कल के कारोबार में लगातार चौथे दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली और क्लोजिंग बेसिस पर सेसेंक्स-निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। सेसेंक्स कल 52,773.05 और निफ्टी 15,869.30 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 4 कारोबारी सत्र ऐसे रहे हैं जिनमें बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। इसके उल्टे बीएसई 500 में शामिल 12 स्टॉक ऐसे रहे हैं जिनमें पिछले 5 कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
इन 7 स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आइए डालते है इन शेयरों पर एक नजर।
Adani Ports and Special Economic Zone| पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 8 जून से 15 जून की बीच 874.05 रुपये से गिरकर 761.45 रुपये पर आ गया है। 15 जून को कंपनी का मार्केट कैप 1,55,469 करोड़ रुपये रहा था।
KPR Mill Ltd. | पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 8 जून से 15 जून की बीच 1,618.70 रुपये से गिरकर 1,530.60 रुपये पर आ गया है। 15 जून को कंपनी का मार्केट कैप 10,532 करोड़ रुपये रहा था।
Container Corporation Of India Ltd | पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 8 जून से 15 जून की बीच 713.95 रुपये से गिरकर 680.95 रुपये पर आ गया है। 15 जून को कंपनी का मार्केट कैप 41,490 करोड़ रुपये रहा था।
Bajaj Auto Ltd. | पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 8 जून से 15 जून की बीच 4,269.55 रुपये से गिरकर 4,138.05 रुपये पर आ गया है। 15 जून को कंपनी का मार्केट कैप 1,19,742 करोड़ रुपये रहा था।
ITC Ltd. | पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 8 जून से 15 जून की बीच 213.65 रुपये से गिरकर 207.10 रुपये पर आ गया है। 15 जून को कंपनी का मार्केट कैप 2,54,916करोड़ रुपये रहा था।