सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
RRVL ने JUST DIAL में Mejority हिस्सा खरीदने का ऐलान किया। ये डील 3497 करोड़ रुपये में हुई है।
2- HDFC BANK / HDFC AMC / HDFC LIFE
HDFC BANK के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। ब्याज आय और मुनाफा उम्मीद से कम रहा है लिहाजा इन तीनों स्टॉक पर आज नजर रहेगी।
आज OMCs फोकस में रहेंगी। अगस्त से सप्लाई बढ़ाने पर OPEC+ देशों के बीच डील हुई।
4- GR INFRA / CLEAN SCIENCE
GR INFRAPROJECTS और CLEAN SCIENCE की आज लिस्टिंग है लिहाजा इन पर फोकस बना रहेगा।
HCL TECH, MASTEK के नतीजे आज आयेंगे। HCL TECH की डॉलर आय 2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है इसलिए इन दोनों कंपनियों पर नजर रहेगी।