अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के CEO और स्पेस एक्सपेडिशन से जुड़ी SpaceX के फाउंडर, एलन मस्क Dogecoin में काफी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने इसे लोगों का क्रिप्टो बताया है। CoinGecko के अनुसार, Dogecoin में एक दिन में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है।
मस्क ने इसका कारण बताते हुए कहा, "मैंने टेस्ला या SpaceX की प्रोडक्शन लाइंस पर बहुत से लोगों के साथ बात की है। वे फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स या सिलिकॉन वैल्यू के प्रोफेशनल्स नहीं हैं और वे Dogecoin को पसंद करते हैं।"
उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने Dogecoin को समर्थन देने का फैसला किया। यह लोगों से जुड़ा लगता है।
मस्क का बिटकॉइन, Ether और Dogecoin में इनवेस्टमेंट है। उन्होंने रविवार को अपने डॉग का एक फोटो ट्वीट किया था और इसके बाद शिबा इनु का प्राइस काफी बढ़ गया था।
मस्क से एक यूजर ने ट्विटर यूजर ने पूछा था कि उनके पास शिबा इनु में कितना इनवेस्टमेंट है। इस पर मस्क ने बताया कि उन्होंने केवल बिटकॉइन, Ether और Dogecoin में खरीदारी की है।
शिबा इनु में पिछले एक महीने में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी और यह मार्केट वैल्यू के लिहाज से 11वां सबसे बड़ा क्रिप्टो बन गया था।