शेयर बाजार के खेल में एक्सपर्ट ने 3 दिन में दिया 52.96 प्रतिशत रिटर्न, चौथे दिन कहां है फोकस

शेयर बाजार के इस खेल में नितीश कुमार सिंह ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 52.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया

अपडेटेड May 28, 2021 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नए हफ्ते की शुरुआत के चौथे दिन नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते NK STOCKTAL के नितीश कुमार सिंह, GLOBE CAPITAL के हिमांशु गुप्ता और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है। इनके सुझाये हुए स्टॉक्स से बाजार में निवेशक जोरदार मुनाफा कमा सकते हैं।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

    KHILADI TOP CALLS

    तीसरे दिन की खिलाड़ियों की टॉप कॉल्स


    नितीश कुमार सिंह की कॉल PITTI ENGINEERING ने 11.91 प्रतिशत के रिटर्न दिये

    हिमांशु गुप्ता की कॉल BANCO PRODUCT ने 2.60 प्रतिशत के रिटर्न दिये

    KHILADI DAY-3 RETURN

    तीसरे दिन तक खिलाड़ियों के रिटर्न इस प्रकार रहे

    नितीश कुमार सिंह ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 52.96 प्रतिशत के रिटर्न दिये

    हिमांशु गुप्ता ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 22.29 प्रतिशत के रिटर्न दिये

    आशीष कयाल ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 2.59 प्रतिशत के  रिटर्न दिये

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में आज भी पॉजिटिव संकेत नजर आ रहे हैं। थोड़ी वोल्टालिटी के कारण कुछ स्टॉक्स पर दबाव है लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इसलिए आज भी मिडकैप सेगमेंट पर ही खरीदारी के लिए फोकस रहेगा।

    Globe Capital के हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाजार में एक्सापयरी के दिन थोड़ी वोल्टालिटी होना आम है। जब भी बाजार में बड़ी मंदी या बड़ी तेजी होती है ये कंसोलिडेट होता हुआ दिखाई देता है। बैंक निफ्टी में 34500 का कॉल जून की पहली वीकली एक्सपायरी के लिए लेना चाहिए।

    NK STOCKTAL के नितीश कुमार सिंह ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में शॉर्ट करके चलना चाहिए। इसमें 15300 की जून सीरीज की कॉल और पुट दोनों बेचकर चलना चाहिए।

    NK STOCKTAL के नितीश कुमार सिंह का कमाई वाला स्टॉकः SESHASAYEE PAPER

    नितीश के मुताबिक इस स्टॉक में 174 रुपये के स्तर पर 171 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करना चाहिए। इसमें 194 का लक्ष्य देखने को मिलेगा।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाई वाला स्टॉकः RUPA & CO

    आशीष ने कहा कि लॉकडाउन खुलने से इसे अच्छा फायदा होगा। लिहाजा इसमें 364 के स्तर पर 420 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें सुरक्षित निवेश के लिहाज से 353 का स्टॉपलॉस भी लगाएं।

    Globe Capital के हिमांशु गुप्ता का कमाई वाला स्टॉकः RAMKRISHNA FORG

    हिमांशु गुप्ता ने कहा कि इस स्टॉक को 672 रुपये के लेवल पर 655 का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें। इसमें 750 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    NK STOCKTAL के नितीश कुमार सिंह का कमाई वाला स्टॉकः INDIAN HUME

    नितीश के मुताबिक इस स्टॉक में 215.50 रुपये के स्तर पर 209 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करना चाहिए। इसमें 242 का लक्ष्य देखने को मिलेगा।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाई वाला स्टॉकः JAYBHARAT

    आशीष ने कहा कि इसमें 374 के स्तर पर 430 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें सुरक्षित निवेश के लिहाज से 362 का स्टॉपलॉस भी लगाएं।

    Globe Capital के हिमांशु गुप्ता का कमाई वाला स्टॉकः NACL IND

    हिमांशु गुप्ता ने कहा कि इस स्टॉक को 57.75 रुपये के लेवल पर 53 का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें। इसमें 68 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।