Lok Sabha Chunav 2024: देश में 7 चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 का 26 अप्रैल को दूसरा चरण है। इस चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीट्स पर मतदान हो रहा है। इन सीट्स में केरल की सभी 20 सीट, कर्नाटक की 14 सीट, बिहार की 5 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट और पश्चिम बंगाल की 5 सीट भी शामिल हैं। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा 68.92% वोटिंग त्रिपुरा में हो चुकी थी। उसके बाद 68.48% वोटिंग के साथ मणिपुर का स्थान था। किस सीट पर दोपहर 3.35 बजे तक कितनी वोटिंग हो चुकी है, जानिए इस रिपोर्ट में...