सोमवार यानी आज के कारोबार में निफ्टी ने 15,915 का रिकॉर्ड हाई छुआ, लेकिन अपनी बढ़त को बरकार रखने में कामयाहब नहीं हुआ और कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुआ।
सोमवार यानी आज के कारोबार में निफ्टी ने 15,915 का रिकॉर्ड हाई छुआ, लेकिन अपनी बढ़त को बरकार रखने में कामयाहब नहीं हुआ और कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुआ।
बाजार पर आज एशियाई मार्केट के शुभ संकेतों और एशिया में बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला। वीकेंड के दौरान एशिया में कोरोना के कुल मामलों में बढ़ोतरी के आंकड़े आने के बाद ग्लोबल मार्केट के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर देखने को मिला।
इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी बाजार के सेंटीमेंट पर देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटा वहीं निफ्टी 15,900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन ऊपर से फिसलने के बावजूद निफ्टी क्लोजिंग बेसिस 15,800 के ऊपर टिका हुआ है। यह बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।
Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि रिकॉर्ड हाई पर खुलने के बावजूद कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से बाजार आज नेगेटिव जोन में फिसल गया, लेकिन निजीकरण के मोर्चे पर प्रगति की उम्मीदों के बीच सरकारी बैंक जोश में नजर आए। FM के ऐलानों के पहले और इसके दौरान भी क्लोजिंग ऑवर में मार्केट काफी वोलाटाइल हो गए। हालांकि FM के ऐलान, कोविड-19 खासकर हेल्थकेयर और कोरोना की मार से जूझ रहे सेक्टरों पर फोकस दिखा। जिससे इकोनॉमी के बड़े हिस्से को फायदा होगा।
बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी आज 15,800 के ऊपर बंद हुआ। यह एक सकारात्मक संकेत है। अगर निफ्टी 15,800 के नीचे फिसलता है तो फिर हमें दबाव दिखेगा। बाजार दिग्गजों का कहना है कि बाजार में टिके रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। यही बाजार में निवेश की सही रणनीति होगी।
जानिए मंगवार को क्या हो निवेश रणनीति
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्कैल पर एक स्मॉल बॉडीड बुलिश कैंडल बनाया और दूसरी सबसे बड़ी डेली क्लोजिंग की। इसने एक बीयरिश कैंडल और एक बीयरिश बेल्ट होल़्ड कैंडल बनाया जो इस बात का संकेत है कि रैली के अगले चरण के लिए फॉलोअप की जरुरत है।
चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी को 16000-16200 की तरफ जाने के लिए 15,800 के स्तर के ऊपर बने रहना होगा वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 15,700- 15600 के स्तर पर सपोर्ट है।
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में आज गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली और इसमें 15,901 का स्विंग हाई भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन यह ऊपरी स्तर पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा और इसमें करेक्शन देखने को मिला। वहीं अहम आवर्ली मूविंग एवरेज के करीब बिकवाली का दबाव कम होता नजर आया। ओवर ऑल स्ट्रक्चर इस बात का संकेत है कि इंडेक्स में अभी भी ट्रेडिंग रेंज में है। हालांकि बुल दौड़ लगाने से पहले एक बार सांस भरते नजर आ रहे हैं।
गौरव का कहना है कि निफ्टी के लिए आगे अब आज का 15,915 का हाई अहम रजिस्टेंस का काम करेगा। अगर यह स्तर एक बार टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें अगले चरण में जाते दिखेगा। फिर इसमें 16,000 और उससे आगे 16,400 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 15,800-15,750 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है।
LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी को 15,900 के जोन में भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। आगे भी हमें इसी लेवल पर निफ्टी के लिए मुश्किल नजर आएगी। जब तक निफ्टी इस लेवल को निर्णायक रूप से नहीं तोड़ता है तब तक इसमें हमें और तेजी देखने को नहीं मिलेगी। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 15,775 - 15,675 के जोन में सपोर्ट है। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो फिर दबाव देखने को मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।