CapitalVia Global के दिवाली पिक्स, जो नए संवत में करा सकते है बंपर कमाई

CapitalVia का मानना है कि नए संवत में हमें कैपिटल गुड्स, बैंक, पावर, केमिकल और टेक्सटाइल में तेजी देखने को मिल सकती है.

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    संवत 2078 में हमें उतनी तेजी मुमकिन नहीं लगती जितनी अब तक हमें देखने को मिली है। नए संवत में हमें मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। हालांकि कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च का मानना है कि नए सवंत में हमें बाजार में स्टॉक स्पेशिफिक गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इसका मतलब यह है कि इंडेक्स में दबाव के बावजूद चुनिंदा सेक्टरों और स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।

    कैपिटल वाया का कहना है कि अगले दिवाली में हमें 22500 -23000 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। ब्रोकिंग हाउस का यह भी मानना है कि सवंत 2078 में हमें कैपिटल गुड्स, बैंक, पावर, केमिकल और टेक्सटाइल शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

    आइए CapitalVia Global की दिवाली पिक्स पर डालते हैं एक नजर-

    KPR Mills | इस स्टॉक में CapitalVia Global गिरावट  पर खरीद की सिफारिश है इसके लिए उसने इसमें 540 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकिंग हाउस का कहना है कि डेली चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न इस शेयर में अपट्रेन्ड के संकेत दे रहा है। इसके अलावा सरकार की तरफ से geotextiles पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है जिससे कंपनी को फायदा होगा।

    IRCTC में Q2 नतीजों के बाद अब क्या करें, खरीदें-बेचें या निकल जाएं

    Manappuram Finance | इस स्टॉक में ग्लोबल वाया की 250 रुपये के लक्ष्य के लिए गिरावट पर खरीद की सिफारिश है। पिछले 1 महीने से यह शेयर लगातार बुलिश ट्रेन्ड में है। ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि इस ट्रेन्ड में जल्द ही यह स्टॉक 213 रुपये का अपना ऑल टाईम हाई तोड़कर 250 रुपये की तरफ जाता दिख सकता है।


    Jammu and Kashmir Bank |  इस स्टॉक में भी कैपिटल वाया की 60 रुपये के लक्ष्य के लिए गिरावट पर खरीद की सिफारिश है। Jammu and Kashmir Bank सरकार इस बैंक में 5 अरब रुपये डालने की तैयारी में है जिससे आगे बैंक के कारोबार में मजबूती की उम्मीद है।

    Kotak Mahindra Bank | इस स्टॉक में कैपिटल वाया की इस गिरावट पर खरीद की सलाह है। इस खरीद के लिए ब्रोकिंग हाउस ने 2470 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    Avenue Supermarts |  इस स्टॉक में कैपिटल वाया कीBuy on dips की सिफारिश है। इस खरीद के लिए उसने 5950 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि इस स्टॉक को 4500 के आसपास अच्छा सपोर्ट है। इस लेवल से इस स्टॉक में हमें 25-26 फीसदी की तेजी मुमकिन नजर आ रही है।

    KEC International | इस स्टॉक में कैपिटल वाया की Buy on dips की सिफारिश है। इस खरीद के लिए उसने 660 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकिंग हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में  हाल ही में एक ब्रेकआउट देखने को मिला है और स्टॉक बुलिश मोमेंटम में है। उम्मीद है कि आगे हमें इसमें 20 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Mindtree | इस स्टॉक में कैपिटल वाया की Buy on dips की सिफारिश है। इस खरीद के लिए उसने 5378  रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी करार और अधिग्रहण के जरिए ग्रोथ पर फोकस कर रही है। आगे कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़त की उम्मीद है।

    ONGC |इस स्टॉक में कैपिटल वाया की Buy on dips की सिफारिश है। इस खरीद के लिए उसने 193 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी की  Regasification Terminal में निवेश की योजना है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिसका फायदा आगे मिलता दिखेगा।

    Gujarat Alkalies & Chemicals | इस स्टॉक में कैपिटल वाया की Buy on dips की सिफारिश है। इस खरीद के लिए उसने 816 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।