UP Lok sabha chunav 2024 Phase 5 Highlights: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में कई ‘हाई प्रोफाइल' सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक 47.55 फीसदी वोटिंग हुई है। इस पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भाग्य का फैसला होना है। सूबे में कुल 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं
UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुए। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हुए। जिनमें अमेठी, रायबरेली और लखनऊ भी शामिल हैं। कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेत
UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुए। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हुए। जिनमें अमेठी, रायबरेली और लखनऊ भी शामिल हैं। कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला अब 4 जून को आएगा।
राज्य में दोपहर 1 बजे तक 39.55 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 27.76 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सुबह 9 बजे तक 12.89 फीसदी वोटिंग हुई थी। यूपी की जिन 14 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। इसमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पांचवें चरण में अपने 11 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। जबकि बाराबंकी (एससी) सीट और कैसरगंज में नए उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (एससी) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन 'आदित्य' को चुनावी मैदान में उतारा है। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 14 सीटों पर 2.68 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में कुल 144 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।
रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी मैदान में हैं। राहुल इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। एक वायनाड की सीट और दूसरी रायबरेली की सीट है। राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना इसलिए अहम है क्योंकि यह गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है। कांग्रेस हर हाल में यह सीट फिर से जीतना चाहेगी। दूसरी ओर बीजेपी ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। पिछली बार के चुनाव में सोनिया गांधी ने 167,178 वोटों से जीत हासिल की थीं।