Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh JUNE 05, 2024 / 6:54 PM IST

UP Chunav Result 2024 Highlights: पीएम मोदी वाराणसी से जीते, अयोध्या और अमेठी में BJP की करारी हार, मैनपुरी में डिंपल यादव विजयी

UP Lok Sabha Chunav Results 2024 Highlights: उत्तर प्रदेश में आज जो उलटफेर हुआ है यह चुनावी नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेंगे, जो प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 'हैट्रिक' लगाए हैं हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले वाले समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है

UP  Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से 1,52,513 मतों के अंतर से 2024 का लोकसभा चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 4,60,457 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी की दो चर्चित सीट फैजाबाद (अयोध्या) और अमेठी हार गई है। अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हरा गई हैं। अयोध्या

UP Chunav Results 2024 Live: मतगणना के  लिए राज्य के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं
UP Chunav Results 2024 Live: मतगणना के लिए राज्य के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं
JUNE 04, 2024 / 6:54 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: सरकार गठन की कवायद पर राहुल गांधी का आया बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में साफ संदेश दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नहीं चाहती। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घटन के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से कवायद पर कोई भी फैसला इस विपक्षी गठबंधन के घटक दल मिलकर करेंगे।

उनका कहना था कि यह चुनाव हमने भाजपा, हिंदुस्तान की संस्थाओं, शासन का ढांचा, सीबीआई, ईडी, आयकर और आधी न्यायपालिका के खिलाफ लड़ा। मोदी जी और अमित शाह जी ने संस्थाओं डराया और धमकाया। उन्होंने कहा कि लड़ाई संविधान को बचाने की थी और संविधान बचाने में गरीबों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    JUNE 04, 2024 / 6:29 PM IST

    UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: हार पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

    अमेठी लोकसभा सीट से हार पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।"

      JUNE 04, 2024 / 5:59 PM IST

      UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: सबसे बुरी चुनावी हार का सामना कर रही BSP

      उत्तर प्रदेश में अपनी सबसे बुरी चुनावी हार का सामना कर रही मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पीछे है। चुनाव आयोग के अनुसार, वर्तमान में BSP को देश में लगभग 1.92 प्रतिशत वोट मिले हैं और उत्तर प्रदेश में 9.16 प्रतिशत वोट मिले हैं।

        JUNE 04, 2024 / 5:29 PM IST

        पीएम मोदी वाराणसी से 1,52,513 वोटों से जीते

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से 1,52,513 मतों के अंतर से 2024 का लोकसभा चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 4,60,457 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

          JUNE 04, 2024 / 4:27 PM IST

          UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: अयोध्या और अमेठी में BJP की हार

          भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी की दो चर्चित सीट फैजाबाद (अयोध्या) और अमेठी हार गई है। फैजाबाद लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद जीत गए हैं। इसके अलावा अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने हरा दिया है।

            JUNE 04, 2024 / 4:14 PM IST

            UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: लोकसभा सीट देवरिया

            बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को अभी तक मिले वोट- 4,50,437

            इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को मिले वोट- 4,23,662

            बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को 467178 वोट

              JUNE 04, 2024 / 3:44 PM IST

              UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: विपक्ष ने किया सरकार बनाने का दावा

              लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, " 295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?....हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। "

                JUNE 04, 2024 / 3:17 PM IST

                UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: मुझे यकीन था कि 'किशोरी भैया' अमेठी से जीतेंगे: प्रियंका गांधी

                कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ निर्णायक बढ़त कायम करने के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें यकीन था कि 'किशोरी भैया' जीतेंगे। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से स्मृति ईरानी से 110684 मतों के अंतर से आगे हैं।

                  JUNE 04, 2024 / 2:54 PM IST

                  UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: रायबरेली में राहुल ने सोनिया की जीत के अंतर को पीछे छोड़ा

                  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से सोनिया गांधी की 2019 की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस नेता अब बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह से 3,12,588 वोटों से आगे चल रहे हैं। रायबरेली सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी मतगणना की शुरुआत से ही BJP उम्मीदवार से आगे चल रहे UWX। सिंह योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री भी हैं।

                    JUNE 04, 2024 / 2:27 PM IST

                    UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: राम मंदिर का नहीं चला जादू? अयोध्या में पीछे चल रही BJP

                    उत्तर प्रदेश की चर्चित फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी पिछड़ती जा रही है। सपा प्रत्याशी अवदेश प्रसाद इस सीट से 12,980 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 2,71,965 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 2,58,985 वोट मिले हैं। बता दें कि श्री राम मंदिर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

                      JUNE 04, 2024 / 1:59 PM IST

                      UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल 78863 वोटों से आगे

                      अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा 78863 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को अभी तक 2,02,492 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 2,81,355 वोट मिले हैं।

                        JUNE 04, 2024 / 1:41 PM IST

                        UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: PM समेत 4 केंद्रीय मंत्री आगे, स्मृति ईरानी पीछे

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार अभी तक के रुझानों में जो केंद्रीय मंत्री आगे हैं उनमें प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल शामिल हैं।

                          JUNE 04, 2024 / 1:11 PM IST

                          UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: यादव परिवार के 5 में से 4 उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत बढ़त

                          लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रभावशाली यादव परिवार के पांच सदस्यों में से अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित चार उम्मीदवार अब तक के रूझानों में बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कन्नौज में अखिलेश यादव BJP के सुब्रत पाठक से 78,627 मतों से आगे हैं। जबकि मैनपुरी में डिंपल यादव BJP के जयवीर सिंह से 1,15,851 मतों से आगे हैं।

                          आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव BJP के दिनेश लाल यादव निरहुआ से 79,165 मतों से आगे हैं। फिरोजाबाद में पार्टी नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव BJP के विश्वदीप सिंह से 62,488 मतों से आगे हैं। हालांकि, बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव BJP के दुर्विजय सिंह शाक्य से 19663 मतों से पीछे हैं। पार्टी ने पहले इस सीट पर शिवपाल को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनके बेटे आदित्य को टिकट दे दिया गया।

                            JUNE 04, 2024 / 12:32 PM IST

                            UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे

                            सुल्तानपुर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार मेनका गांधी 10,078 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी रामभुआल निषाद आगे चल रहे हैं। फिलहाल मतगणना जारी है।

                              JUNE 04, 2024 / 12:16 PM IST

                              UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: रवि किशन ने जनता का जताया आभार

                              लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, "पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अभी और आगे बढ़त होगी।"

                                JUNE 04, 2024 / 11:53 AM IST

                                UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: यूपी की हाईप्रोफाइल सीटों के रुझान

                                PM मोदी वाराणसी से 75620 वोटों से आगे
                                स्मृति ईरानी अमेठी से 44872 वोटों से पीछे
                                राहुल गांधी रायबरेली से 116100 वोटों से आगे
                                अखिलेश यादव कन्नौज से 57678 वोटों से आगे

                                  JUNE 04, 2024 / 11:43 AM IST

                                  UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: देवरिया के रुझान

                                  बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी को 122144 वोट मिले।
                                  कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 103399 वोट मिले हैं।
                                  बसपा के संदेश यादव को 12716 मत प्राप्त हुए हैं।

                                    JUNE 04, 2024 / 11:41 AM IST

                                    UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: पीलीभीत में जितिन प्रसाद 71,466 वोट से आगे

                                    1- जितिन प्रसाद (बीजेपी) को 167261 वोट मिले हैं।

                                    2-भगवत सरन गंगवार (सपा) को 95795 मत मिले हैं।

                                      JUNE 04, 2024 / 11:32 AM IST

                                      UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: चुनाव आयोग मतगणना की कर रहा निगरानी

                                      मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं....सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें..."

                                        JUNE 04, 2024 / 11:06 AM IST

                                        UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: I.N.D.I.A. गठबंधन 43 सीटों पर आगे

                                        उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर अब तक आए रुझानों में बीजेपी 35, सपा 34, कांग्रेस 87, RLD 2 और आजाद समाज पार्टी कांशीराम 1 सीट पर आगे है। यह आंकड़ा बीजेपी के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

                                          JUNE 04, 2024 / 11:00 AM IST

                                          UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: हेमा मालिनी ने दिया जीत का दावा

                                          मतगणना के बीच मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा, "अभी बहुत ही उत्साहपूर्ण क्षण है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी आएगी और हम सरकार जरूर बनाएंगे। मथुरा से भी मुझे बहुत अच्छी लीड मिल रही है। अभी सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है..."

                                            JUNE 04, 2024 / 10:46 AM IST

                                            UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अमेठी में स्मृति ईरानी 19,177 वोट से पीछे

                                            उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 35, सपा 35, कांग्रेस 7, RLD 2, आजाद समाज पार्टी कांशीराम 1 पर आगे है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 19,177 वोटों से पीछे चल रही है। जबकि रायबरेली से राहुल गांधी 50,589 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                              JUNE 04, 2024 / 10:33 AM IST

                                              UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: गाजीपुर से अफजाल अंसारी आगे

                                              गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 256 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को अभी तक 5,877 वोट मिले हैं। वहीं पारस नाथ राय को अभी तक 5,621 वोट मिले हैं। इसके अलावा पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद 9,881 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                JUNE 04, 2024 / 10:12 AM IST

                                                UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: देवरिया के रुझान

                                                लोकसभा सीट देवरिया से बीजेपी 9,081 वोटों से आगे है।

                                                बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी को 8वें राउंड में 48,962 वोट मिले हैं।

                                                इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह को 39,881 वोट मिले हैं।

                                                  JUNE 04, 2024 / 10:07 AM IST

                                                  UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: कांग्रेस ने किया जीत का दावा

                                                  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। ये उनकी नैतिक हार और राजनीतिक हार है। राजनीतिक हार और प्रचंड नैतिक हार है... ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो बस ट्रेलर हैं।"

                                                    JUNE 04, 2024 / 10:06 AM IST

                                                    UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: पीएम मोदी ने अजय राय को छोड़ा पीछे

                                                    उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी अब आगे हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के अजय राय अब पीछे चल रहे हैं। इसके अलाव रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। हालांकि, अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।

                                                      JUNE 04, 2024 / 9:48 AM IST

                                                      UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा रुझान

                                                      गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। फिलहाल महेश शर्मा (बीजेपी) को 46285 वोट मिले हैं। जबकि महेंद्र नागर (सपा) को 13480 मत मिले हैं। इसके अलावा राजेन्द्र सोलंकी (बसपा)- 10492 वोट मिले हैं। डॉ. महेश शर्मा फिलहाल 32805 वोटो से आगे चल रहे हैं।

                                                        JUNE 04, 2024 / 9:26 AM IST

                                                        UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: यूपी में बड़ा उलटफेर, 25 सीटों पर BJP तो सपा 32 सीटों पर आगे

                                                        चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, यूपी में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं मेरठ से स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

                                                          JUNE 04, 2024 / 9:13 AM IST

                                                          UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: यूपी में 22 सीटों पर BJP तो सपा 26 सीटों पर आगे

                                                          चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, यूपी में बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी में बढ़त बनाई हुई हैं।

                                                            JUNE 04, 2024 / 9:09 AM IST

                                                            UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: कन्नौज में अखिलेश यादव तो मैनपुरी में पत्नी डिंपल यादव आगे

                                                            उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी में बढ़त बनाई हुई हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, यूपी में बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 19 सीटों पर बढ़त बनाई है।

                                                              JUNE 04, 2024 / 8:48 AM IST

                                                              UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 4 सीटों पर आगे

                                                              देश भर की बात करें तो शुरुआती रुझानों में बीजेपी करीब 180 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 33 सीटों पर आगे है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है, जबकि इंडी गठबंधन एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को झुठलाना चाहता है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, यूपी में बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                JUNE 04, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: ये प्रत्याशी हैं आगे

                                                                पोस्टल बैलेट की गिनती में लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बदायूं से सपा के आदित्य यादव, अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी और राहुल गांधी रायबरेली से आगे चल रहे हैं।

                                                                  JUNE 04, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                  UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: गाजियाबाद में पोस्टल वेलेट की मतगणना शुरू

                                                                  यूपी के गाजियाबाद में पोस्टल वेलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी मतगणना जारी। रमाबाई अंबेडकर मैदान में लखनऊ और मोहनलालगंज की मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की कॉउंटिंग हो रही है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM से कॉउंटिंग की जाएगी। लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने इंडिया गठबंधन के रविदास मेहरोत्रा उम्मीदवार हैं।

                                                                    JUNE 04, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                    UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: यूपी की सभी 80 सीटों पर काउंटिंग शुरू

                                                                    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज यानी मंगलवार (4 जून) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुका है। काउंटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

                                                                      JUNE 04, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                      UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अलीगढ़ में 14 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

                                                                      अलीगढ़ लोकसभा में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आज बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम बनाएंगे हैट्रिक या विपक्ष की होगी वापसी। दोपहर बाद नए सांसद का खुलासा हो जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा विजेता प्रत्याशी के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध किया गया है। सुबह 8:00 से शुरू होगी मतगणना। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे फिर होगी ईवीएम की गिनती। पहले रुझान 8:30 बजे आएंगे। अलीगढ़ की 5 और हाथरस की 2 विधानसभा की गिनती धनीपुर मंडी में होगी।

                                                                        JUNE 04, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                        UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी मतगणना

                                                                        अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में काउंटिंग होगी। 1500 जवानों की सुरक्षा घेरे में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। सुबह 8:30 बजे से काउंटिंग का रुझान आने लगेगा। इस दौरान करीब 250 कर्मचारी मतगणना में हिस्सा लेंगे। चार विधानसभा की अलग-अलग काउंटिंग होगी।

                                                                          JUNE 04, 2024 / 7:44 AM IST

                                                                          UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: प्रतापगढ़ में डीएम की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांग रूम

                                                                          प्रतापगढ़ में डीएम की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है। स्ट्रांग रूम से EVM निकालकर कुछ देर में टेबल पर पहुंचेगी। 8:00 बजे शुरू होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना। काउंटिंग को लेकर हलचल हुई तेज। एसपी सतपाल अंतिल ने मतगणना स्थल के भारी पुलिस बल के साथ जायजा लिया।

                                                                            JUNE 04, 2024 / 7:32 AM IST

                                                                            UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: मतगणना स्थलों पर गर्मी और लू से सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए

                                                                            मौजूदा लोकसभा चुनाव की मंगलवार को शुरू होने वाली मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने और सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भीषण गर्मी और लू से मतगणना कार्मिकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थल पर विशेष प्रबंध और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

                                                                              JUNE 04, 2024 / 7:24 AM IST

                                                                              UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: न्यूज18 एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी

                                                                              न्यूज18 एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 68-71 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में बीएसपी को शून्य सीटें मिलेंगी। यूपी में एनडीए के प्रमुख उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं । स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। 2019 में बीजेपी ने 62 सीटें जीतीं, और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस ने एक सीट रायबरेली जीती। बसपा ने 10 सीटें जीतीं, और सपा ने पांच सीटें जीतीं।

                                                                                JUNE 04, 2024 / 7:11 AM IST

                                                                                UP Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: काशी और रायबरेली समेत इन सीटों पर रहेगी सभी नजर

                                                                                पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, राहुल गांधी के रायबरेली, स्मृति ईरानी के अमेठी के अलावा मैनपुरी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, नगीना, आजमगढ़, गाजीपुर, घोसी, बलिया, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, कैसरगंज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मेरठ, अलीगढ़, एटा, आंवला, बदायूं, धौरहरा, खीरी, इटावा, फर्रुखाबाद पर सभी की नजरें रहेंगी।

                                                                                  JUNE 04, 2024 / 6:57 AM IST

                                                                                  UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: कन्नौज और मैनपुरी में मुख्य मुकाबले

                                                                                  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां ओबीसी और मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी मौजूदगी है। मैनपुरी- सपा का गढ़ है, जहां से पहले मुलायम सिंह यादव और वर्तमान में डिंपल यादव सांसद हैं।

                                                                                    JUNE 04, 2024 / 6:51 AM IST

                                                                                    UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: इन सीटों पर बीजेपी को I.N.D.I.A. ब्लॉक से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना

                                                                                    उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी सीटें हैं जहां बीजेपी को I.N.D.I.A. ब्लॉक से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। अमेठी, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़, इलाहाबाद, बांसगांव, बाराबंकी, बदायूं, बस्ती, चंदौली, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, कैराना, खीरी, कौशांबी, कन्नौज, मोहनलालगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़ , संत कबीर नगर। इनमें से NDA ने 6 निर्वाचन क्षेत्रों पीलीभीत, बाराबंकी, फिरोजाबाद, इलाहाबाद, रॉबर्ट्सगंज और बदायूं में मौजूदा सांसदों को बदल दिया है तथा नए उम्मीदवार खड़े किए हैं।

                                                                                      JUNE 04, 2024 / 6:32 AM IST

                                                                                      UP Chunav Result 2024 Live: 2014 से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी का है दबदबा

                                                                                      2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर जीत के बाद से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 2019 के चुनावों में भगवा पार्टी ने 63 सीटें हासिल की थी। वहीं, उस आम चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 9 सीटें जीतीं और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं। इसके विपरीत, कांग्रेस केवल 1 सीट, रायबरेली को सुरक्षित करने में सफल रही।

                                                                                        JUNE 04, 2024 / 6:22 AM IST

                                                                                        UP Chunav Result 2024 Live: न्यूज18 एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी

                                                                                        न्यूज18 एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर प्रदेश में NDA को 68 से 71 लोकसभा सीटें मिलने की संभावना है, जबकि I.N.D.I.A. ब्लॉक को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। एक्जिट पोल के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनावों में बीएसपी को शून्य सीटें मिलेंगी। यूपी में एनडीए के प्रमुख उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 2019 में बीजेपी ने 62 सीटें जीतीं, और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस ने एक सीट रायबरेली जीती। BSP ने 10 सीटें जीतीं, और सपा ने पांच सीटें जीतीं।

                                                                                          JUNE 04, 2024 / 6:18 AM IST

                                                                                          UP Chunav Result 2024 Live: राम मंदिर के उत्साह के बावजूद अयोध्या में बीजेपी को क्यों मिल रही चुनौती

                                                                                          अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के लिए घर और दुकानों को तोड़े जाने के कारण बीजेपी के दो बार के फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह के खिलाफ असंतोष है। इसके विपरीत, दलित समुदाय से समाजवादी पार्टी और I.N.D.I.A. ब्लॉक के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद अपनी पहुंच बनाने में सफल रहे हैं।

                                                                                            JUNE 04, 2024 / 6:12 AM IST

                                                                                            UP Chunav Result 2024 Live: मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

                                                                                            लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारियों पर अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक सभी इंतजाम कर लिए गए हैं...CCTV लगा दिए गए हैं...सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है...किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

                                                                                              JUNE 04, 2024 / 6:06 AM IST

                                                                                              UP Chunav Parinam 2024 LIVE: यूपी में 2019 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट

                                                                                              बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं और उसकी सहयोगी अपना दल (S) ने दो सीट जीतीं। कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी जहां से सोनिया गांधी निर्वाचित हुईं। पिछले लोकसभा चुनाव में तत्कालीन विपक्षी गठबंधन में सबसे ज्यादा लाभ बहुजन समाज पार्टी (को 10 सीट पर मिला। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं थीं और राष्ट्रीय लोकदल चुनाव अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

                                                                                                JUNE 04, 2024 / 6:05 AM IST

                                                                                                UP Chunav Parinam 2024 LIVE: पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने किया प्रचार

                                                                                                7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैलियां और रोड शो किए। इसी तरह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी राज्य में I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया और रोड शो किए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

                                                                                                  JUNE 04, 2024 / 6:04 AM IST

                                                                                                  UP Chunav Parinam 2024 LIVE: कौन कितनें सीटों पर चुनाव लड़ा?

                                                                                                  भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 80 लोकसभा सीट में से 75 पर चुनाव लड़ा, जबकि गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट, सुभासपा ने घोसी और रालोद ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा।

                                                                                                  I.N.D.I.A. गठबंधन में समाजवादी पार्टी ने राज्य की 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने 17 संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे। तृणमूल कांग्रेस का एक उम्मीदवार भी I.N.D.I.A. गठबंधन द्वारा मैदान में उतारा गया था। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में अकेले ही किस्मत आजमाई और राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे।

                                                                                                    JUNE 04, 2024 / 6:04 AM IST

                                                                                                    UP Loksabha Chunav Parinam 2024 LIVE: बीएसपी ने बिगाड़ा सपा-कांग्रेस का खेल

                                                                                                    साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के गठबंधन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सफलता हासिल की थी। हालांकि, इस बार राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय में प्रभाव रखने वाली RLD इस बार BJP के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस बार गठबंधन में हैं, जिसमें कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है।

                                                                                                      JUNE 04, 2024 / 6:03 AM IST

                                                                                                      UP Chunav Parinam 2024 LIVE: गांधी और यादव परिवार की साख दांव पर

                                                                                                      कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार हैं। वह निवर्तमान लोकसभा में केरल के वायनाड से सांसद हैं और इस चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से किस्मत आजमाई है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के पांच सदस्य भी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला कल ईवीएम खुलने के बाद होगा। इनमें स्वयं अखिलेश यादव (कन्नौज से), उनकी पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव (मैनपुरी से), धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़ से), अक्षय यादव (फिरोजाबाद से) और आदित्य यादव (बदायूं से) हैं।

                                                                                                        JUNE 04, 2024 / 6:01 AM IST

                                                                                                        UP Chunav Parinam 2024 LIVE: पीएम मोदी सहित दिग्गजों के राजनीतिक भाग्य का होगा फैसला

                                                                                                        यह चुनावी नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी लोकसभा सीट से 'हैट्रिक' बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल और अन्य नेताओं के भाग्य का फैसला भी 4 जून को मतगणना के दौरान होगा।

                                                                                                          JUNE 04, 2024 / 6:01 AM IST

                                                                                                          UP Chunav Parinam 2024 LIVE: यूपी की सभी 80 सीटों पर 8 बजे शुरू होगी मतगणना

                                                                                                          लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज यानी मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने वाला है। काउंटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। इनमें सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार घोसी लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम 4 उम्मीदवार कैसरगंज में हैं। राज्य के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 56.92 प्रतिशत रहा, जो 2019 के 59.11 प्रतिशत के आंकड़े से 2.19 प्रतिशत कम है।

                                                                                                            JUNE 04, 2024 / 6:00 AM IST

                                                                                                            नमस्कार, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है