Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Infosys, Wipro, GE Power India और अन्य स्टॉक्स

ये ऐसे स्टॉक्स हैं जो विभिन्न कारणों से बाजार खुलने से पहले ही खबरों में हैं

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement

Results on November 3 | आज यानी 3 नवंबर को State Bank of India, Eicher Motors, Aditya Birla Fashion and Retail, Bata India, DCM Shriram Industries, GPT Infraprojects, Grindwell Norton, Gujarat State Petronet, Gujarat Alkalies & Chemicals, Likhitha Infrastructure, Pfizer, RattanIndia Power, Sharon Bio-Medicine और Uflex आदि कंपनियां अपनी सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

Infosys | इंफोसिस फिनेकल और आईबीएम ने क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में तेजी लाने में बैंकों की मदद करने के लिए आपसी सहयोग से करने का निर्णय किया।

Wipro | विप्रो ने संचार सेवा प्रदाताओं के लिए नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क सॉल्यूशन को विकसित करने के लिए TEOCO के साथ भागीदारी की है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

GE Power India | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 39.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 37.4 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 887.5 करोड़ रुपये से घटकर 732.1 करोड़ रुपये रही।

eClerx Services | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 100.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 61.4 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 360.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 523.2 करोड़ रुपये रही।


Century Plyboards | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 99 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 50.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 522.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 813.6 करोड़ रुपये रही।

Minda Corporation | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 39.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 25.8 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 656.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 731.3 करोड़ रुपये रही।

Trade Spotlight:बंधन बैंक,इंडियाबुल्स रियल और श्रीराम ट्रांस में अब क्या करें, खरीदें-बेचें या निकल जाएं

Bharti Airtel | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 1,134 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 283.5 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 26,853.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,326.4 करोड़ रुपये रही।

Vedanta | कंपनी की परोक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Sesa Mining Corporation ने Desai Cement Company के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

Ramky Infrastructure | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 58 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में कंपनी को 52.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आय 178.77 करोड़ रुपये से बढ़कर 258.76 करोड़ रुपये रही।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।