5% करेक्शन बाजार को बनाएगा सेहतमंद, सिनेमा और एवीएशन स्टॉक्स में हल्की करें पोजीशन: समीर अरोड़ा

ये अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करके खराब प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स को बाहर करने का समय है.

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सिंगापुर स्थित हेज फंड हेलियस कैपिटल (Helios Capital) के फाउंडर और मैनेजर समीर अरोड़ा (Samir Arora) का कहना है कि भारतीय बाजार में 10-15 फीसदी का करेक्शन नहीं आने वाला। लेकिन अगर यहां से बाजार में 5 फीसदी का करेक्शन आता है तो ये बाजार की सेहत के लिए अच्छा होगा।

    CNBC-TV18 के साथ हुई अपनी बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने अपनी किसी पोजीशन में कटौती नहीं की है। लेकिन ये अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करके खराब प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स को बाहर करने का समय है। समीर अरोड़ा का मानना है कि कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी  रहेगी। लेकिन वे इक्विटी मार्केट पर बुलिश बने हुए हैं।

    इस बातचीत में समीर ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो में हॉस्पिटल कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा पोर्टफोलियो में बैंकिंग स्टॉक्स का वेटेज बढ़ा है। इसमें भी SBI में उनकी दूसरी सबसे बड़ी होल्डिंग है। इसके अलावा ICICI Securities और SBI Card में भी उनकी होल्डिंग है।

    समीर अरोड़ा का कहना है कि इन स्टॉक्स (ICICI Securities,SBI Card) को भारत में कंज्यूमर अंडर पेनीटरेशन की स्थिति से फायदा होगा। इसका मतबल ये है कि भारत में अभी  इन कारोबारों के विस्तार की काफी संभावना है जिसका फायदा आगे चलकर ब्रोकिंग और कार्ड कंपनियों को मिलता दिखेगा।

    समार अरोड़ा ने किसी कंपनी का नाम लिए बगैर बताया कि उनके फंड में तीन होम फाइनेंस (home finance) कंपनियां भी शामिल हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे सिनेमा और एविएशन स्टॉक्स से दूर ही रहेंगे। बता दें कि सिनेमा और एविएशन स्टॉक्स को कोरोना की सबसे ज्यादा भारी मार पड़ी है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।