Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 16, 2024 / 5:58 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: साल 2014 के पहले चारो तरफ लूट मची थी, मैं यहां काम गिनाने नहीं आया, अगले 5 साल की गारंटी देने आया हूं - पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024 Live: Lok Sabha Election 2024 Live: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनता को संबोधित किया। अपने पूर्वांचल दौरे में पीए मोदी ने कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Lok Sabha Chunav 2024 Live Update: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (16 मई 2204) उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का दौरा किया। उन्होंने आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापढ़ में राजकीय इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान सपा और कांग्रेस ही उनके निशाने पर रही। राहुल गां

LOK SABHA CHUNAV 2024 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि मैं गरीब मां का बेटा हूं। मैंने 4 करोड़ गरीबों के घर बनवाए।
LOK SABHA CHUNAV 2024 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि मैं गरीब मां का बेटा हूं। मैंने 4 करोड़ गरीबों के घर बनवाए।
MAY 16, 2024 / 5:54 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Live: ममता बनर्जी को आखिर किस वजह से इंडिया गठबंधन छोड़ना पड़ा – अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है। यह सरकार बनाने के कगार पर है। यह वजह है कि एक अवसरवादी राजनीतिक नेता के रूप में ममता बनर्जी ने आगे समर्थन देने के बारे सोचा। ताकि INDIA ब्लॉक को उनके समर्थन से उन्हें चुनाव लड़ने पश्चिम बंगाल में मदद मिलेगी। वह अब जमीनी हकीकत को समझ रही है कि मतदाता INDIA गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं। आखिर किस वजह से उन्होंने इंडिया गठबंधन छोड़ा है। इस बारे में उहोंने कभी जवाब नहीं दिया है।

    MAY 16, 2024 / 5:35 PM IST

    Lok Sabha Chunav 2024 Live: संदेशखाली में माहौल अब भी खराब – बीजेपी

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि संदेशखाली में माहौल अब भी खराब है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही है। सीबीआई और सक्रिय होना चाहिए। TMC के पंचायत समिति के सदस्य ने बयान दिया है कि जो तृणमूल कांग्रेस प्रचार कर रही है वह झूठ है।

      MAY 16, 2024 / 5:31 PM IST

      Lok Sabha Election 2024 Live: अरविंद केजरीवाल के भोले चेहरे के पीछे आपराधिक चेहरा छिपा है – मनोज तिवारी

      उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बड़े भ्रष्टाचारी हैं। ये तो सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है। अब दिल्ली की जनता भी जान चुकी है कि अरविंद केजरीवाल के रहते महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह सकती हैं। सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद को मारने की बात FIR में आ गई है। अरविंद केजरीवाल का जो भोला-भाला चेहरा दिखाई देता है, उसके पीछे बहुत ही आपराधिक चेहरा छिपा है।

        MAY 16, 2024 / 5:05 PM IST

        Lok Sabha Election 2024 Live: घर-घर नल से जल पहुंचाया – पीएम मोदी

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बना दिया है। सपा और कांग्रेस कहती है कि देश का विकास तो अपने-आप हो जाएगा। मेहनत करने की क्या जरूरत है? सपा-कांग्रेस की मानसिकता के दो ही किनारे हैं। एक ये कहते हैं कि अपने-आप हो जाएगा और दूसरा ये कहते हैं कि क्या होगा?

        कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया। वर्षों तक समाजवादी पार्टी सरकार में रही और हालत ये थी कि देश में 85 फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। इस पर भी सपा-कांग्रेस कहती है कि इससे क्या होगा?

          MAY 16, 2024 / 5:01 PM IST

          Lok Sabha Election 2024 Live: भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में है - पीएम मोदी

          प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि INDI गठबंधन के लोग देश को बदहाल बनाकर सत्ता से गए थे। 2014 से पहले देश को उन्होंने तबाह कर दिया था। बर्बाद कर दिया था। हर क्षेत्र में लूट मची हुई थी। देश निराश की गर्द में डूबा हुआ था। 2014 में आपने जब हमें सेवा करने का मौका दिया तो पहले तो हमारी पूरी ताकत इन गड्ढों को भरने में लग गई। बर्बादी से देश को बाहर निकालने में लग गई। ये कैसे लोग थे। देश जब आजाद हुआ था तब दुनिया में हम 6 नंबर की अर्थव्यवस्था थे। इन लोगों ने देश को ऐसे चलाया, ऐसे चलाया कि हम 6 से 11 पर पहुंच गए। आज हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर 5 पर ले आए हैं।

            MAY 16, 2024 / 4:59 PM IST

            Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत – पीएम मोदी

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि INDI गठबंधन में वही लोग हैं जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। इनका एजेंडा क्या है? ये कह रहे हैं कि कश्मीर में फिर से धारा 370 लगा देंगे। ये CAA का जो कानून मोदी ने बनाया है उसे रद्द कर देंगे। ये फिर से पाकिस्तान के पास गुलाब लेकर जाएंगे, कबूतर उड़ाएंगे और इसलिए आपको सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

              MAY 16, 2024 / 4:48 PM IST

              Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा और कांग्रेस मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं – पीएम मोदी

              उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है लेकिन पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। ये लोग मोदी के खिलाफ 'वोट जिहाद' की अपील कर रहे हैं। उनके एक साथी ने बताया कि उन्होंने तो तय किया है कि उनकी सरकार बनेगी तो राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर पर फिर से ताला लगा देंगे। लेकिन ये लोग भूल रहे हैं कि ये मोदी है, मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे। मोदी के रहते राम लला दोबारा टेंट में जाएं, भूल जाइए।

                MAY 16, 2024 / 4:40 PM IST

                Lok Sabha Chunav 2024 Live: अति पिछले वर्ग के लिए पीएम मोदी बड़े काम किए हैं – अमित शाह

                बिहार के मधुबनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप बिहार में 15 साल और केंद्र में 10 साल मुख्यमंत्री और मंत्री के पद पर रहे। आपने कर्पूरी ठाकुर को कभी भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया। पीएम मोदी, कर्पूरी ठाकुर के सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आगे बढ़े। अति-पिछड़ा समाज से आने वाले पीएम मोदी, देश के सबसे पहले अति-पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री बने हैं।

                50-60 के दशक में एक चर्चा चलती थी कि राममनोहर लोहिया की थ्योरी देश का भला करेगी की नहीं। मैं आज राममनोहर लोहिया जी को प्रणाम करके कहता हूं कि अति-पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबसे ज्यादा आगे बढ़ाने का काम किया है।

                  MAY 16, 2024 / 4:20 PM IST

                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: देश मन की बात नहीं, संविधान की बात सुनना चाहता है – अखिलेश यादव

                  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बांदा जिले के अतर्रा तहसील में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह (लोकसभा चुनाव) लड़ाई बड़ी है और मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो समर्थन कर रहे हैं। देश 'मन-मर्जी' वालों से नहीं चलेगा। अब देश का एक-एक नागरिक 'मन की बात' नहीं, संविधान की बात सुनना चाहता है।

                    MAY 16, 2024 / 4:03 PM IST

                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: केजरीवाल को अन्ना हजारे कभी माफ नहीं करेंगे – सीएम योगी आदित्यनाथ

                    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा जिले के पैलानी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है। जेल में जाकर उन्हें ये लगता है कि अब जेल के बाहर कभी नहीं आना है। अब उन्हें मुख्यमंत्री पद का इतना लालच हो गया है कि वे अपनी बात को मुझसे जोड़कर कह रहे हैं।

                    जेल जाने का आपका अनुभव दिल्ली वासियों के लिए तो बड़ा सुखद है। आपने हाथ में झाड़ू तो लिया लेकिन आपने अन्ना हजारे जी के सपने पर पानी फेरने का काम जरूर किया है। अन्ना हजारे ने जिस कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। उस कांग्रेस को आपने गले का हार बनाकर आज जो पाप कर रहे हैं। अन्ना हजारे कभी आपको माफ नहीं कर सकते हैं।

                      MAY 16, 2024 / 3:45 PM IST

                      Lok Sabha Election 2024 Live: बिस्तर पर जाता हूं तो आपके चेहरे याद आते हैं: पीएम मोदी

                      पीएम मोदी ने कहा कि साथियों सच में कहता हूं जब रात को बिस्तर पर जाता हूं ना तो मुझे आप लोगों के चेहरे याद आते हैं। जो दिन भर मैंने देखा है वह रात में एक के बाद एक घटना मेरे सामने देखता हूं। कितना प्यार, कितने आशीर्वाद। सभी बच्चे, बूढ़े, माताएं, बहनें, भाइयों ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं। मां विंध्यवासिनी की कृपा के बिना कैसे हो सकता है।

                        MAY 16, 2024 / 3:37 PM IST

                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा सरकार में एक जिला माफिया का दौर था – पीएम मोदी

                        भदोही, में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया था। हर जिले का अलग माफिया। हर जिले में अलग माफिया का साम्राज्य। हर जिले में इन लोगों ने एक-एक माफिया को ठेके पर देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था। लेकिन जब से योगी जी आए हैं और उनके साथी सरकार में है, पूरा माहौल बदल गया है। अब जनता नहीं डरती, माफिया डरते हैं।

                          MAY 16, 2024 / 3:33 PM IST

                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है – पीएम मोदी

                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम लला जब टेंट में थे तो हम सबको पीड़ा होती थी। राम लला भव्य राम मंदिर में विराजित हो चुके हैं। लेकिन ये लोग अभी तक इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सपा के नेता कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है। कांग्रेस के शहजादे कोर्ट के फैसले को बदलकर राम मंदिर पर ताला डालना चाहते हैं और राम लला को फिर से टेंट में जीने के लिए मजबूर करना चाहते हैं। उन्हें जवाब मिलेगा कि नहीं मिलेगा?

                            MAY 16, 2024 / 3:32 PM IST

                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा और टीएमसी तुष्टिकरण करती हैं – पीएम मोदी

                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुआ(ममता बनर्जी) तो आपकी इतनी करीबी हैं। क्या आपने कभी अपनी नई बुआ से पूछा है कि वो बंगाल में यूपी-बिहार वालों को बाहरी क्यों कहती है? हमारा देश एक है। हम सभी भारतीय हैं। हम भारत माता की संतान हैं। फिर बंगाल में जाने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को TMC गाली क्यों देती है?... गाली देने के बाद यहां उत्तर प्रदेश में आकर यूपी से वोट भी मांगती है। यूपी के लोगों को TMC, सपा ने क्या समझ रखा है? वो कौन सी चीज है जो इन्हें जोड़ती है... वो तुष्टीकरण है।

                              MAY 16, 2024 / 3:29 PM IST

                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: सपा भदोही का मैदान छोड़कर भाग गई – पीएम मोदी

                              उत्तर प्रदेश के भदोही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भदोही में ये TMC कहां से आ गई? कांग्रेस का तो पहले से ही उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं था। सपा भी मान चुकी है कि इस चुनाव में उसके लिए कुछ भी बचा नहीं है। सूपड़ा साफ हो गया है। इसलिए भदोही में ये सपा वाले मैदान छोड़कर ही भाग गए हैं। भदोही में सपा कांग्रेस के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया। इसलिए ये भदोही में सियासी प्रयोग कर रहे हैं। आप जानते हैं, इनका ये प्रयोग क्या है?

                              ये उत्तर प्रदेश में बंगाल की TMC राजनीति का ट्रायल करना चाहते हैं। TMC बंगाल में कैसी राजनीति करती है? TMC राजनीति यानी तुष्टीकरण, राम मंदिर को अपवित्र बताना, राम नवमी मनाने पर प्रतिबंध लगाना, बांग्लादेशी घुसपैठियों को सर्वेक्षण देना है। TMC राजनीति मतलब हिंदुओं की हत्या, दलितों-आदिवासियों का उत्पीड़न, महिलाओं पर अत्याचार करना है।

                                MAY 16, 2024 / 3:20 PM IST

                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: स्वाती मालीवाल मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया बयान

                                आम आदमी पार्टी की नेता स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी। वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है।

                                  MAY 16, 2024 / 3:00 PM IST

                                  Lok Sabha Election 2024 Live: ओडिशा में बीजेपी का बढ़ रहा है जनाधार – धर्मेंद्र प्रधान

                                  केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हर दिन ओडिशा में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। लोग परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। गंजाम जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की गई। मैं ओडिशा के सीएम से निवेदन करता हूं कि आप 24 साल शासन में रहे हैं। अगर लोग गुस्से में आपसे सवाल पूछते हैं तो आप उन्हें गुस्से में मरवा रहे हो यह आपकी शासन की सफलता नहीं है।

                                    MAY 16, 2024 / 2:40 PM IST

                                    Lok Sabha Election 2024 Live: PDA का मतलब परिवारवादी डकैत अलायंस है – निरहुआ यादव

                                    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ में उन्हें(अखिलेश यादव) भगोड़ा घोषित कर दिया। दोनों भाई(अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव) भगोड़े हैं। दोनों यहां से जीते तब भी भाग गए। हारे तब भी भाग गए। अब उन लोगों ने PDA बनाया है, जिसका मतलब 'परिवारवादी डकैत अलायंस' है।

                                      MAY 16, 2024 / 2:19 PM IST

                                      Lok Sabha Election 2024 Live: लालू यादव कांग्रेस की गोद में बैठे हैं – अमित शाह

                                      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में एक शाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि आज लालू यादव सत्ता की राजनीति के लिए, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए, जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध करने में पूरा जीवन निकाला है। उस कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर लालू यादव बैठ गए हैं।

                                        MAY 16, 2024 / 1:58 PM IST

                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: पूरा देश 'मोदीमय' हो गया है – मोहन यादव

                                        मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज (16 मई 2024) झारखंड के रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में 'मोदीमय' माहौल है। निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं कि हजारीबाग़ सहित मध्य प्रदेश, झारखंड और पूरे देश में PM मोदी की सरकार बन रही है,। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। जनता बहुत समझदार है वह PM मोदी की योजनाओं को पसंद कर रही है। इसका फायदा हमें मिलेगा।

                                          MAY 16, 2024 / 1:45 PM IST

                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं – अधीर रंजन चौधरी

                                          पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने पर बाहर से समर्थन देने की बात कही थी। इस मामले में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं। वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह ऐसा कह रही हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।

                                            MAY 16, 2024 / 1:30 PM IST

                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: पूर्वांचल की तस्वीर बदलने वाली है – पीएम मोदी

                                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा का एक बड़ा हब बन रहा है। आने वाले 5 सालों में योगी और मोदी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारा रास्ता है संतुष्टिकरण, हर किसी को संतुष्ट करना, संतोष देना है। दूसरी तरफ सपा हो, कांग्रेस हो, घमंडिया गठबंधन हो उनका मॉडल तुष्टीकरण का है।

                                              MAY 16, 2024 / 1:21 PM IST

                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस ने संविधान को कुचलने का काम किया है – अनुराग ठाकुर

                                              हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर संविधान को कुचलने का काम किसी ने किया तो कांग्रेस ने किया है। 62 बार से ज्यादा संशोधन संविधान में कांग्रेस ने ही किया है। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को पार्टी से बाहर निकाला। उन्हें न कोई मान-सम्मान दिया बल्कि अपमानित भी किया। संविधान दिवस मोदी सरकार में बनाया गया। पीएम आवास योजना में 54 फीसदी लाभार्थी SC-ST हैं। स्कॉलरशिप स्कीम में सबसे ज्यादा लाभार्थी SC-ST हैं। पीएम मोदी की सरकार ने जहां OBC के कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया। वहीं अन्य कई काम किए गए हैं।

                                                MAY 16, 2024 / 1:00 PM IST

                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: नवीन पटनायक जूट का खाली बैग देते हैं - हिमंत बिस्वा सरमा

                                                ओडिशा के झारसुगुड़ा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ओडिशा में हमें मुफ्त राशन दिया जाता है। कौन देता है? पीएम मोदी हमें चावल देते हैं और नवीन पटनायक हमें जूट का खाली बैग थमा देते हैं। चावल आएगा मोदी से और बैग आएगा नवीन पटनायक से। खाली बैग की जगह वे दाल भी दे सकते हैं। इन लोगों ने सोचा कि चावल पीएम मोदी से मिलेंगे और हम खाली बैग थमाकर ओडिशा के वोट ले लेंगे।

                                                  MAY 16, 2024 / 12:39 PM IST

                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: NDA को मिलेगी ऐतिहासिक जीत – पुष्कर सिंह धामी

                                                  हरियाणा के यमुनानगर में उत्तराखंड क सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग मैदान में हैं। मैं आपका उत्साह देखकर यह कह सकता हूं कि अंबाला में 2014 और 2019 का रिकॉर्ड टूटने वाला है। पूरे हरियाणा में इस बार फिर से कमल खिलने वाला है। ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

                                                    MAY 16, 2024 / 12:23 PM IST

                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: गुंडों का स्वच्छता अभियान जारी है – पीएम मोदी

                                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने समाजवादी पार्टी के गुंडाराज के पुराने दिन देखे हैं। उस दौरान बाज़ार शाम 7 बजे बंद हो जाते थे। माताएं-बहनें बाहर नहीं निकल पाती थी। लेकिन आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश इन सारे संकटों से बाहर है। मेरा स्वच्छता अभियान योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बराबर चलाया है।

                                                      MAY 16, 2024 / 12:17 PM IST

                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: NDA ने बहुमत हासिल कर लिया है – चिराग पासवान

                                                      बिहार की राजधानी पटना में LJP(रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चिराग पासवान ने कहा कि INDI गठबंधन की नीति ही साफ नहीं है। AAP दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। ये भानुमति का कुनबा नहीं है तो क्या है? किसी की कोई नीति, नीयत या महत्वकांक्षा नहीं है। सभी की केवल एक ही महत्वकांक्षा है कि कैसे एक-दूसरे का गला काटकर हम सत्ता के पास पहुंच जाएं। 1% का भी कोई भ्रम नहीं है। हम(NDA) 400 के लक्ष्य को बहुत सरलता से पार कर रहे हैं। इन चार चरणों में ही हम बहुमत हासिल कर चुके हैं, ये बात भी तय है।

                                                        MAY 16, 2024 / 12:04 PM IST

                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: पहले लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी – पीएम मोदी

                                                        लालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले एक सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे होती थी। देश में कहीं भी धमाके होते थे तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ की ओर जाता था। तब सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में आतंकियों का सम्मान करते थे। दंगे करने वाले आतंकियों को छोड़ा जाता था। सपा, कांग्रेस दो दल हैं। लेकिन दुकान एक ही है। ये तुष्टीकरण, परिवारवाद, झूठ और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।

                                                          MAY 16, 2024 / 12:02 PM IST

                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: मोदी की गारंटी है कि CAA नहीं मिटा पाएंगे – पीएम नरेंद्र मोदी

                                                          लालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं साफ-साफ कहता हूं कि यह मोदी की गारंटी है। आप चाहे 'देश-विदेश, कहीं से भी जो भी ताकत एकत्र करना है कर लो, मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। आप CAA को नहीं खत्म कर पाएंगे।

                                                            MAY 16, 2024 / 11:58 AM IST

                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: CAA को कोई नहीं खत्म कर पाएगा – पीएम मोदी

                                                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक ये INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो CAA लाए हैं। वो जब मोदी जाएगा तब CAA भी जाएगा। क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके। यह देश जान गया है कि इन लोगों ने वोटबैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि इनकी सच्चाई सामने नहीं आती थी। यह मोदी है जिसने आपका यह नकाब उतारा दिया है।

                                                              MAY 16, 2024 / 11:54 AM IST

                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मानते – पीएम मोदी

                                                              पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं। लेकिन महात्मा गांधी के बातों को याद नहीं रखते हैं। महात्मा गांधी ने ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं। 70 सालों में हजारों परिवार मजबीरा में मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली। इसकी वजह ये रही है कि कांग्रेस के वोट बैंक नहीं हैं।

                                                                MAY 16, 2024 / 11:47 AM IST

                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस ने कभी भी शरणार्थियों की सुध नहीं ली – पीएम मोदी

                                                                देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के लालगंज में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। यह वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं। यह वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।

                                                                  MAY 16, 2024 / 11:47 AM IST

                                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: अब की बार मोदी सरकार – सीएम योगी आदित्यनाथ
                                                                  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में अब तक चार चरणों के चुनाव हुए हैं। तीन चरण बाकी हैं। 4 जून का इंतजार किए बिना पूरे देश में एक आवाज आ रही है कि अबकी बार मोदी सरकार। हर एक ओर से एक ही आवाज आ रही है।

                                                                    MAY 16, 2024 / 11:38 AM IST

                                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: BJD समर्थकों के साथ झड़प, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 7 लोग घायल

                                                                    ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पोस्टर लगाने को लेकर खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में हुई।

                                                                      MAY 16, 2024 / 11:36 AM IST

                                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: BJD समर्थकों के साथ झड़प, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 7 लोग घायल

                                                                      ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पोस्टर लगाने को लेकर खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में हुई।

                                                                        MAY 16, 2024 / 11:26 AM IST

                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भुवनेश्वर में किया रोड शो

                                                                        ओडिशा के भुवनेश्वर में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग लोकसभा के लिए एकतरफा फैसला दे रहे हैं। ये संभव है कि ओडिशा की सारी लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आएं। ओडिशा की जनता ने नवीन बाबू को आराम देने का मन बनाया है। भाजपा यहां चुनाव में जीत हासिल करे इसके लिए ओडिशा की जनता तत्पर है। ओडिशा की जनता चाहती है कि एक एक्टिव मुख्यमंत्री बने। एक स्वस्थ मुख्यमंत्री बने। ये भाजपा के जरिए ही संभव होगा।

                                                                          MAY 16, 2024 / 11:17 AM IST

                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: पूरा देश पीएम मोदी के साथ है – केशव प्रसाद मौर्य

                                                                          उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया। जब लोग भूख से मर रहे थे तो उन्हें याद नहीं आया। एक गरीब मां-बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और उसने गरीबों का चूल्हा शांत हो, उसका प्रबंध कर दिया तो झूठ बोलने की मशीन कांग्रेस और INDI गठबंधन 5 किलो अनाज की जगह 10 किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं। इस समय पूरा देश खुशहाल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

                                                                            MAY 16, 2024 / 11:12 AM IST

                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: बीजेपी की सीटों में आएगी कमी – अरविंद केजरीवाल

                                                                            दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ में कहा कि रुझानों से पता चल रहा है कि बीजेपी को 220 से कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों में भाजपा की सीटों में कमी आने का अनुमान लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

                                                                              MAY 16, 2024 / 11:10 AM IST

                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: स्वाती मालीवाल के मामले में बीजेपी ही जवाब दे – संजय सिंह

                                                                              AAP नेता संजय सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंगदी की। पहलवान बेटियां जब जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं। तब तत्कालीन महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उनके समर्थन में गई थीं। पुलिस ने उन्हें घसीट कर मारा था। AAP हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। वे(भाजपा) स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं तो उस समय उन्हें पुलिस वालों ने घसीट-घसीटकर मारा है। इस पर राजनीतिक खेल ना खेलें, हमारा बस इतना कहना है।

                                                                                MAY 16, 2024 / 11:06 AM IST

                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं मिलेंगी – अखिलेश यादव

                                                                                समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 140 करोड़ की जनता इस बार इन्हें(भाजपा) 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे। यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।

                                                                                  MAY 16, 2024 / 11:00 AM IST

                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: स्वाती मालीवाल मामले में केजरीवाल ने साधी चुप्पी

                                                                                  लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान, जब केजीराव से स्वातीमालीवाल के मामले में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं अखिलेश ने कहा कि ऐसे और भी कई मुद्दे हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपाई किसी के सगे नहीं होते

                                                                                    MAY 16, 2024 / 10:49 AM IST

                                                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी – अरविंद केजरीवाल

                                                                                    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं।

                                                                                    1 - इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

                                                                                    2 - अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा।

                                                                                    3 - अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे।

                                                                                    4 - देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

                                                                                      MAY 16, 2024 / 10:43 AM IST

                                                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: UP की सभी सीटों पर NDA को मिलेगी जीत – ब्रजेश पाठक

                                                                                      उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हो, राहुल गांधी हो या अरविंद केजरीवाल। किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई असर नहीं हो रहा है। यह भ्रष्टाचार में डूबे पार्टियों का समूह है। इन लोगों को जनता ने अपने राज्य में नकार दिया है। भाजपा पूरे देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगी।

                                                                                        MAY 16, 2024 / 10:40 AM IST

                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: UP की सभी सीटों पर NDA को मिलेगी जीत – ब्रजेश पाठक

                                                                                        उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हो, राहुल गांधी हो या अरविंद केजरीवाल। किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई असर नहीं हो रहा है। यह भ्रष्टाचार में डूबे पार्टियों का समूह है। इन लोगों को जनता ने अपने राज्य में नकार दिया है। भाजपा पूरे देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगी।

                                                                                          MAY 16, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                                          Lok Sabha Election 2024 Live: CM अरविंद केजरीवाल पहुंचे लखनऊ

                                                                                          दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंच चुके हैं। केजरीवाल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। वो रोजाना रोड के साथ जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

                                                                                            MAY 16, 2024 / 10:02 AM IST

                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: दिल्ली लोकसभा में इंडिया गठबंधन की होगी जीत – सचिन पायलट

                                                                                            कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भरोसा जताया है कि दिल्ली लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से हमारी पार्टी के युवा उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं। वो जीतेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली लोकसभा की सभी 7 सीटों इंडिय गठबंधन को जीत मिलेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज और कन्हैया कुमार के समर्थन में रैली की थी।

                                                                                              MAY 16, 2024 / 10:00 AM IST

                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: दिल्ली लोकसभा में इंडिया गठबंधन की होगी जीत – सचिन पायलट

                                                                                              कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भरोसा जताया है कि दिल्ली लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से हमारी पार्टी के युवा उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं। वो जीतेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली लोकसभा की सभी 7 सीटों इंडिय गठबंधन को जीत मिलेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज और कन्हैया कुमार के समर्थन में रैली की थी।

                                                                                                MAY 16, 2024 / 9:39 AM IST

                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी की रैली का ये है पूरा कार्यक्रम

                                                                                                देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में 4 बड़ी जनसभाएं करेंगे। सुबह 11 बजे बजे लालगंज से उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे जौनपुर, दोपहर 2 बजे भदोही और दोपहर 3.45 बजे प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये सभी जनसभाएं 20 मई को पांचवे चरण के चुनाव से पहले होंगी।

                                                                                                  MAY 16, 2024 / 9:15 AM IST

                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं – शिवराज सिंह चौहान

                                                                                                  मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "कोई ऐसा सगा नहीं जिसको अरविंद केजरीवाल ने नहीं ठगा नहीं”। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सबसे पहले अन्ना हजारे साहब को ही ठगा। इसके बाद दिल्ली की जनता को ठगा। अब इनका नाम केजरीवाल नहीं करप्शन वाल है। ये भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण हैं। केजरीवाल की पार्टी भ्रष्ट पार्टी हो गई है ये जहां-जहां जाती है वहां नए भ्रष्टाचार के फसल लहलहराने लगते हैं। ये जितने गठबंधन के नेता हैं सब मौसेरे भाई हैं।

                                                                                                    MAY 16, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: कॉमेडियन श्यान रंगीला का वाराणसी से नामांकन खारिज

                                                                                                    चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए नामांकन खारिज होने की जानकारी दी है। नामांकन पत्र में गलती की वजह से उनका पर्चा खारिज किया गया है। रंगीला ने कहा कि वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया है। दिल जरूर टूट गया है, हौंसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया।

                                                                                                      MAY 16, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: जेपी नड्डा ने BJD पर वोट खरीदने के लिए लगाए आरोप

                                                                                                      भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) सरकार की कड़ी आलोचन की है। उन्होंने BJD पर मतदाताओं को खरीदने के आरोप लगाए हैं। भुवनेश्वर में 'सुभद्रा योजना' में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि यह बीजद सरकार वोट के लिए रिश्वत देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की पहल की घोषणा की है। जिसमें सुभद्रा योजना के जरिए अगले दो सालों के लिए विशेष रूप से ओडिशा में महिलाओं के लिए 50,000 रुपये के नकद वाउचर दिया जाएगा।

                                                                                                        MAY 16, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: इंडिया गठबंधन को बाहर से देंगे समर्थन – ममता बनर्जी

                                                                                                        पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, केंद्र में इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देंगे। हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भाजपा के 400 सीटें हासिल करने के दावे को खारिज कर दिया।

                                                                                                          MAY 16, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                          Lok Sabha Election 2024 Live: लखनऊ में अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

                                                                                                          दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (16 मई) लखनऊ में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लखनऊ में एसपी राज्य मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश की यह पहली यात्रा है। केजरीवाल के साथ AAP यूपी संयोजक संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

                                                                                                            MAY 16, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                                            Lok Sabha Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पीएम मोदी की रैली

                                                                                                            भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुटी है। दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। ऐसे में पीएम मोदी आज (16 मई 2024) प्रतापगढ़, आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में हुंकार भरेंगे। इन सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। पीएम मोदी की पहली रैली आजमगढ़ जिले के लालगंज के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद दूसरी रैली जौनपुर के मछलीशहर, तीसरी भदोही और चौथी रैली प्रतापगढ़ में होगी।

                                                                                                              MAY 16, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                                              नमस्कार

                                                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।