग्रेस नेता पलटवार करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 27 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। अमित शाह की दो रैली लगभग फाइनल हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में दो रैली को संबोधित करेंगे। एक रैली कांगड़ा के धर्मशाला और दूसरी रैली ऊना जिला के अंब में रखी गई है। यहां पर अमित शाह पार्टी प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज झारखंड में गरजेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (24 मई) झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वो जामताड़ा के मेझिया गांव में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह दुमका सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में एक बड़ा पंडाल बनाया गया है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।