Maharashtra Chunav Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को हार का सामना करना पड़ा है। इंडिया गठबंधन रुझानों में आगे है। वहीं एनडीए को काफी नुकसान हुआ है महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के नतीजों के हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Moneycontrol Hindi के साथ...
Maharashtra Chunav Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लोकसभा के चुनाव खत्म हो चुके हैं। कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में NDA को तगड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन ने बंपर धमाका किया है। राज्य में जिस तरह से चुनावी रुझान आए हैं, हर कोई हैरान है। सूबे में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बीजेपी पीछे है। कई सीटों से बीजेपी को दिग्गजों को हार का समना करना पड़ा है। अमरावती स
Maharashtra Chunav Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लोकसभा के चुनाव खत्म हो चुके हैं। कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में NDA को तगड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन ने बंपर धमाका किया है। राज्य में जिस तरह से चुनावी रुझान आए हैं, हर कोई हैरान है। सूबे में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बीजेपी पीछे है। कई सीटों से बीजेपी को दिग्गजों को हार का समना करना पड़ा है। अमरावती से बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा को हार सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को हार का सामना करना पड़ा है।
कल्याण लोकसभा सीट से एनडीए से श्रीकांत शिंदे जीत गए हैं। जीत के बाद श्रीकांत भावुक दिखे। कल्याण लोकससभा सीट पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के श्रीकांत शिंदे का मुकाबला वैशाली डारेकर राणे से था। राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की टेंशन बढ़ गई है। इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है।
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को इस राज्य से 48 में से 43 सीटें मिली थीं। लेकिन बीते दो सालों में राज्य की राजनीति पूरी तरह से बदल गई है। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 5, दूसरे चरण में 8, तीसरे चरण में 11, चौथे चरण में 11 और पांचवें चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था।
महाराष्ट्र में पहले चरण में सबसे ज्यादा 63.71 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 62.71 मतदान हुआ। तीसरे चरण में 63.55 फीसदी वोटिंग देखने को मिली। इसके अलावा, चौथे चरण में 59.64 फीसदी और पांचवें चरण में 54.33 फीसदी वोटिंग हुई। पांचों चरण में मिलाकर कुल मतदान 60.78 फीसदी हुआ है। ऐसे में 4 जून को आने वाले लोकसभा परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।