दुनिया की सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) की कीमतें पिछले 2 दिनों में 21% तक टूट गई हैं, इससे निवेशकों का भरोसा Bitcoin पर से डगमगाने लगा है। इस क्रिप्टोकरेंसी का कीमतों में आई इतनी तेज गिरावट से निवेशकों मे यह डर बैठने लगा है कि कहीं बिटक्वाइन का ग्रोथ का बुलबुला फट तो नहीं जाएगा। बिटक्वाइन में निवेश करने वाले लोग इस बात को लेकर चिंतिंत हैं कि कहीं यह Bitcoin के डाउनफॉल की शुरुआत तो नहीं है। मार्च, 2020 के बाद दो दिनों में बिटक्वाइन की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

आपको बता दें कि रविवार और आज यानी सोमवार को Bitcoin की कीमतों में 21% तक की गिरीवट आई, लेकिन यूरोपियन सेशन के बाद यह कुछ हद तक संभली लेकिन फिर भी इसकी कीमतों में भारी गिरावट आई है। आपको बता दें कि 8 जनवरी को Bitcoin की कीमत 42,000 डॉलर से अधिक हो गई थी। रविवार को इसकी कामतें गिरकर 38,000 डॉलर पर पहुंत गईं। वहीं, सोमवार दोपहर तक इस आभासी मुद्रा को करीब 10000 डॉलर का नुकसान हो चुका था। यह टूटकर 32,389 डॉलर तक आ गिरा।

हालांकि, शाम को थयह थोड़ा संभला। शाम 6.30 में यह 12.34% की गिरावट के साथ 34,480 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यानी दो दिनों में इसकी कामतों में 8000 डॉलर के करीब गिरावट आई है। जिससे आज एक बिटक्वाइन की कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये के करीब है जो 8 जनवरी को करीब 31 लाख रुपये तक पहुंच गया था।

बड़ी करेक्शन की शुरुआत

जानकार मान रहे हैं कि यह एक बड़ी करेक्शन की शुरुआत है। सिंगापुर में क्रिप्टो एक्सचेंज लूनो (Luno) के बिजनेस डेवलपमेंट हेड विजय अय्यर ने कहा कि देखना होगा कि यह बड़ी गिरावट की शुरुआत है या नहीं। पिछले साल बिटकॉइन की कीमत चार गुना बढ़ी थी। इससे पहले 2017 में भी इसकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ी थी और यह दुनियाभर में सुर्खियों में आ गई थी। लेकिन फिर उसकी कीमत में तेजी से गिरावट आई थी। वहीं, Bitcoin के बाद दूसरी सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) में भी 21% की गिरावट आ चुकी है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि कहीं यह क्रिप्टोकरेंसी के डाउनफॉल की शुरुआत तो नहीं है।

क्रिप्टो में लगा पैसा मिट्टी हो जाएगा

ब्रिटेन के फाइनेंस रेगुलेटर ने सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी के निवेश करने वालों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि इसमें पैसा लगाने वाले अपना पूरा पैसा गंवा देंगे। उनके मुताबिक, क्रिप्टोएसेट में निवेश करना अच्छा-खासा जोखिम वाला है। रेगुलेटर ने इन मुद्राओं के उतार-चढ़ाव, जटिलता और निवेश की सुरक्षा के अभाव को लेकर चिंता जताई। वहीं, Convoy Investments LLC के को-फाउंडर हॉवर्ड वांग ने कहा कि बिटकॉइन निश्चित रूप से बबल साबित होगी। भविष्य में यह मैच्योर हो सकती है, लेकिन यह एक speculative asset बनी रहेगी। 

legitimate hedge के रूप में देखा जा रहा

इसके अलावा Guggenheim Investments के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर स्कॉट मिनेर्ड ने निवेशकों से कहा कि Bitcoin से पैसा निकालने का यही सही समय है। वहीं, बिटकॉइन के प्रशंसकों का मानना है कि इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के आने से यह एसेट मैच्योर हुआ है और डॉलर की कमजोरी और महंगाई के जोखिम के खिलाफ इसे legitimate hedge के रूप में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।