सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
NATCO PHARMA के कमजोर Q4 नतीजे आये हैं। मुनाफा 43 प्रतिशत और आय 27 प्रतिशत घटी है।
आज SBI CARDS पर फोकस रहेगा। Carlyle ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेचेगी।
आज फोकस में ADANI ग्रुप भी रहना चाहिए। इन्होंने 3 एयरपोर्ट के टेकओवर के लिए AAI से समय मांगा है।
POWER GRID के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 6.5 प्रतिशत और आय 3.6 प्रतिशत बढ़ी है।
आज के कारोबार में गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस बना रहेगा। Comex पर भाव 1800 डॉलर के नीचे फिसला है।