सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
PHARMEASY ने THYOCARE को खरीदने का एलान किया है। इनकी ये डील 4500 करोड़ रुपये में हुई।
आज कारोबार में Oil Exploration कंपनियों पर फोकस रहेगा। ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा है।
आज DODLA DAIRY और KIMS की लिस्टिंग होगी। DODLA DAIRY 45 गुना भरा था।
बाजार में आज IRCON पर फोकस रहेगा। रेलवे मंत्रालय से 659 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।
चौथी तिमाही में RAILTEL, MSTC और HIND COPPER के नतीजे मजबूत रहे हैं।